After being scolded by father in law daughter in law consumed poison along with three children ससुर के डांटने पर बहू ने तीन बच्चों संग खाया जहर, छह साल के बेटे की गई जान, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

ससुर के डांटने पर बहू ने तीन बच्चों संग खाया जहर, छह साल के बेटे की गई जान

जौनपुर में ससुर के डांटने पर एक बहू ने तीन बच्चों संग जहर खाकर खुदकुशी करने की कोशिश की। इस दौरान एक छह साल के बच्चे की मौत हो गई। जबकी तीन की हालत गंभीर है। उधर, सूचना मिलने पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Mon, 18 Aug 2025 10:04 PMPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान, जौनपुर
share
ससुर के डांटने पर बहू ने तीन बच्चों संग खाया जहर, छह साल के बेटे की गई जान

यूपी के जौनपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां ससुर के डांटने पर एक बहू ने खौफनाक कदम उठा लिया। उसने तीन बच्चों संग जहर खाकर खुदकुशी करने की कोशिश की। इस दौरान एक छह साल के बच्चे की मौत हो गई। जबकी तीन की हालत गंभीर है। उधर, सूचना मिलने पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

ये घटना शाहगंज थाना क्षेत्र के सबरहद गांव का है। रामचंदर कनौजिया चौकीदारी करते हैं। सोमवार दोपहर उनकी बहू 27 वर्षीय सविता पत्नी दीपचंद अपने बच्चों को डांट रही थी। इस पर रामचंदर ने सविता को फटकार लगा दी। सविता को यह बात नागवार लगी। उसने अपने तीनों बच्चों आठ वर्षीय सत्या, छह वर्षीय शिवम और आठ माह के बेटे शिवांश को चाऊमीन में कीटनाशक मिलाकर खिला दिया। खुद भी खा लिया। हालत गंभीर देख गांव के लोगों ने सभी को निजी अस्पताल ले गए। वहां से शिवम की हालत गंभीर देख जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

अन्य दोनों बच्चों का इलाज निजी अस्पताल में ही चल रहा है। जबकि सविता को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है। सविता के भाई विनय का आरोप है कि घर मे पारिवारिक विवाद की वजह से उसने ऐसा कदम उठाया। एएसपी ग्रामीण आतिश कुमार सिंह ने बताया कि प्रारंभिक सूचना के अनुसार ससुर के डांटने पर बहू ने यह कदम उठाया। मामले की जांच की जा रही है। सविता का पति दीपचंद बेंगलुरु में रहता है। वह घर के लिए निकल चुका है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कप्तान नहीं हो ना, तो कप्तान को बुलाओ, टोल पर सैनिक की पिटाई पर भड़के संगीत सोम

घर के मलबे से जख्मी महिला के गर्भस्थ शिशु की मौत

उधर, प्रयागराज में बारिश से कच्चा मकान ढहने के कारण उसके मलबे में दबकर जख्मी हुई गोराजू निवासी महिला की हालत अभी खतरे से बाहर नहीं है। सोमवार को उसका गर्भ भी गिर गयापल रहे शिशु की मौत हो गई। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।