Advanced Skill Training Center will be opened in every tehsil of UP, there will be new courses like drone technology, AI यूपी के हर तहसील में खुलेगा एडवांस्ड स्किल ट्रेनिंग सेंटर, ड्रोन टेक्नोलॉजी, एआई जैसे नए कोर्स होंगे, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी के हर तहसील में खुलेगा एडवांस्ड स्किल ट्रेनिंग सेंटर, ड्रोन टेक्नोलॉजी, एआई जैसे नए कोर्स होंगे

यूपी के हर तहसील में एडवांस्ड स्किल ट्रेनिंग सेंटर खुलेगा। ट्रेनिंग सेंटर में छात्रों को परंपरागत ट्रेड में प्रशिक्षण के साथ ही ड्रोन टेक्नोलॉजी, आर्टीफिशियल इंटेलीजेंस (एआई), सोलर एनर्जी इत्यादि के नए कोर्स की ट्रेनिंग दी जाएगी।

Wed, 10 Sep 2025 05:56 AMDeep Pandey लखनऊ, आशीष त्रिवेदी
share
यूपी के हर तहसील में खुलेगा एडवांस्ड स्किल ट्रेनिंग सेंटर, ड्रोन टेक्नोलॉजी, एआई जैसे नए कोर्स होंगे

अब हर तहसील में एक एडवांस्ड स्किल ट्रेनिंग सेंटर स्थापित किया जाएगा। विद्यार्थियों को उनके घर के नजदीक ही कौशल प्रशिक्षण प्राप्त हो सके इसके लिए यह पहल की जा रही है। यही नहीं इन एडवांस्ड स्किल ट्रेनिंग सेंटर में छात्रों को परंपरागत ट्रेड में प्रशिक्षण के साथ ही ड्रोन टेक्नोलॉजी, आर्टीफिशियल इंटेलीजेंस (एआई), सोलर एनर्जी इत्यादि के नए कोर्स में ट्रेनिंग दी जाएगी।

उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन की ओर से अभी जिला स्तर पर स्किल ट्रेनिंग सेंटर हैं। किसी जिले में अधिक तो किसी में कम। अब इनका तहसील स्तर तक विस्तार करने की कार्ययोजना तैयार की गई है। जिससे ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को सबसे अधिक लाभ होगा। खासकर छात्राओं को बड़ी राहत मिलेगी। अभी दूर-दराज ट्रेनिंग सेंटर होने से उन्हें कौशल प्रशिक्षण हासिल करने में कठिनाई होती है। विद्यार्थियों को उनकी रूचि और उद्योगों की मांग के अनुसार स्किल ट्रेनिंग दी जाएगी। सभी जिलों में उद्यमियों के साथ बैठक कर वहां के उद्योगों की मांग को देखते हुए कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम तैयार किए जाएंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अवैध कॉलोनियां बसाने वालों पर होगी कार्रवाई, योगी सरकार कसने जा रही शिकंजा

कौशल विकास मिशन से ट्रेनिंग के लिए अभी तक 1509451 युवा कौशल प्रशिक्षण के लिए अपना पंजीकरण करा चुके हैं। विभिन्न कौशल प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों में 768611 युवाओं को प्रशिक्षित किया गया और 677619 छात्रों का मूलयांकन किया गया। वहीं बड़ी संख्या में विद्यार्थियों का प्लेसमेंट कराया जा चुका है। फिलहाल युवाओं को बेहतर ढंग से प्रशिक्षित करने पर जोर दिया जा रहा है।

व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने बताया कि तहसील स्तर पर एक एडवांस्ड स्किल ट्रेनिंग सेंटर खुलने से युवाओं को आसानी से कौशल प्रशिक्षण मिल सकेगा। युवाओं को रोजगार व स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उन्हें यहां पर प्रशिक्षण के परंपरागत पाठ्यक्रमों के साथ-साथ न्यू एज कोर्सेज में भी प्रशिक्षण की सुविधा मिलेगी। युवाओं के हाथ को मजबूत करने के लिए विभाग हर संभव प्रयास कर रहा है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।