Action will be taken against those who set up illegal colonies in UP, Yogi government is going to tighten the noose यूपी में अवैध कॉलोनियां बसाने वालों पर होगी कार्रवाई, योगी सरकार कसने जा रही शिकंजा, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी में अवैध कॉलोनियां बसाने वालों पर होगी कार्रवाई, योगी सरकार कसने जा रही शिकंजा

यूपी में अवैध कॉलोनियां बसाने वालों पर कार्रवाई होगी। योगी सरकार शहरों में अवैध कॉलोनियां बसाकर करोड़ों रुपये कमाने वालों पर शिकंजा सकने जा रही है। शहरों में बसने वाली अवैध कॉलोनियों को रोकने के लिए सर्वे कराया जाएगा।

Mon, 8 Sep 2025 06:49 AMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
यूपी में अवैध कॉलोनियां बसाने वालों पर होगी कार्रवाई, योगी सरकार कसने जा रही शिकंजा

योगी सरकार शहरों में अवैध कॉलोनियां बसाकर करोड़ों रुपये कमाने वालों पर शिकंजा सकने जा रही है। बिना लेआउट के बस रही कोलोनियों पर रोक लगाई जाएगी और पुरानी कालोनियों के जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाएगी। यह भी देखा जाएगा कि जो कालोनियां पात्रता के दायरे में आ रही हैं, उन्हें कैसे वैध किया जा सकता है। इसके लिए रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन को मौका दिया जाएगा।

प्रदेश के शहरी क्षेत्रों में अवैध कॉलोनी सबसे बड़ी समस्या है। विकास प्राधिकरणों को भले जमीन नहीं मिल पा रही है, लेकिन प्रापर्टी डीलर और बिल्डर जुगाड़ के सहारे छोटी-छोटी जमीनें लेकर उस पर या तो प्लाटिंग कर रहे हैं या फिर छोटे-बड़े मकान बना रहे हैं। अवैध कालोनियों से लोगों को बचाने के लिए आवास विभाग प्रदेश में 100 नई टाउनशिप बसा रहा है। इसके साथ ही विकास प्राधिकरणों को जमीन लेने के लिए पैसे दे रहा है, जिससे लोगों को आसानी से वैध कालोनियों में मकान मिल सके।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कानपुर में शिया-सुन्नी आमने-सामने, सिर तन से जुदा की नारेबाजी, तोड़फोड़-पथराव

इसीलिए उच्च स्तर पर तय किया गया है कि शहरों में बसने वाली अवैध कॉलोनियों को रोकने के लिए सर्वे कराया जाए। इसमें देखा जाएगा कि विकास प्राधिकरण और आवास विकास परिषद से अनुमति लेकर कितनी कॉलोनियां बस रही हैं। सर्वे के दौरान मौके पर अवैध कॉलोनी मिलने पर उसके निर्माण पर रोक लगाई जाएगी। इसका मकसद लोगों को अवैध कॉलोनियों में मकान लेने से रोकना है। अवैध कालोनियों में मकान लेने वालों को हमेशा उसे गिराए जाने का डर सताता रहता है।

सर्वे के दौरान देखा जाएगा कि अवैध कॉलोनियों को बसने से रोकने के लिए विकास प्राधिकरण के अधिकारियों ने क्या किया। उनकी लापरवाही मिलने पर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। शासन का मानना है कि इससे अवैध कॉलोनियों को बसाने के लिए बढ़ावा देने पर भी रोक लगेगी और अधिकारी अपनी जिम्मेदारी मुस्तैदी के साथ निभाएंगे।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।