ADG took to streets Bareilly police made preparations for Friday prayers he was given responsibility बरेली की सड़कों पर उतरे एडीजी, पुलिस ने जुमे की नमाज को लेकर कर ली तैयारी, इन्हें मिली जिम्मेदारी, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

बरेली की सड़कों पर उतरे एडीजी, पुलिस ने जुमे की नमाज को लेकर कर ली तैयारी, इन्हें मिली जिम्मेदारी

पिछले शुक्रवार को हुए बवाल के बाद अब तीन अक्टूबर को होने वाली जुमे की नमाज सकुशल संपन्न कराने के लिए यूपी पुलिस ने पूरी तैयारी कर ली है। पुलिस ने कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं। इससे पहले सड़कों पर उतरकर एडीजी ने शहर के हालात को जाना।

Thu, 2 Oct 2025 10:42 PMDinesh Rathour बरेली, मुख्य संवाददाता
share
बरेली की सड़कों पर उतरे एडीजी, पुलिस ने जुमे की नमाज को लेकर कर ली तैयारी, इन्हें मिली जिम्मेदारी

पिछले शुक्रवार को हुए बवाल के बाद अब तीन अक्टूबर को होने वाली जुमे की नमाज सकुशल संपन्न कराने के लिए यूपी पुलिस ने पूरी तैयारी कर ली है। पुलिस ने कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं। इससे पहले सड़कों पर उतरकर एडीजी ने शहर के हालात को जाना। चार सुपर जोन बनाकर एसपी स्तर के चार अधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस, पीएसी व आरएएफ के 8000 जवान तैनात किए गए हैं। दूसरे उत्तराखंड और आसपास के जनपदों से खुराफातियों के आने पर रोक लगाने के लिए बॉर्डर पर भी निगरानी बढ़ाकर चेकिंग कराई जा रही है ताकि कहीं से कोई खुराफाती दाखिल न हो सके।

एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि किसी भी व्यक्ति को खुराफात करने का कोई मौका नहीं मिलेगा। पूरे शहर में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। रोस्टर बनाकर फोर्स की दो शिफ्ट में ड्यूटी लगाई गई है, जो हर स्थान पर मुस्तैद है। शासन से एसपी स्तर के चार अधिकारी मिले हैं। उनकी निगरानी में चार सुपर जोन और चार स्पेशल जोन बनाकर फोर्स तैनात किया गया है। सुपर जोन पर एसपी और स्पेशल जोन पर एडिशनल एसपी स्तर के अधिकारी नेतृत्व करेंगे। सुपर जोन में एसपी के साथ दो एडिशनल एसपी और चार सीओ के अलावा एक-एक स्थानीय एडिशनल एसपी व सीओ भी रहेंगे। ड्रोन कैमरे और आई ट्रिपल सी के कैमरों से भी निगरानी कराई जा रही है। शहर के फोर्स को आपातकालीन और क्षेत्रीय ड्यूटी के लिए मुक्त रखा गया है। बॉर्डर के थाना बहेड़ी, मीरगंज, पीलीभीत, आंवला, भमोरा और फतेहगंज पूर्वी की पुलिस को भी सक्रिय किया गया है ताकि कहीं से कोई खुराफाती शहर में प्रवेश न कर सके। इसके लिए लगातार चेकिंग कराई जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बरेली में फिर बंद हुईं इंटरनेट सेवाएं, दो दिन तक नहीं चलेगा व्हाट्सअप, फेसबुक

संवेदनशील क्षेत्र में सुरक्षा का दिया संदेश

गुरुवार शाम एडीजी रमित शर्मा और कमिश्नर भूपेंद्र एस. चौधरी के नेतृत्व में जनपद के पुलिस एवं प्रशासन के सभी अफसर शहर के संवेदनशील इलाकों में पैदल गश्त को निकले। इस दौरान अफसरों ने क्षेत्र के लोगों से बातचीत कर आश्वस्त किया कि किसी को शहर का माहौल नहीं खराब करने दिया जाएगा। कानून व्यवस्था का पालन करने वालों के साथ पुलिस हर कदम पर मौजूद है लेकिन खुराफातियों से सख्ती से निपटा जाएगा। इस दौरान डीआईजी अजय साहनी, डीएम अविनाश सिंह, एसएसपी अनुराग आर्य और जनपद के सभी अफसर मौजूद रहे।

इस तरह बांटा संवेदनशील इलाका

सुपरजोन
01मलूकपुर, बिहारीपुर ढाल क्षेत्र
02इस्लामिया ग्राउंड, कुतुबखाना, नौ महला व नावल्टी क्षेत्र
03कोहाड़ापीर, कुतुबखाना, बांस मंडी और साहू गोपीनाथ क्षेत्र
04 पुराना शहर, शाहदाना और सिकलापुर का इलाका
स्पेशल जोन
01 किला का जखीरा, सराय, बाकरगंज इलाका
02 सैलानी और आसपास के मोहल्ले
03 प्रेमनगर का बानखाना व कोहाड़ापीर इलाका
04 कैंट का नकटिया, ठिरिया और उमरिया क्षेत्र
,

इतना फोर्स किया गया तैनात

एसपी04
एएसपी19
सीओ 29
एसएचओ180
पीएसी कंपनी10
आरआरएफ कंपनी02
स्थानीय फोर्स4800
जोन की फोर्स2000
,
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।