VIDEO: UP Hapur Closed Government school collapsed entire incident was captured on CCTV VIDEO: अचानक भरभराकर गिरा सरकारी स्कूल, सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना, फैली दहशत, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

VIDEO: अचानक भरभराकर गिरा सरकारी स्कूल, सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना, फैली दहशत

यूपी के हापुड़ में बंद पड़ा सरकारी स्कूल अचानक भरभराकर गिर गया। यह पूरी घटना पास ही लगे एक सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Tue, 5 Aug 2025 02:18 PMDeep Narayan Pandey हापुड़ । प्रशान्त शर्मा
share
VIDEO: अचानक भरभराकर गिरा सरकारी स्कूल, सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना, फैली दहशत

यूपी के हापुड़ में नगर के छोटा बाजार इलाके में स्थित एक पुराना और वर्षों से बंद पड़ा सरकारी स्कूल सोमवार को अचानक भरभराकर गिर गया। यह पूरी घटना पास ही लगे एक सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। महज 7 सेकंड में पूरा भवन जमींदोज हो गई, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बन गया है।

गनीमत यह रही कि स्कूल की इमारत पहले से ही बंद पड़ी थी और उसके आसपास कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था। वरना बड़ा हादसा हो सकता था। बताया जा रहा है कि यह स्कूल कई दशकों पुराना था और उसकी हालत काफी जर्जर हो चुकी थी। बारिश के चलते उसकी दीवारें कमजोर हो गई थीं, जिससे यह हादसा हुआ। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मौके पर पहुंचे और आसपास के लोगों को सावधानी बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि फिलहाल क्षेत्र की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जा रही है।

वहीं, एसडीएम अंकित कुमार वर्मा ने तत्काल प्रभाव से स्कूल के बचे हुए ढांचे को ध्वस्त करने के निर्देश दिए ताकि कोई और अप्रिय घटना न हो। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन को पहले ही इस इमारत को गिराने की कार्रवाई करनी चाहिए थी। वायरल वीडियो देखने के बाद कई लोगों ने नगर क्षेत्र में मौजूद अन्य जर्जर इमारतों को लेकर भी चिंता जाहिर की है।

प्रशासन अब क्षेत्र की अन्य पुरानी और खस्ताहाल इमारतों की सूची बनाकर उन्हें चिन्हित करने की प्रक्रिया में जुट गया है ताकि समय रहते किसी भी संभावित हादसे को टाला जा सके।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।