accident on bareilly sitapur highway car rams into parked truck 3 including father and son die tragically बरेली-सीतापुर हाईवे पर हादसा, खड़े ट्रक में जा घुसी कार: पिता-पुत्र समेत 3 की दर्दनाक मौत, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

बरेली-सीतापुर हाईवे पर हादसा, खड़े ट्रक में जा घुसी कार: पिता-पुत्र समेत 3 की दर्दनाक मौत

कार सवार सभी लोग गोरखपुर जिले के थाना खोराबार क्षेत्र के मालवीय नगर के निवासी थे और परिवार सहित नैनीताल घूमने जा रहे थे। हादसे में श्वेता द्विवेदी (42 वर्ष) पत्नी नीरज द्विवेदी, शिवम पांडे (35 वर्ष) पुत्र कृष्ण कुमार और उनके ढाई वर्षीय बेटे माधवन की मौके पर ही मौत हो गई।

Mon, 9 June 2025 12:06 PMAjay Singh संवाददाता, शाहजहांपुर
share
बरेली-सीतापुर हाईवे पर हादसा, खड़े ट्रक में जा घुसी कार: पिता-पुत्र समेत 3 की दर्दनाक मौत

Accident in Shahjahanpur: बरेली-सीतापुर नेशनल हाईवे पर सोमवार तड़के दर्दनाक हादसे में पिता-पुत्र समेत 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा रोजा थाना क्षेत्र के जमुका गांव के पास सुबह करीब चार बजे हुआ, जब एक कार हाईवे पर खड़े ट्रक में पीछे से जा टकराई।

कार सवार सभी लोग गोरखपुर जिले के थाना खोराबार क्षेत्र के मालवीय नगर के निवासी थे और परिवार सहित नैनीताल घूमने जा रहे थे। हादसे में श्वेता द्विवेदी (42 वर्ष) पत्नी नीरज द्विवेदी, शिवम पांडे (35 वर्ष) पुत्र कृष्ण कुमार और उनका ढाई वर्षीय पुत्र माधवन की मौके पर ही मौत हो गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सोनम के मिलने के बाद किसका इंतजार कर रही UP पुलिस? ADG अमिताभ यश ने दी जानकारी

दर्दनाक बात यह भी है कि मरने वाली श्वेता द्विवेदी और शिवम पांडे सगे भाई-बहन थे। यह खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। हादसे में अंगद यादव (23 वर्ष), शालिनी पांडे (27 वर्ष) और दो वर्षीय सिद्धू द्विवेदी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अब स्लीपर से सीधे एसी सेकेंड में मिल जाएगी बर्थ, जानिए रेलवे का ये नया नियम

हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार में फंसे शवों को बाहर निकलवाया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस के मुताबिक, हादसा संभवतः चालक को झपकी आने की वजह से हुआ, जिससे कार अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।