abvp protest during lecture at ddu university of up as soon as speaker begins speaking in physics department यूपी की इस यूनिवर्सिटी में व्याख्यान में बवाल, वक्ता के बोलते ही ABVP का हंगामा, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी की इस यूनिवर्सिटी में व्याख्यान में बवाल, वक्ता के बोलते ही ABVP का हंगामा

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के तौर पर ओडिशा के पैसिफ इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्मोलॉजी एंड सेल्फोलॉजीपैसिफ इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर शिबेश जस पैसिफ थे। मुख्य वक्ता का पता चलने पर विद्यार्थी परिषद इस पर आपत्ति जता चुका था, लेकिन विश्वविद्यालय ने उन्हें आमंत्रित कर बुलाया था।

Thu, 22 Jan 2026 02:40 PMAjay Singh कार्यालय संवाददाता, गोरखपुर
share
यूपी की इस यूनिवर्सिटी में व्याख्यान में बवाल, वक्ता के बोलते ही ABVP का हंगामा

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर स्थित दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय (डीडीयू) के भौतिकी विभाग में बुधवार को आयोजित व्याख्यान के दौरान विवाद हो गया। मुख्य वक्ता प्रसिद्ध विज्ञान संप्रेषक शिबेश जस पैसिफिक के आने को लेकर यह विवाद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने किया है। व्याख्यान में उन्होंने जैसे ही संबोधन शुरू किया विद्यार्थी परिषद ने हंगामा खड़ा कर दिया। इसके बाद व्याख्यान को बंद करना पड़ा। विद्यार्थी परिषद ने कार्यक्रम और आयोजकों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि, विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि जिन्हें बुलाया गया था, वह विवादित नहीं है। उनके खिलाफ ओडिशा में जांच कराई गई थी। इसके बाद ही उन्हें आमंत्रित किया गया था।

डीडीयू के भौतिकी विभाग में बुधवार को कॉस्मोलॉजी (ब्रह्मांड विज्ञान) विषय पर विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के तौर पर ओडिशा के पैसिफ इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्मोलॉजी एंड सेल्फोलॉजीपैसिफ इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर शिबेश जस पैसिफ थे। मुख्य वक्ता की जानकारी होने पर विद्यार्थी परिषद इस पर आपत्ति जता चुका था, लेकिन विश्वविद्यालय ने उन्हें आमंत्रित कर बुलाया था। बताया जा रहा है कि जैसे ही मुख्य वक्ता ने बोलना शुरू किया वैसे ही विद्यार्थी परिषद ने विरोध जताते हुए हंगामा कर दिया। कार्यक्रम में अफरा-तफरी मच गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UP Weather: यूपी में बारिश का अलर्ट, इन 15 जिलों में ओले गिरने की चेतावनी

इसके बाद आयोजकों को व्याख्यान बंद करना पड़ा। कार्यक्रम बंद होने के बाद विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता वहां से निकले। परिषद का कहना है कि मुख्य वक्ता के खिलाफ पूर्व में ही शिकायत की गई थी। विभाग के कुछ शिक्षक पहले भी उन्हें बुला चुके हैं। ओडिशा के कुछ संगठन उन पर आपत्ति जता चुके हैं। यही वजह है कि इस कार्यक्रम का विरोध किया गया है। हालांकि, बताया जा रहा है कि उन्होंने ब्रह्मांड की उत्पत्ति व आधुनिक खगोल भौतिकी में हो रहे नवीन अनुसंधानों पर केंद्रित था।

विवि ने जिस इंस्टीट्यूट से किया करार, उसके निदेशक है प्रो. शिबेश : डीडीयू ने बुधवार को पैसिफ इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्मोलॉजी एंड सेल्फोलॉजीपैसिफ इंस्टीट्यूट से करार किया है। इंस्टीट्यूट के निदेशक प्रो. शिबेश कुमार जस पैसिफिक हैं। इसकी जानकारी होने पर भी विद्यार्थी परिषद ने विरोध जताया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:योगी ने एक क्लिक से 2 लाख परिवारों को ट्रांसफर की पीएम आवास की किस्त; खिले चेहरे

क्या बोले एबीवीपी पदाधिकारी

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के इकाई मंत्री अरविंद मिश्र ने कहा कि इन्हें पूर्व में बुलाया गया था, जिस पर आपत्ति दर्ज कराई थी। उनके खिलाफ पूर्व में कुलपति को जानकारी भी दी गई थी, इसके बाद भी इन्हें बुलाया गया। कुछ प्रोफेसरों और अन्य हिंदूवादी संगठनों ने इनके आने पर आपत्ति जताई है। यही वजह है कि व्याख्यान को बंद कराया गया।

कुलपति बोलीं

कुलपति प्रो.पूनम टंडन ने कहा कि मुख्य वक्ता के तौर पर भौतिकी विभाग ने जिसे आमंत्रित किया था उनकी ओडिशा में एलआईयू जांच कराई गई थी। उनके खिलाफ कोई भी मामला नहीं है। वह विवादों में भी नहीं रहे हैं। भौतिकी के अच्छे जानकारों में से है। संगठन की तरफ से कोई भी पूर्व में शिकायत नहीं की गई थी।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।