Abbas Ansari has said that he is thinking of contesting elections from the Cockroach Janata Party मुख्तार अंसारी के बेटे को भाया CJP का मुद्दा, कहा- कॉकरोच जनता पार्टी से लड़ने की सोच रहा, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

मुख्तार अंसारी के बेटे को भाया CJP का मुद्दा, कहा- कॉकरोच जनता पार्टी से लड़ने की सोच रहा

मऊ सदर सीट से विधायक अब्बास अंसारी ने साइकिल के सिंबल पर चुनाव लड़ने के सवाल के जवाब में कहा कि उन्हें कॉकरोच जनता पार्टी पसंद आ रही है। उसी के सिंबल पर चुनाव लड़ने की सोच रहा हैं। मुख्तार अंसारी के बेटे का ये बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Fri, 22 May 2026 08:47 AMPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान, मऊ
share
मुख्तार अंसारी के बेटे को भाया CJP का मुद्दा, कहा- कॉकरोच जनता पार्टी से लड़ने की सोच रहा

UP News: यूपी 2027 को चुनाव को लेकर अभी से पूर्वांचल सियासी हलचल बढ़ गई है। उधर, मुख्तार अंसारी के बेटे और मऊ सदर सीट से विधायक अब्बास अंसारी ने एक ऐसा बयान दिया है। जिसने सबकों चौका दिया है। बीते दिनों वह समाजवादी पार्टी के जिला ऑफिस पहुंचे यहां उन्होंने साइकिल के सिंबल पर चुनाव लड़ने के सवाल के जवाब में कहा कि कॉकरोच जनता पार्टी पसंद आ रही है। उसी के सिंबल पर चुनाव लड़ने की सोच रहा हूं। अब्बास अंसारी का ये बयान अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के विधायक अब्बास अंसारी ने कहा, 'एक कॉकरोच पार्टी आई है। मैं सोच रहा हूं उसी से क्यों ना चुनाव लड़ा जाए? क्या सिंबल रहेगा? कॉकरोच है सोच रहा हूं कि उसी से चुनाव लड़ जाऊं। कम से कम उसके मुद्दे मुझे बड़े पसंद आ रहे हैं। मेरे सभी जानने वाले लोग तो जॉइन कर लिए हैं। अगर यहां कोई कार्यालय खुला हो तो ले चलो जॉइन करा दो।' मुख्तार के बेटे का ये बयान अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कॉकरोच जनता पार्टी का एक्स अकाउंट बैन, CJI सूर्यकांत के बयान से मचा था बवाल

लंबे अरसे बाद क्षेत्र में दिखे अब्बास अंसारी

इससे पहले अब्बास अंसारी 18 मई को लंबे अरसे बाद विधान क्षेत्र में नजर आए। अब्बास अंसारी सबसे पहले पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। यहां पर विधायक अब्बास अंसारी ने अपने अधिवक्ता दरोगा सिंह के साथ एसपी कमलेश बहादुर से मिलकर सुप्रीम कोर्ट के आदेश की प्रति सौंपते हुए जिला प्रशासन के अधिकारियों को आगमन के साथ क्षेत्र भ्रमण की सूचना की जानकारी प्रदान किए।

पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर से मिलने के बाद विधायक अब्बास अंसारी समाजवादी पार्टी कार्यालय पहुंचे। यहां पर वह समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष दूधनाथ यादव के साथ समेत अन्य कार्यकर्ताओं के साथ एक घंटे तक बातचीत किए। अब्बास अंसारी ने बताया कि वह अपने विधान सभा क्षेत्र में अब हमेशा सक्रिय रहेंगे। उधर दिवंगत विधायक मुख्तार अंसारी के पुत्र और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के विधायक अब्बस अंसारी की अचानक बढ़ी सक्रियता को लेकर राजनीतिक गलियारे में चर्चा का बाजार काफी गर्म हो गया है। राजनीतिक लोग आंकलन लगा रहे हैं कि वर्ष 2027 में होने वाली विधान सभा चुनाव को देखते हुए विधायक अब्बास अंसारी की गतिविधि तेज हो गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कॉकरोच जनता पार्टी बनाने वाले को सता रहा एक डर, कहा- दिल्ली आते ही पुलिस...

कॉकरोच जनता पार्टी क्या है?

एमएलए अब्बास अंसारी ने जिस कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की बात कही, वह दरअसल कोई राजनीतिक पार्टी नहीं है। बल्कि सोशल मीडिया पर शुरू हुआ एक ऑनलाइन कैंपेन है, जिसने कम समय में युवाओं के बीच बड़ी पहचान बना ली। इस अभियान की शुरुआत विदेश में रहने वाले भारतीय युवक अभिजीत दिपके ने की। बहुत कम ही समय में कॉकरोच जनता पार्टी के इंस्टाग्राम पर भाजपा और कांग्रेस से अधिक फॉलोअर्स हो गए। दरअसल, CJP की चर्चा उस वक्त तेज हुई जब जस्टिस सूर्यकांत ने युवाओं को लेकर टिप्पणी की। इसके बाद व्यंग्यात्मक तरीके से इस डिजिटल मूवमेंट को शुरू किया गया, जिसे बड़ी संख्या में युवाओं का समर्थन मिलने लगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:BJP बनाम CJP; पीडीए की बात करने वाले अखिलेश का क्या इशारा, 'कॉकरोच' बनेगा सहारा
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।