cm yogi directs ministers to meet workers and resolve their problems सीएम योगी का मंत्रियों को निर्देश, बोले-कार्यकर्ताओं से मिलें और कराएं उनकी समस्याओं का समाधान, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

सीएम योगी का मंत्रियों को निर्देश, बोले-कार्यकर्ताओं से मिलें और कराएं उनकी समस्याओं का समाधान

मंत्रियों को कहा गया है कि वे दौरों पर पार्टी के कार्यकर्ताओं से जरूर मिलें। उनकी समस्याएं जानें। यदि उन्हें किसी भी तरह की दिक्कत है तो कोशिश करें कि उनका तुरंत समाधान हो जाए। अगर किन्हीं वजहों से ऐसा नहीं हो सकता है तो जिले में संबंधित विभाग के अधिकारी को उसके संबंध में यथोचित निर्देश दें।

Mon, 23 March 2026 11:37 PMAjay Singh विशेष संवाददाता, लखनऊ
share
सीएम योगी का मंत्रियों को निर्देश, बोले-कार्यकर्ताओं से मिलें और कराएं उनकी समस्याओं का समाधान

अगले साल होने वाले विधान सभा चुनाव के पहले पार्टी कार्यकर्ताओं को लेकर सरकार फिक्रमंद दिख रही है। हाल ही में नगर निकायों में पार्षद के तौर पर उन्हें नामित किया गया और अब निगमों, बोर्ड और आयोग के खाली पदों पर उनके समायोजन की तैयारी है। वहीं, सोमवार को मंत्रिमंडल के साथ बैठक में मुख्यमंत्री ने सभी प्रभारी मंत्रियों को उनके दौरों पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात करके उनकी समस्याएं हर हाल सुनने व समाधान के निर्देश दिए हैं। इसके अतिरिक्त एलपीजी की आपूर्ति का जायजा लेने को भी उन्होंने कहा है। यह निर्देश खाड़ी देशों में उपजी स्थितियों के मद्देनजर दिया गया है।

कैबिनेट की बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने सभी मंत्री समूह के साथ बैठक की। सभी प्रभारी मंत्रियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने प्रभार वाले जिलों में जाएं और वहां सरकार के नौ वर्ष की उपलब्धियों पर लोगों को जानकारी दें। ऐसे कार्यक्रमों में शामिल हों, जहां से उपलब्धियों का प्रचार-प्रसार जनता के बीच किया जा सके। मंत्रियों को कहा गया है कि वे दौरों पर पार्टी के कार्यकर्ताओं से जरूर मिलें। उनकी समस्याएं जानें। अगर उन्हें किसी भी तरह की दिक्कत है तो प्रयास करें कि उनका तुरंत समाधान हो जाए। अगर किन्हीं वजहों से ऐसा नहीं हो सकता है तो जिले में संबंधित विभाग के अधिकारी को उसके संबंध में यथोचित निर्देश दें। कार्यकर्ता परेशान नहीं रहना चाहिए। उन्होंने मंत्रियों को जिलों में बनी समन्वय समितियों की बैठकों में हिस्सा लेने को भी कहा है। उन्होंने कहा कि जिलों में आ रही दिक्कतों को ध्यान से देखें। एक जैसी समस्याएं अगर ज्यादा आ रही हैं तो इस संबंध में जानकारी अवश्य करें और सुनिश्चित करें कि जनता की समस्याओं का स्थाई और समय से समाधान हो।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:100 वर्ग मीटर तक मकान को नक्शा पास कराने से छूट, लेकिन जान लीजिए ये जरूरी बात

एलपीजी के अलावा मंत्रियों को उनके प्रभार के जिलों में खाद की स्थिति का आकलन करने और उनकी उपलब्धता की जानकारी लेने को भी कहा गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी जनता से जुड़ी सभी योजनाओं की जानकारी रखें और सुनिश्चित करें कि योजना के दायरे में आने वाला कोई भी पात्र छूटे नहीं।

बजट खर्च की रफ्तार बढ़ाएं

सूत्र बताते हैं कि बैठक में कई विभागों में बजट के खर्च की धीमी रफ्तार पर मुख्यमंत्री ने चिंता जताई है। उन्होंने कई विभागों की ओर इंगित करते हुए कहा कि बजट में आवंटित राशि का सदुपयोग नहीं किया गया। मुख्यमंत्री ने मंत्रियों को निर्देश दिए कि वे अपने विभागों में आंवटित बजट के खर्च की स्थिति का जायजा लें। प्रयास करें कि किसी भी विभाग में 80 फीसदी से कम बजट का खर्च न हो।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सीएम योगी की अफसरों को दो टूक- यूपी में ये कतई बर्दाश्त नहीं; चूके तो भुगतेंगे

अप्रैल में ही कार्ययोजनाएं करवाएं स्वीकृत

मुख्यमंत्री ने मंत्रियों से कहा कि वे अगले साल के लिए पास किए गए बजट पर अभी से काम शुरू कर दें। सुनिश्चित करें कि अप्रैल में ही कार्ययोजनाएं स्वीकृत हो जाएं और उनके मुताबिक काम भी शुरू हो जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि शुरुआती छह महीनों में ही ज्यादा से ज्यादा बजट का इस्तेमाल करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि योजनाओं की प्राथमिकताएं तय की जाएं और उनपर अमल किया जाए। सुनिश्चित करें कि योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ लोगों को मिले।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में वकील-डॉक्टर-शिक्षक और पत्रकार को भी आवास, सीएम योगी का बड़ा ऐलान

कोई भी पात्र न हर जाए मतदाता बनने से

योगी आदित्यनाथ ने मंत्रियों को निर्देश दिए हैं कि वे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर भी संजीदा रहें। मुख्यमंत्री ने कहा कि 10 अप्रैल तक एसआईआर होना है। सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता बनने से न रह जाए। जहां कहीं भी लोग छूट रहे हों उनके फॉर्म छह भरवाए जाएं। उन्होंने कहा कि 71 विधान सभा क्षेत्रों में मतदाताओं की संख्या काफी कम है। पर्याप्त संख्या में फॉर्म छह नहीं भरवाए गए हैं। सुनिश्चित किया जाए कि वहां पर्याप्त फॉर्म भरवाएं।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।