a young man returning from holi puja shot dead in bulandshahr uttar pradesh यूपी के इस जिले में होली पर मर्डर, पूजा कर लौट रहे लड़के के सिर में मारी गोली, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी के इस जिले में होली पर मर्डर, पूजा कर लौट रहे लड़के के सिर में मारी गोली

दिन दहाड़े हुई इस वारदात की सूचना पर अधिकारी आनन-फानन में मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। वही अस्पताल पहुंचकर परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। क्षेत्र के गांव जोली निवासी बन्नू ने बताया कि उनके चचेरे भाई अनिल नगर की एक डेयरी पर नौकरी करते थे।

Wed, 4 March 2026 12:07 PMAjay Singh संवाददाता, बुलंदशहर
share
यूपी के इस जिले में होली पर मर्डर, पूजा कर लौट रहे लड़के के सिर में मारी गोली

UP Crime News: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में होली पर रंग में भंग डालने की कोशिश हुई है। यहां होली पर पूजा कर लौट रहे एक युवक के सिर में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी गई है। सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र में हुई इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। मारे गए युवक के घर में कोहराम मचा हुआ है। होली की खुशियां पल भर में मातम में तब्दील हो गई हैं। घटना को लेकर युवक के परिवारीजनों और गांववालों में आक्रोश फैल गया।

दिन दहाड़े हुई इस वारदात की सूचना पर अधिकारी पुलिस बल के साथ आनन-फानन में मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। वही अस्पताल पहुंचकर परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। क्षेत्र के गांव जोली निवासी बन्नू ने बताया कि उनके चचेरे भाई अनिल (उम्र- 40 वर्ष) नगर की एक डेयरी पर नौकरी करते थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भाई ने प्रेमी की हत्या की तो बहन ने लगाई फांसी, UP में दिलदहलाने वाली घटना

बुधवार की सुबह वह सिकंदराबाद स्थित चामुंडा मंदिर के पास पूजा करने के लिए गए थे। करीब 9 बजे उन्हें सूचना मिली कि अनिल लहूलुहान हालत में रास्ते में पड़े हुए हैं। सूचना पर वह परिवार के लोगों के साथ मौके पर पहुंचे और अनिल को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

अनिल के सिर में गोली लगी हुई थी। घटना को लेकर ग्रामीणों और परिजनों में आक्रोश फैल गया और अस्पताल में भीड़ जुट गई। लोग अनिल के कातिलों को तत्काल गिरफ्तार करने और सख्त से सख्त सजा दिए जाने की मांग कर रहे हैं। सूचना पर अधिकारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों को घटना का खुलासा करने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बेफिक्र होकर अच्छे अस्पताल में कराएं इलाज, बीमार लोगों को योगी ने दिया आश्वासन

वहीं, पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। सीओ भास्कर कुमार मिश्रा ने बताया कि सभी बिदुओं को लेकर जांच की जा रही है। घटना का जल्दी खुलासा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस घटना के लिए जो भी जिम्मेदार है उसे बख्शा नहीं जाएगा। सख्त से सख्त सजा दिलाई जाएगी।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।