a tea seller turned monster and raped a 7 year old sister after tying the hands and feet of her 10 year old brother 10 साल के भाई के हाथ-पांव बांधकर 7 साल की बहन से किया रेप, चाय बेचने वाला बना हैवान, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

10 साल के भाई के हाथ-पांव बांधकर 7 साल की बहन से किया रेप, चाय बेचने वाला बना हैवान

बच्चों के पिता एक फैक्ट्री में काम करते हैं। वह परिवार सहित सचेंडी क्षेत्र में किराए पर रहते हैं। उनकी पत्नी का निधन हो चुका है। पीड़ित पिता के मुताबिक, शनिवार को वह काम पर गए थे। 10 साल का बेटा और सात साल की बेटी घर के बाहर खेल रहे थे। इसी दौरान दीपक घुमाने के बहाने बच्चों को ले गया। 

Sun, 19 April 2026 11:30 AMAjay Singh संवाददाता, कानपुर
share
10 साल के भाई के हाथ-पांव बांधकर 7 साल की बहन से किया रेप, चाय बेचने वाला बना हैवान

UP News: उत्तर प्रदेश के कानपुर में चाय की दुकान पर करने वाले एक युवक ने बच्चों को घुमाने के बहाने हैवानियत की। वह सात साल की एक मासूम बच्ची और उसके 10 साल के भाई को घुमाने के बहाने नहर किनारे ले गया। इस दौरान भाई के हाथ-पांव रस्सी से बांध पुल के नीचे डाल दिया जबकि बच्ची के साथ आरोपित ने नहर किनारे दरिंदगी की। बिलखती हुई घर पहुंची बच्ची ने परिजनों को पूरी बात बताई। हैरान-परेशान परिवारीजन बच्ची को लेकर थाने पहुंचे और शिकायत की। पुलिस ने पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित से पूछताछ के साथ पुलिस घटना की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है।

पीड़ित परिवार मूलरूप से फतेहपुर का रहने वाला है। बच्चों के पिता एक फैक्ट्री में काम करते हैं। वह परिवार सहित सचेंडी क्षेत्र स्थित एक कमरे में किराए पर रहते हैं। उनकी पत्नी का निधन हो चुका है। दो बेटे और दो बेटियां हैं। पीड़ित पिता के मुताबिक, शनिवार को वह काम पर गए थे। उनका 10 साल का बेटा और सात साल की छोटी बेटी घर के बाहर खेल रहे थे। इसी दौरान क्षेत्र में चाय की एक दुकान पर काम करने वाला दीपक दोनों बच्चों को घुमाने के बहाने किसान नगर पुल के पास ले गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कानपुर की तरह बदायूं में भी जल्लाद बना पिता, 5 महीने के बेटे को छत से फेंका; मौत

पिता का आरोप है कि दीपक ने खेलने का बहाना बनाते हुए 10 साल के बेटे के हाथ-पांव रस्सी से बांध दिए। उसने बच्चे को पुल के नीचे डाल दिया और फिर बच्ची को लेकर नहर किनारे चला गया। वहां उसने बच्ची के साथ गंदा काम किया। पिता के मुताबिक बच्चे बिलखते हुए घर पहुंचे। उन्हें देखकर पड़ोसी हैरान रह गए। एक पड़ोसी ने जानकारी होने पर पिता और पुलिस को घटना की सूचना दी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दवा कारोबारी ने बेटियों का गला रेता, बगल के कमरे में सो रही थी पत्नी और बेटा
ये भी पढ़ें:यूपी : 11 साल की जुड़वा बेटियों की गला काटकर की हत्या, पिता ने खेला खूनी खेल

क्या बोली पुलिस

पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। सचेंडी इंस्पेक्टर दीनानाथ मिश्रा ने बताया कि पिता की तहरीर पर आरोपित के खिलाफ पॉक्सो, रेप की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य मिलेंगे उनके आधार पर आरोपी के खिलाफ आगे की विधिक कार्यवाही की जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में प्रतिबंधित गेमिंग ऐप का क्लोन बनाकर सौ करोड़ की ठगी, गैंग का पर्दाफाश
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।