A new AgustaWestland AW139 helicopter has joined the aircraft fleet of the Yogi government योगी सरकार के विमान बेड़े में अगस्ता वेस्टलैंड AW139 हेलिकॉप्टर शामिल, जानिए इसकी खासियत, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

योगी सरकार के विमान बेड़े में अगस्ता वेस्टलैंड AW139 हेलिकॉप्टर शामिल, जानिए इसकी खासियत

योगी सरकार के विमान बेड़े में अब एक और अत्याधुनिक हेलिकॉप्टर शामिल हो गया है। सुरक्षित और बेहतर हवाई यात्रा के लिए योगी सरकार ने इटली की कंपनी द्वारा निर्मित अगस्ता वेस्टलैंड AW139 हेलिकॉप्टर खरीदा है। यह खराब मौसम, और कम दृश्यता में भी उड़ान भरने में सक्षम है।

Mon, 9 March 2026 03:58 PMPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान, लखनऊ
share
योगी सरकार के विमान बेड़े में अगस्ता वेस्टलैंड AW139 हेलिकॉप्टर शामिल, जानिए इसकी खासियत

UP News: यूपी सरकार के विमान के बेड़े में एक और अत्याधुनिक हेलिकॉप्टर शामिल हो गया है। दरअसल, योगी सरकार ने सुरक्षित हवाई यात्रा के लिए इटली की कंपनी लियोनार्डो द्वारा निर्मित अगस्ता वेस्टलैंड (AgustaWestland) AW139 खरीदा है। इससे पहले 5 मार्च को योगी आदित्यनाथ इसी हेलिकॉप्टर से कानपुर दौरे पर गए थे, जिसके बाद ये हेलिकॉप्टर चर्चा में आया था।

जानकारी के मुताबिक, यूपी सरकार के तीन पायलट अगस्ता वेस्टलैंड AW139 की टेक्निकल और इसकी पहलुओं को समझने के लिए इटली ट्रेनिंग के लिए गए थे। जहां वह इंस्ट्रमेंट ट्रेनिंग के साथ क्रिटिकल कंडिशन में इमरजेंसी लैंडिंग कैसे करानी है, इसका प्रशिक्षण लिया। इस हेलिकॉप्टर को 2 पायलट उड़ाते हैं, वहीं इसमें 12 से 15 लोगों की बैठने की क्षमता है। बेहतरीन उन्नत एवियोनिक्स, क्रैश सेफ्टी सिस्टम समेत अन्य खूबियों की वजह से वीवीआईपी के लिए खास है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में गांव-गांव हाई-स्पीड इंटरनेट, एक लाख से अधिक रोजगार, हिंदुजा ग्रुप से यो

अगस्ता वेस्टलैंड AW139 की क्या है खासियत

अगस्ता वेस्टलैंड AW139 एक मध्यम श्रेणी का आधुनिक ट्विन-इंजन हेलिकॉप्टर है। इसकी कीमत करीब 100 करोड़ है। इस हेलिकॉप्टर का इस्तेमाल वीआईपी यात्रा, आपातकालीन सेवाओं, पुलिस और ऑफशोर ऑपरेशन जैसे कई कामों में किया जाता है। जब इसे वीआईपी परिवहन के लिए इस्तेमाल किया जाता है तो इसके केबिन को अधिक आरामदायक बनाने के लिए सीटों की संख्या घटाकर आमतौर पर 6 से 8 कर दी जाती है। यह हेलीकॉप्टर करीब 310 किलोमीटर प्रति घंटे की अधिकतम गति से उड़ सकता है। जबकी रेंज की बात करें तो लगभग 1000 किलोमीटर तक मानी है। अपनी क्षमता व सुरक्षा विशेषताओं के कारण दुनिया के कई देशों में व्यापक रूप से इस्तेमाल किया जाता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इंडिगो फ्लाइट में आई तकनीकी खराबी, एक घंटे तक विमान में बैठे रहे दोनों डिप्टी CM

कोहरे में भी उड़ान भर सकेगा ये हेलिकॉप्टर

अक्सर भारी कोहरे या बरसात के दौरान हेलिकॉप्टर के उड़ान में दिक्कतें आती हैं। लेकिन नया एडब्ल्यू 139 इन बाधाओं को आसानी से पार सकता है। खराब मौसम में भी ये आराम से उड़ सकता है। इसके अलावा घने अंधेरे में भी उड़ान भरने में ये सक्षम है। दरअसल, इसमें हाई-टेक नेविगेशन सिस्टम है जो कम दृश्यता में भी रास्ता दिखाने में मदद करता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:केशव प्रसाद मौर्य के हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, चॉपर में धुआं भरा
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।