महिला और उसकी बेटियों के साथ पड़ोसी की गंदी करतूत, बाथरूम जाते बनाया वीडियो, फिर..
राजधानी लखनऊ में एक युवक की गंदी करतूत सामने आई है। वह पड़ोसी महिला और उसकी बेटियों से अश्लीलता करने के साथ ही उनके बाथरूम जाते वीडियो बनाकर दोस्तों को दिखाकर बदनाम कर रहा है। विरोध करने पर पिटाई भी की।

उत्तर प्रदेश की लखनऊ में शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां के चिनहट में एक युवक पड़ोसी महिला और उसकी बेटियों से गंदे कमेंट कर अश्लीलता करने के साथ ही उनके बाथरूम जाते और अंडर गारमेंट सुखाने के वीडियो बनाकर दोस्तों को दिखाकर बदनाम कर रहा है। पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी ने घर में घुसकर परिवार की पिटाई की। पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। पुन: पिटाई व अश्लील हरकतों की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया है।
चिनहट क्षेत्र की एक महिला का आरोप है कि उसका पड़ोसी शरीफ अक्सर गंदे कमेंट कर छत पर पीड़िता के सामने नंगे होकर घूमने लगता है। आरोपी युवक महिला और उसकी बेटियों को गलत इशारे करता है। पीड़िता के अलावा उसकी बेटियों के बाथरूम जाने के वीडियो बनाता है। इसके बाद दोस्तों के बदनाम करता है। पीड़िता ने खुद के साथ छेडखानी और विरोध करने पर मारपीट का भी आरोप लगाया है। आरोपी शरीफ ने ऐसी जगह कैमरे लगवाए, जहां से पीड़िता और उसकी बेटियों के अंडर गारमेंट के वीडियो बनाता है और मोबाइल पर लेकर दोस्तों को भी वीडियो दिखाता है।
पीड़िता ने विरोध किया तो मारपीट की गई। इसके बाद शिकायत का पुलिस ने संज्ञान नहीं लिया। इस बीच फिर से आरोपी और उसके घर की महिलाओं ने पीड़िता के घर में घुसकर मारपीट की। इसके महिला फिर पुलिस के पास पहुंची। अपनी शिकायत दर्ज कराई । इसके बाद पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है।




साइन इन