A mother of four fell in love with a 14 year old boy now insisting on living together matter reached the police station 14 साल के किशोर को दिल दे बैठी चार बच्चों की मां, अब साथ रहने की जिद, थाने पहुंचा मामला, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

14 साल के किशोर को दिल दे बैठी चार बच्चों की मां, अब साथ रहने की जिद, थाने पहुंचा मामला

यूपी के महाराजगंज में चार बच्चों की मां को 14 साल के किशोर से प्यार हो गया है। वह किशोर से शादी कर लेने का भी दावा कर रही है और उसी के साथ रहने की जिद पर अड़ गई है। मामला थाने पहुंचा तो पुलिस भी हैरान रह गई है।

Mon, 25 May 2026 03:27 PMYogesh Yadav नौतनवा (महराजगंज), हिन्दुस्तान संवाद
share
14 साल के किशोर को दिल दे बैठी चार बच्चों की मां, अब साथ रहने की जिद, थाने पहुंचा मामला

यूपी के महाराजगंज में एक अजीब मामला नौतनवा पुलिस के सामने आया है। यहां चार बच्चों की मां 14 साल के किशोर को दिल दे बैठी। उससे शादी का भी दावा करते हुए किशोर के साथ ही रहने की जिद पर अड़ गई है। किशोर और उसके परिजनों ने इनकार किया तो महिला थाने पहुंच गई और किशोर पर बेवफाई का आरोप लगा रही है। महिला की उम्र 40 साल है। उसका सबसे बड़ा बेटा ही 19 साल का हो चुका है। इसके बाद भी वह 14 साल के किशोर को अपना पति बताते हुए उसी के साथ रहना चाहती है। महिला की जिद और बातें सुनकर पुलिस भी हैरान व परेशान है। पुलिस ने किशोर के परिजनों को संपर्क कर महिला से बात कराई। कई घंटे चली बातचीत के बाद किसी तरह मामला आपसी समझौते के बाद समाप्त हुआ। इसके बाद महिला अपने घर रवाना हुई है।

इंस्टाग्राम पर किशोर से हुई दोस्ती

गोरखपुर की रहने वाली 40 वर्षीय महिला इंस्टाग्राम पर रील बनाकर पोस्ट करती थी। उसकी रील को अक्सर 14 वर्षीय एक किशोर लाइक और शेयर करता था। अपनी रील को लाइक व शेयर करने वाले किशोर से उसकी चैटिंग होने लगी। धीरे-धीरे दोनों ने एक दूसरे का नंबर लिया और बातचीत भी होने लगी। बातचीत के दौरान ही वह किशोर के बेहद नजदीक आ गई। मामला इतना बढ़ गया कि महिला को 14 साल के किशोर से प्यार हो गया। उसे यह भी नहीं ख्याल रहा कि उसके चार बच्चे हैं। सबसे बड़ा बेटा तो किशोर से भी पांच साल बड़ा 19 साल का है। इसके बाद भी वह किशोर से मिलने के लिए तड़पने लगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्रतीक की तेरहवीं आज, कार्ड में अपर्णा के साथ अखिलेश का नाम, क्यों सैफई की चर्चा

जिस दौरान दोनों की बातचीत शुरू हुई किशोर अपने पिता के साथ चेन्नई में रह रहा था। महिला के अनुसार फरवरी में किशोर चेन्नई से गोरखपुर आया। इसी दौरान महिला की किशोर से मुलाकातें हुईं। महिला के अनुसार इन्हीं मुलाकातों के दौरान ही किशोर ने उससे शादी भी कर ली। इसके बाद किशोर अपने घर चला गया और महिला से बातचीत कम करने लगा। इससे महिला परेशान रहने लगी। किशोर ने उसका फोन उठाना तो बंद किया ही, इंस्टग्राम की रील पर लाइक और शेयर करना भी बंद कर दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वाटर पार्क में डूबने से सात साल के बच्चे की मौत, कब्र से शव निकालकर पोस्टमार्टम

किशोर पर बेवफाई का आरोप

किशोर के व्यवहार से आहत होकर महिला थाने पहुंच गई। किशोर पर बेवफाई का आरोप लगाते हुए अपनी पूरी कहानी सुनाई तो पुलिस वाले भी हैरान रह गए। पुलिस वालों ने पहले महिला को समझाने की कोशिश की। लोकलाज और समाज का वास्ता देकर इस मामले को खत्म करने की बात कही। लेकिन महिला किशोर के साथ ही रहने और उसे बुलाने की मांग पर अड़ गई। थाने में घंटों महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। थक हारकर पुलिस ने किशोर का नंबर लिया और उसके परिजनों से बात की।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दूल्हे की हत्या करने वाला रवि एनकाउंटर में ढेर, जौनपुर पुलिस ने मार गिराया

थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह का कहना है कि महिला जिस किशोर पर आरोप लगा रही थी उसे और उसकी मां को बुलाया गया था। बातचीत के बाद दोनों ने आपसी समझौता कर लिया और अपने-अपने घर चले गए। दोनों ने आपसी सहमति से एक-दूसरे से फिलहाल संपर्क नहीं करने की बात कही है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।