a minor girl was molested in street by a man who tried to strangle her to death when she resisted नाबालिग लड़की को मनचले ने गली में छेड़ा, विरोध पर गला दबाकर हत्या की कोशिश, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

नाबालिग लड़की को मनचले ने गली में छेड़ा, विरोध पर गला दबाकर हत्या की कोशिश

लड़की तीन अक्टूबर को अपनी नानी के घर आई थी। जानू ने गली में उसका रास्ता रोका और छेड़छाड़ की। लड़की ने इसका विरोध किया। इस पर जानू ने उसके साथ खींचतान शुरू कर दी। वह लड़की के साथ मारपीट करने लगा। इस पर लड़की ने शोर मचाने का प्रयास किया तो आरोपी ने उसका गला दबा दिया।

Mon, 6 Oct 2025 05:52 AMAjay Singh हिटी, मेरठ
share
नाबालिग लड़की को मनचले ने गली में छेड़ा, विरोध पर गला दबाकर हत्या की कोशिश

उत्तर प्रदेश के किठौर के शाहजहांपुर में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। मनचले ने अपनी नानी के यहां आई 14 साल की नाबालिग लड़की का रास्ता रोका और खींचतान कर दी। विरोध पर आरोपी ने किशोरी को पीटा और गला दबा दिया। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड हो गई। घटना की वीडियो फुटेज अब सामने आई है तो मनचले की हिमाकत का पता चला। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है, लेकिन आरोपी पकड़ा नहीं गया है। पुलिस उसे पकड़ने की कोशिशों में जुटी है। दावा है कि जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

किशोरी तीन अक्टूबर को अपनी नानी के घर आई थी। गली में जानू ने उसका रास्ता रोका और छेड़छाड़ कर दी। जानू की इस हरकत से किशोरी दंग रह गई। उसने इसका विरोध किया। इस पर जानू ने उसके साथ खींचतान शुरू कर दी। वह लड़की के साथ मारपीट करने लगा। इस पर लड़की ने शोर मचाने का प्रयास किया तो आरोपी ने उसका गला दबा दिया। उसने करीब 10 सेकेंड तक आरोपी ने किशोरी का गला दबाए रखा और गली में खींचता रहा। छात्रा ने आरोपी को धक्का दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गर्भवती से रेप, गर्भ में जुड़वा भ्रूण की मौत; महिला ने पति पर भी लगाया इल्जाम

इस घटना को लेकर मौके पर हंगामा हो गया। लोग जुटने लगे तो आरोपी फरार हो गया। आरोप है कि जानू की इस हरकत की उसके घर पर शिकायत करने पर आरोपी पक्ष ने धमकी दी। इसके बाद पीड़िता को लेकर उसकी मां किठौर थाने पहुंची। यहां जानू के खिलाफ छेड़छाड़ और हमले की तहरीर दी गई। पुलिस को वीडियो फुटेज भी दी गई। पुलिस ने आरोपी पर मुकदमा दर्ज किया है। दबिश दी लेकिन आरोपी हाथ नहीं आया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कई बार रेप के बाद लड़की को दोस्तों को परोसने की कोशिश, वायरल की गंदी फोटो

क्या बोली पुलिस

इंस्पेक्टर किठौर बृजेश कुमार पांडेय ने कहा कि नाबालिग लड़की से मारपीट और हमले की वीडियो वायरल होना पाया गया है। घटना को लेकर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।