A man was drunk and driving a car with a fake MLA with assembly pass फर्जी विधायक का रौब झाड़ना पड़ा महंगा, शराब पीकर चला रहा था विधानसभा पास वाली गाड़ी, इनोवा सीज, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

फर्जी विधायक का रौब झाड़ना पड़ा महंगा, शराब पीकर चला रहा था विधानसभा पास वाली गाड़ी, इनोवा सीज

कानपुर के अटल घाट पर चेकिंग के दौरान उस वक्त हड़कंप मच गया, जब शराब के नशे में धुत एक युवक विधानसभा का पास लगी गाड़ी से विधायक का रौब गांठता पकड़ा गया। जांच में न सिर्फ चालक के नशे में होने की पुष्टि हुई, बल्कि विधानसभा पास के नाम पर किए जा रहे फर्जीवाड़े का भी पर्दाफाश हो गया।

Sun, 21 Dec 2025 08:26 AMPawan Kumar Sharma प्रमुख संवाददाता, कानपुऱ
share
फर्जी विधायक का रौब झाड़ना पड़ा महंगा, शराब पीकर चला रहा था विधानसभा पास वाली गाड़ी, इनोवा सीज

यूपी के कानपुर को अटल घाट पर शराब के नशे में धुत होकर लखनऊ के नंबर और विधानसभा का पास लगी हुई गाड़ी चलाकर विधायक का रौब गांठना एक युवक को महंगा पड़ा। एडीएम सिटी के छानबीन करने पर युवक ने नोएडा विधायक के पास देने की बताकर एक लोगों से बात कराई। जांच की गई तो खुद को विधायक बताने वाला युवक नोएडा का सुनील चौधरी निकला। जो कि विधानसभा का चुनाव हार चुका है। तत्काल उसने फोन काटा और फिर उठाया ही नहीं। फिलहाल पुलिस ने चालक का मेडिकल कराकर गाड़ी को सीज कर दिया है। कार में लगे विधानसभा के पास की जांच कराई जा रही है।

अटल घाट पर शनिवार को डीएम, डीसीपी ट्रैफिक और एडीएम सिटी के नेतृत्व में चेकिंग हो रही थी। तभी लखनऊ का नाम नंबर UP32NE7348 लिखी और विधानसभा का पास लगी हुई इनोवा क्रिस्टा को रोका गया। गाड़ी चला रहे नोएडा के मनीष कुमार सिसौदिया की ब्रीथ एनालाइजर से जांच की गई तो उनके शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई।

गाड़ी में विधानसभा के लगे पास की छानबीन एडीएम सिटी ने की तो चालक मनीष ने व्यक्ति को नोएडा का विधायक बताकर बात कराई। जब एडीएम सिटी ने विधायक बताने वाले युवक से बात की तो उसने फोन काट दिया। कई बार मिलाने के बावजूद फोन नहीं उठाया। छानबीन करने पर चालक मनीष ने बताया कि उसको नोएडा के सुनील चौधरी ने पास दिया था। वह 2022 में सपा से विधानसभा का चुनाव लड़े थे। वह हार गए थे। फर्जीवाड़ा खुलने के बाद तत्काल ट्रैफिक पुलिस ने गाड़ी को सीज करके मनीष को मेडिकल के लिए भेजा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बोलेरो ने घर के बाहर बैठे मां-मौसी व मासूम को रौंदा, 3 साल के बच्चे की मौत

इस मामले में डीसीपी ट्रैपिक रवींद्र कुमार ने बताया कि युवक शराब पीकर गाड़ी चला रहा था। उसका मेडिकल कराया जा रहा है। गाड़ी को सीज कर दिया गया है। विधानसभा के पास की जांच कराई जा रही है। ब्रीफ एनालाइजर की जांच में शराब की पुष्टि हुई है। वहीं, एडीएम डॉ. राजेश कुमार का कहना है कि युवक ने विधायक की तरफ से विधानसभा का पास दिए जाने की बात बताई थी। जब फोन पर बात की गई तो विधायक बताने वाले युवक ने मोबाइल फोन काट दिया। चालक ने सपा से विधानसभा का चुनाव हारे सुनील चौधरी के विधानसभा पास देने की बात बताई है। जांच हो रही है। -डॉ. राजेश कुमार, एडीएम सिटी

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।