a leopard suddenly jumped on a girl captured her and killed her her friends were left screaming लड़की पर अचानक कूदा तेंदुआ, चंगुल में लेकर मार डाला; शोर मचाती रह गईं सहेलियां, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

लड़की पर अचानक कूदा तेंदुआ, चंगुल में लेकर मार डाला; शोर मचाती रह गईं सहेलियां

उमेश चौधरी की बेटी गुड्डी (उम्र 15 वर्ष) अपनी सहेलियों के साथ जंगल के पास गन्ने के खेत में लकड़ी चुनने गई थी। लकड़ी चुनने के बाद लकड़ी का बोझ बांध सभी का बोझ उसने उठवाकर सिर पर रखवा दिया। वह अंतिम में अपने लकड़ी के बोझ को सिर पर उठाने जा रही थी।

Sat, 10 Jan 2026 02:30 PMAjay Singh संवाददाता, महाराजगंज
share
लड़की पर अचानक कूदा तेंदुआ, चंगुल में लेकर मार डाला; शोर मचाती रह गईं सहेलियां

यूपी के महराजगंज के सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग के शिवपुर रेंज के बकुलहिया जंगल के समीप सहेलियों के साथ लकड़ी चुनने गई एक किशोरी को तेंदुए ने मार डाला। तेंदुआ बेंत की झाड़ियों में पहले से छिपा था। इस बीच किशोरी के साथ की लड़कियां जब आगे चली गईं तो झाड़ी से निकलकर तेंदुए अचानक किशोरी पर कूद गया। उसने लड़की को अपने चंगुल में ले लिया और उसे मार डाला। इस दौरान उसकी सहेलियां शोर मचाती रह गईं। इस घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया है। घटना शुक्रवार को देर शाम की बताई जा रही है, जबकि शनिवार की सुबह झाड़ियों के बीच में किशोरी का शव ग्रामीणों ने पाया है। मौके पर पुलिस और वन विभाग की टीम जांच कर रही है।

सोहगीबरवा गांव के बाबू टोला निवासी उमेश चौधरी की बेटी गुड्डी (उम्र 15 वर्ष) अपनी सहेलियों के साथ जंगल के पास गन्ने के खेत में लकड़ी चुनने गई थी। लकड़ी चुनने के बाद लकड़ी का बोझ बांधकर सभी का बोझ उसने उठवाकर सिर पर रखवा दिया। वह अंतिम में अपने लकड़ी के बोझ को सिर पर उठाने जा रही थी। इस बीच झाड़ियों में छिपा तेंदुआ बाहर निकला और उसे चंगुल में लेकर झाड़ियों की तरफ चला गया। उसके साथ की सहेलियों ने जब पीछे देखा तो वह नहीं दिखाई दी। इसके बाद उसकी सहेलियों ने शोर मचाया तब मौके पर जुटे ग्रामीणों ने किशोरी को ढूंढना शुरू किया। तब तक अंधेरा हो गया था और अंधेरे में झाड़ियों में कुछ दिखाई नहीं दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी के इन जिलों में फिर बढ़ी स्कूलों की छुट्टी, डीएम ने जारी किए आदेश

इसकी सूचना पर शनिवार की सुबह सोहगीबरवा एसओ गौरव राय कन्नौजिया, वनकर्मियों की टीम और ग्रामीणों ने झाड़ियों के बीच खोजबीन शुरू की। इस दौरान किशोरी का शव मिला। उसका दोनों हाथ तेंदुए ने अलग कर दिया था। कुछ दूरी पर एक हाथ मिला है और दूसरा हाथ नहीं मिला। इसकी खोजबीन ग्रामीण और वनकर्मियों की टीम कर रही है। किशोरी की मौत के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। इसकी सूचना पर पहुंचे सीओ शिवप्रताप सिंह ने भी मौके की जांच पड़ताल की। अभी किशोरी का शव उसके घर नहीं पहुंच पाया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मेडिकल स्टोर लाइसेंस के लिए बढ़ा दी गई कागजी कार्रवाई, हुआ ये आदेश; जानें वजह

शिवपुर रेंजर सुनील राव ने बताया कि स्टाफ के लोग किशोरी के शव की खोजबीन किए हैं। अभी उसका एक हाथ खोजा जा रहा है। ग्रामीणों को समय समय पर हिदायत दी जाती है कि जंगली जानवरों से बचाव के लिए सतर्क रहें और बच्चों को सुरक्षित स्थान पर ही रखें।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।