कोचिंग से लौट रही छात्रा को सरेराह कार में खींचा, चलती गाड़ी में ही हैवानियत की कोशिश
यूपी के रामपुर में एक छात्रा के साथ दिल को दहलाने वाली वारदात हुई है। कोचिंग से लौट रही छात्रा को सरेराह कार में खींच लिया गया और चलती गाड़ी में ही हैवानियत की कोशिश की गई। शोर मचने पर पकड़े जाने के डर से हैवानों ने छात्रा को छोड़ा और भाग निकले।

यूपी के रामपुर में हाईवे पर दौड़ती कार में छात्रा से हैवानियत की कोशिश की गई है। छेड़छाड़ और दुष्कर्म के प्रयास का सनसनीखेज मामला सामने आया है। छात्रा अपनी सहेली के साथ ट्यूशन से घर लौट रही थी, तभी कार सवार तीन युवकों उसे जबरन कार में खींच ले गए और हैवानियत की कोशिश की। शोर मचने पर आरोपी पीड़िता को जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पुलिस ने शनिवार को रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
क्षेत्र की एक किशोरी के साथ हुई। शुक्रवार दोपहर पीड़िता अपनी सहेली के साथ सिविल लाइंस क्षेत्र में कोचिंग पढ़ने आई थी। देर शाम ट्यूशन के बाद दोनों सहेलियां ज्वालानगर पुल के नीचे घर जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रही थीं। इसी दौरान सहेली के परिचित तीन युवक कार लेकर वहां पहुंचे। जान-पहचान होने के कारण सहेली कार में बैठ गई लेकिन किशोरी ने कार में बैठने से मना कर दिया, इस पर आरोपियों ने उसे जबरदस्ती खींचकर अंदर बैठा लिया।
आरोपी दोनों को बरेली हाईवे की तरफ ले गए। चलती कार में आरोपियों ने किशोरी के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। जब उसने विरोध किया, तो आरोपियों ने कार को मगरमऊ पुल के नीचे रोक लिया और वहां उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। सहेली ने जब शोर मचाया और आसपास के लोगों को आता देखा, तो आरोपी दोनों को धमकी देते हुए कार सहित भाग निकले।
पीड़िता ने घर पहुंचकर परिजनों को आपबीती सुनाई, जिसके बाद थाने पहुंचकर तहरीर दी गई। सिविल लाइंस पुलिस ने तहरीर के आधार पर शादी की मडैया गांव निवासी अयान, कासिम और नवेद के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष हरेद्र कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपियों को भी पकड़ लिया जाएगा।




साइन इन