80 chartered flights will land Ayodhya on 25 November airport tight security with rooms booked hotels and tent cities अयोध्या में उतरेंगे 80 चार्टर्ड विमान, सुरक्षा घेरे में रहेगा एयरपोर्ट, होटल और टेंट सिटी में बुक हुए कमरे, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

अयोध्या में उतरेंगे 80 चार्टर्ड विमान, सुरक्षा घेरे में रहेगा एयरपोर्ट, होटल और टेंट सिटी में बुक हुए कमरे

25 नवंबर को राम मंदिर में होने वाले ध्वजारोहण समारोह से पहले अयोध्या हवाई अड्डे पर व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समेत कई वीवीआईपी शामिल होंगे।

Mon, 17 Nov 2025 08:51 PMDinesh Rathour लाइव हिन्दुस्तान, अयोध्या
share
अयोध्या में उतरेंगे 80 चार्टर्ड विमान, सुरक्षा घेरे में रहेगा एयरपोर्ट, होटल और टेंट सिटी में बुक हुए कमरे

25 नवंबर को राम मंदिर में होने वाले ध्वजारोहण समारोह से पहले अयोध्या हवाई अड्डे पर व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समेत कई वीवीआईपी शामिल होंगे। जिसके चलते हवाई अड्डे पर लगभग 80 चार्टर्ड विमानों के उतरने की संभावना जताई जा रही है। हवाई अड्डा निदेशक धीरेंद्र सिंह ने बताया कि 40 से 80 चार्टर्ड विमानों के प्रबंधन की व्यवस्था की गई है, हालांकि विमानों की पार्किंग आसपास के हवाई अड्डों पर की जाएगी। उन्होंने कहा, सुरक्षा के लिए हवाई अड्डे पर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के 100 अतिरिक्त जवान तैनात किए जाएंगे।

प्रधानमंत्री के लिए एक विशेष लाउंज और मुख्यमंत्री, राज्यपाल सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों के लिए छह वीआईपी लाउंज बनाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को पूरे आयोजन की व्यवस्थाओं की समीक्षा करेंगे। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अधिकारियों ने बताया कि आमंत्रित अतिथियों से 24 नवंबर को अयोध्या पहुंचने का अनुरोध किया गया है। ठहरने के लिए विभिन्न होटल और टेंट सिटी में 1,600 कमरे आरक्षित किए गए हैं। मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के अनुसार, सभी मेहमानों को 24 नवंबर तक पहुंचने के लिए कहा गया है और कार्यक्रम के लिए प्रवेश 25 नवंबर को सुबह सात बजकर 30 मिनट से नौ बजे के बीच होगा।

अयोध्या के जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने बताया कि अयोध्या मेडिकल कॉलेज में 50 बिस्तर आरक्षित किए गए हैं और लगभग 24 चिकित्सक व स्वास्थ्यकर्मियों की बड़ी टीम ड्यूटी पर रहेगी। अयोध्या नगर के विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि मंगलवार को मुख्यमंत्री की उपस्थिति में राम जन्मभूमि परिसर में होने वाली बैठक में ट्रस्ट पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ तैयारियों की समीक्षा की जाएगी।

राममंदिर ध्वजारोहण समारोह में आमंत्रित अतिथियो की पार्किंग स्थल तय

राममंदिर ध्वजारोहण समारोह 25 नवंबर को अयोध्या आने वाले आमंत्रित अतिथियो का पार्किंग स्थल जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने तय कर दिया है, उसका लोकेशन आमंत्रित अतिथियो के मोबाइल नंबर पर पहुंच जाएगा। ध्वजारोहण कार्यक्रम में आने वाले मेहमानों के पार्किंग को लेकर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय ने बयान जारी कर इसकी जानकारी दी है। ट्रस्ट के महासचिव चंपतराय ने बताया कि 25 नवंबर मंगलवार को राममंदिर ध्वजारोहण समारोह में पूर्वी उत्तर प्रदेश के अवध, गोरखपुर, काशी, कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र से बड़ी संख्या में अतिथियों को आमंत्रित किया गया है जो 24 नवंबर को ही अयोध्या आ जायेगे। सभी आमंत्रित अतिथियो को जो वाहन लाएगा उससे अयोध्या की यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो इसलिए उनकी पार्किंग स्थल का लोकेशन पहले ही भेज दिया जाएगा। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपतराय ने बताया कि 6 अलग-अलग दिशाओं से आमंत्रित समाज अयोध्या आएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:होश में नहीं आए तो भगवान मालिक, यही दुर्गति होगी; अखिलेश को कुशवाहा की नसीहत
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आजम और अब्दुल्ला के जेल जाने पर भड़के अखिलेश यादव, यूपी सरकार को जमकर सुनाया
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।