6 year old boy barks like a dog while sleeping dies after running out of the house सोते समय कुत्ते की तरह भौंकने लगा 6 साल का मासूम, घर से बाहर भागते ही मौत, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

सोते समय कुत्ते की तरह भौंकने लगा 6 साल का मासूम, घर से बाहर भागते ही मौत

सिद्धार्थनगर शुक्रवार की देर रात महज छह साल का एक मासूम सोते समय कुत्ते की आवाज निकालने लगा। परिजन कुछ समझ पाते इससे पहले ही वह भागते हुए घर के बाहर निकल गया। अचानक वह गिरा और उसकी मौत हो गई।

Sun, 18 Jan 2026 11:16 AMPawan Kumar Sharma हिन्दुस्तान संवाद, सिद्धार्थनगर
share
सोते समय कुत्ते की तरह भौंकने लगा 6 साल का मासूम, घर से बाहर भागते ही मौत

यूपी के सिद्धार्थनगर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां जोगिया कोतवाली क्षेत्र स्थित लखनापार गांव में शुक्रवार की देर रात दिल महज छह साल का एक मासूम सोते समय कुत्ते की आवाज निकालने लगा। परिजन कुछ समझ पाते इससे पहले ही वह भागते हुए घर के बाहर निकल गया। अचानक वह गिरा और उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उसे कुत्ते ने काट लिया था लेकिन एंटी रेबीज इंजेक्शन नहीं लग सका था।

नेपाल का मूल छह साल का अनूप अपनी मां के साथ जिले के जोगिया कोतवाली क्षेत्र स्थित लखनापार गांव में अपने नाना मुरलीधर लोधी के घर रहता था। अनूप के पिता सऊदी में नौकरी करते हैं। बताया जा रहा है कि अनूप को 2 महीने पहले किसी कुत्ते ने काट लिया था। परिजन उसे इलाज कराने के लिए अस्पताल नहीं ले गए। उसे एंटी रेबीज का इंजेक्शन नहीं लग सका। हालांकि बच्चा इस दौरान पूरी तरह से स्वस्थ था। लेकिन शुक्रवार की रात 9 बजे वह सोने के दौरान मुंह से कुत्ते की आवाज निकालने लगा और घर के बाहर निकल गया। इस दौरान अचानक अनूप जमीन पर गिर पड़ा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चाय की चुस्की लेते समय जमीन पर गिरा युवक, पल भर में चली गई जान

कुत्ते की आवाज सुनकर सहम गए ग्रामीण

इस दौरान पड़ोस के लोग भी मौके पर पहुंच गए थे। लोगों ने बच्चे के मुंह से कुत्ते की आवाज सुनी तो वे सहम गए। उधर, मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने शनिवार को मासूम का अंतिम संस्कार कर दिया।

कुत्ते के काटने पर रेबीज का इंजेक्शन जरूर लगवाएं

वहीं इस संबंध में डॉ. ओपी श्रीवास्तव ने कहा कि कुत्ते के काटने पर जख्मी जगह को साबुन लगाकर खूब रगड़-रगड़ कर धोएं। उसे अस्पताल ले जाकर एंटी रेबीज का इंजेक्शन लगवाएं। डोज पूरा होने के बाद से इंजेक्शन लगवाना बंद करें।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।