UP Panchayat Elections: test of strength has already started among the contenders for Gram Pradhan chunav यूपी पंचायत चुनाव: ग्राम प्रधान के दावेदारों की अभी से ही जोर आजमाइश शुरू, अपना रहे ये हथकंडे, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी पंचायत चुनाव: ग्राम प्रधान के दावेदारों की अभी से ही जोर आजमाइश शुरू, अपना रहे ये हथकंडे

UP Panchayat Elections: यूपी पंचायत चुनाव को लेकर सियासत तेज हो गई। ग्राम प्रधान के दावेदारों की अभी से जोर आजमाइश शुरू हो गई। प्रधानी के दावेदार तरह-तरह हथकंडे अपना रहे हें।

Mon, 15 Sep 2025 12:25 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
यूपी पंचायत चुनाव: ग्राम प्रधान के दावेदारों की अभी से ही जोर आजमाइश शुरू, अपना रहे ये हथकंडे

यूपी पंचायत चुनाव की अभी घोषणा भी नहीं हुई है लेकिन संभावित ग्राम प्रधानों के दावेदारों की जोर आजमाइश शुरू हो गई। दावेदार तरह-तरह के हथकंडे अपनाने शुरू कर दिए हैं। सोशल मीडिया को हथियार बनाकर अपनी दावेदारी मजबूत करने में लगे हुए हैं। वाट्सअप ग्रुप के जरिए गांवों में अभी से पंचायत चुनाव की चहल कदमी शुरू हो गई है। जीते-हारे प्रत्याशी और नए चेहरे भी तैयारी में पीछे नहीं है।

वर्तमान जिला पंचायत सदस्य, प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य पदों के लिए अभी से जोर आजमाइश शुरू हो गई है। गांवों में संभावित दावेदार सोशल मीडिया ग्रुप बनाकर ग्रामीणों को अपने साथ जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं। एक दूसरे के कामों के आंकलन की चर्चा भी सोशल मीडिया खूब चल रही है। कभी बैनर पोस्टर से तैयारी करने वाले संभावित दावेदार अपने आपको सोशल मीडिया पर लगातार अपडेट कर रहे हैं।

होटलों पर खाना खिलाने का दौर शुरू

पंचायत चुनाव को लेकर सियासी माहौल बनने लगा है। दावेदार हथकंडे अपनाते हुए गांवों में दावत देने का दौर शुरू कर दिया। ग्राम प्रधान और जिला पंचायत सदस्य के संभावित दावेदार अभी से होटलों पर ग्रामीणों को खाना खिला रहे हैं। अपने पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश में कमी न रह जाए इसका भी ध्यान रखा जा रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एक घर में 243 वोटर, मतदाता पुनरीक्षण अभियान में हैरान करने वाला खुलासा
ये भी पढ़ें:यूपी पंचायत चुनाव में सपा उतारेगी प्रत्याशी, SP प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल बोले

प्रधान बनने से पहले ही करा दिया कच्चे रास्ते का काम

सोशल मीडिया पर संभावित दावेदारों की अक्सर बहस छिड़ जाती है। प्रधान पद के एक संभावित दावेदार ने नया हथकंडा अपनाते हुए फतेहपुर पंचायत में बिना प्रधान बने ही अपने खर्चे पर कच्चे रास्ते का काम करा दिया है। यह मामला भी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।