40 mbbs students fell sick in brd medical college gorakhpur of up food safety department came into action यूपी के इस मेडिकल कॉलेज में MBBS के 40 छात्र हुए बीमार, ऐक्शन में आया फूड सेफ्टी विभाग, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी के इस मेडिकल कॉलेज में MBBS के 40 छात्र हुए बीमार, ऐक्शन में आया फूड सेफ्टी विभाग

सहायक आयुक्त खाद्य सुधीर कुमार सिंह ने 3 फूड इंस्पेक्टर को मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल के मेस की जांच की जिम्मेदारी सौंपी है। इसकी अगुवाई फूड इंस्पेक्टर उमाशंकर सिंह ने की। टीम में नागेंद्र चौधरी और स्वामीनाथ भी शामिल रहे। जांच के दौरान आटा, चावल, पनीर, मशरूम समेत पांच खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए।

Tue, 22 July 2025 11:00 AMAjay Singh वरिष्ठ संवाददाता, गोरखपुर
share
यूपी के इस मेडिकल कॉलेज में MBBS के 40 छात्र हुए बीमार, ऐक्शन में आया फूड सेफ्टी विभाग

यूपी के गोरखपुर स्थित बाबा राघव दास मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस के 40 छात्र अचानक बीमार पड़ गए। इसके पीछे फूड प्वाइजनिंग की वजह सामने आई। पता चला कि शुक्रवार की रात हॉस्टल के मेस में मशरूम की सब्जी बनी थी। उसे खाने के बाद से ही छात्रों की तबीयत खराब होने लगी। तड़के 3 बजे के करीब कुछ छात्रों को उल्टी-दस्त की शिकायत के बाद उनके साथी उन्हें इमरजेंसी वार्ड में ले गए। इसके बाद अन्य छात्र भी बीमार पड़ने लगे। तीन दिन में 40 छात्र फूड पॉइजनिंग की चपेट में आकर बीमार हुए हैं। इनमें से 10 को भर्ती करना पड़ा। इस सूचना के बाद हड़कंप मच गया।

रविवार की रात सूचना मिलने के बाद मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ.रामकुमार जायसवाल हरकत में आए। उन्होंने फौरन दो शिक्षकों को आवास पर तलब किया। उनके साथ वह न्यू यूजी हॉस्टल पहुंचे। प्रिंसिपल ने छात्रों का हाल जाना। मेस का निरीक्षण कर पिछले तीन दिन में बने खाद्य पदार्थ की जानकारी ली। इसके अलावा उन्होंने मेडिसिन के डॉक्टरों की टीम तैयार की। यह हॉस्टल में ही छात्रों का प्राथमिक इलाज करेगी। इसके बाद प्राचार्य ने वार्ड में भर्ती छात्रों का भी हाल जाना। वहां पर डॉक्टरों से बात की।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:संसद के मॉनसून सत्र में तीखे तेवर दिखाएगी सपा, सरकार को घेरने की तैयारी

एमबीबीएस छात्रों के बीमार पड़ने को लेकर सोमवार को खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम भी एक्टिव हो गई। ऐक्शन में आए विभाग के तीन फूड इंस्पेक्टरों की टीम बीआरडी मेडिकल कॉलेज पहुंची। तीन हॉस्टलों की जांच की गई। इसमें पांच खाद्य पदार्थों के पांच नमूने लिए गए। इस दौरान टीम को हॉस्टल के मेस में बड़े पैमाने पर गंदगी मिली। टीम ने उन दुकानों से पनीर और मशरूम के भी नमूने लिए, जहां से हॉस्टलों को सप्लाई होती है।

बता दें कि मेडिकल कॉलेज के न्यू यूजी हॉस्टल में फूड प्वाइजनिंग का मामला सोमवार को सामने आने के बाद सहायक आयुक्त खाद्य सुधीर कुमार सिंह ने तीन फूड इंस्पेक्टर को मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल के मेस की जांच की जिम्मेदारी सौंपी है। इसकी अगुवाई फूड इंस्पेक्टर उमाशंकर सिंह ने की। उनके अलावा टीम में नागेंद्र चौधरी और स्वामीनाथ भी शामिल रहे। तीनों फूड इंस्पेक्टर सबसे पहले प्राचार्य के पास पहुंचे। यहां उनसे घटनाक्रम की जानकारी ली।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UP के गांवों की सूरत बदलने की तैयारी, योगी सरकार हर मंडल में करने जा रही ये काम

इसके बाद वे हॉस्टल के वार्डन डॉ. रामयश यादव और सहायक वार्डन डॉ. अजय यादव से मिले। टीम सबसे पहले न्यू यूजी हॉस्टल के मेस की जांच की। यहां बड़े पैमाने पर गंदगी मिली। सहायक आयुक्त सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि तीनों हॉस्टल के मेस में गंदगी का अंबार मिला है। बेहद यह गंभीर विषय है। जांच के दौरान आटा, चावल, पनीर, मशरूम समेत पांच खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।