4 boys gang raped a girl who had gone to graze goats made a video and continued to exploit her for 1 year बकरी चराने गई किशोरी के साथ 4 लड़कों ने किया गैंगरेप, अधेड़ ने बनाया वीडियो; 1 साल तक शोषण, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

बकरी चराने गई किशोरी के साथ 4 लड़कों ने किया गैंगरेप, अधेड़ ने बनाया वीडियो; 1 साल तक शोषण

पीड़िता के चाचा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि एक साल पहले उसकी भतीजी बकरी चराने जंगल में गई थी। इस दौरान गांव के ही 3 युवकों ने उसे दबोच कर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। जिसकी गांव के ही एक अधेड़ ने अश्लील वीडियो बना ली। कुछ समय बाद वीडियो गांव के एक अन्य युवक के हाथ लग गई।

Wed, 4 June 2025 08:01 AMAjay Singh संवाददाता, बदायूं
share
बकरी चराने गई किशोरी के साथ 4 लड़कों ने किया गैंगरेप, अधेड़ ने बनाया वीडियो; 1 साल तक शोषण

साल भर पहले बकरी चराने गई किशोरी के साथ गांव के ही चार युवकों ने गैंगरेप किया। इस दौरान एक अधेड़ ने वीडियो बना लिया। इस वीडियो से ब्लैकमेल कर किशोरी का एक साल तक यौन शोषण होता रहा। चार में से दो आरोपी समुदाय विशेष के बताए जा रहे हैं। पीड़िता के चाचा की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों की हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

मामला बदायूं की उझानी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। पीड़िता के चाचा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि एक साल पहले उसकी भतीजी बकरी चराने जंगल में गई थी। इसी बीच गांव के ही तीन युवकों ने दबोच कर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। जिसकी गांव के ही एक अधेड़ ने अश्लील वीडियो बना ली। कुछ समय बाद वीडियो गांव के एक अन्य युवक के हाथ लग गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पत्नी से कहासुनी में गुस्से से बेकाबू हुआ पति, सरेराह बांके से काट डाला

जिसने किशोरी को वीडियो दिखाकर ब्लैक मेल कर यौन शोषण करना शुरू कर दिया। सभी आरोपी उसे वीडियो वायरल करने की धमकी देकर समय-समय पर यौन शोषण करते रहे। अपने साथ बार-बार हो रहे दुष्कर्म से किशोरी अंदर ही अंदर घुटती जा रही थी। उसके लिए यह सब बर्दाश्त से बाहर था और जब वह रोज-रोज की धमकी से तंग आ गई तो वह एक जून को आरोपियों के बुलाने पर नहीं गई। किशोरी ने आरोपियों को साफ मना कर दिया जिससे वे भड़क गए। बाद में उनमें से एक आरोपी ने किशोरी की वीडियो किसी और को भी भेज दी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सांड ले जा रहे डेयरी संचालक, नेता से बदसलूकी पड़ी भारी; दरोगा-दीवान लाइन हाजिर

इसकी जानकारी होने पर पीड़िता ने अपने परिवारीजनों को सारी सच्चाई बता दी। पीड़िता के चाचा ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस ने रात में चार आरोपियों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक नीरज मलिक ने बताया कि मामले में तहरीर मिल गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।