husband lost control of his anger during a dispute with wife slashed her with a sickle in public brother also involved पत्नी से कहासुनी में गुस्से से बेकाबू हुआ पति, सरेराह बांके से काट डाला; भाई ने भी दिया साथ, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

पत्नी से कहासुनी में गुस्से से बेकाबू हुआ पति, सरेराह बांके से काट डाला; भाई ने भी दिया साथ

गांव से कुछ पहले गुरुद्वारे के पास अखिलेश ने अपने भाई अरविंद को बुला लिया और दोनों ने मिलकर नन्हीं देवी को बांके से प्रहार कर लहूलुहान कर दिया। इस घटना के बाद दोनों मौके से भाग गए। अनीता देवी को जब बेटी के साथ हुई घटना का पता चला तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

Wed, 4 June 2025 07:44 AMAjay Singh संवाददाता, पूरनपुर (पीलीभीत)
share
पत्नी से कहासुनी में गुस्से से बेकाबू हुआ पति, सरेराह बांके से काट डाला; भाई ने भी दिया साथ

यूपी के पीलीभीत के घुंघचाई में घर में कहासुनी के बाद पति ने अपने भाई के साथ मिलकर पत्नी की गांव के पास सरेराह बांके से काटकर हत्या कर दी। पुलिस घायल महिला को अपने वाहन से सीएचसी लाई, यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतका के भाई ने बहनोई और उसके भाई के खिलाफ तहरीर दी है।

घुंघचाई में जल्लूपुर निवासी अखिलेश की पत्नी नन्हीं देवी से तनातनी चल रही थी। नन्हीं ने बरखेड़ा के पतरसिया निवासी मां अनीता देवी को फोन करके खुद को ले जाने को कहा। नन्हीं की मां सोमवार को उसके घर पहुंचीं। मंगलवार को उसे अपने साथ लेकर जा रही थीं कि तभी अखिलेश आ गया और माफी मांगते हुए पत्नी को बाइक से लेकर चला गया और सास को वहीं पर छोड़ दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सांड ले जा रहे डेयरी संचालक, नेता से बदसलूकी पड़ी भारी; दरोगा-दीवान लाइन हाजिर

गांव से कुछ पहले गुरुद्वारे के पास अखिलेश ने अपने भाई अरविंद को बुला लिया और दोनों ने मिलकर नन्हीं देवी को बांके से प्रहार कर लहूलुहान कर दिया। इस घटना के बाद दोनों मौके से भाग गए। अनीता देवी को जब बेटी के साथ हुई घटना का पता चला तो उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। घायल महिला को सीएचसी लाने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। घुंघचाई थानाध्यक्ष प्रकाश सिंह ने बताया कि मृतका के भाई रजनीश ने अपने बहनोई और उसके छोटे भाई के खिलाफ तहरीर दी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी के इस माफिया पर कसा शिकंजा, घर और जमानतदारों के ठिकानों पर रात भर छापेमारी

बेटी की बात मानती तो नहीं होती इतनी बड़ी अनहोनी

दामाद की फरेबी बात पर यकीन करना ही महिला की मौत कारण बन गया। बेटी और दामाद की बात यदि अनीता न मानती तो शायद उसकी पुत्री नन्हीं की हत्या भी न होती। यहीं नहीं यदि कुछ समय पहले महिला का भाई आ गया होता तो भी महिला की जान बच सकती थी। यह सोचकर उसकी मां की आंखों में आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।