33 PCS officers from UP will become IAS, DPC on 10th june, these officers get a chance यूपी के 33 पीसीएस अधिकारी बनेंगे आईएएस, 10 को होगी डीपीसी, इन अफसरों को मौका, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी के 33 पीसीएस अधिकारी बनेंगे आईएएस, 10 को होगी डीपीसी, इन अफसरों को मौका

यूपी के 33 पीसीएस अधिकारियों को जल्द ही आईएएस बनने की सौगात मिल सकती है। नए आवंटित पदों को लेकर बुधवार यानी दस जून को दिल्ली में डीपीसी होने जा रही है।

Mon, 8 June 2026 10:41 AMYogesh Yadav लाइव हिन्दुस्तान, लखनऊ, विशेष संवाददाता
share
यूपी के 33 पीसीएस अधिकारी बनेंगे आईएएस, 10 को होगी डीपीसी, इन अफसरों को मौका

UP News: उत्तर प्रदेश में पीसीएस से आईएएस के पदों पर पदोन्नति देने के लिए 10 जून को डीपीसी दिल्ली में होगी। इसमें वर्ष 2010, 2011 व 2012 बैच के पीसीएस अफसरों के नामों पर विचार होगा। नियुक्ति विभाग ने इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी है। केंद्र सरकार ने चयन वर्ष 2025 के लिए उत्तर प्रदेश को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) में पदोन्नति कोटे के 33 पद आवंटित किए हैं। इससे वर्ष 2010 और 2011 बैच के पीसीएस अधिकारियों के आईएएस बनने का रास्ता साफ हो गया है। नियुक्ति विभाग ने केंद्र से आवंटित पदों के आधार पर संभावित अधिकारियों की वार्षिक गोपनीय प्रविष्टियां (एसीआर) और सेवा अभिलेख जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

इस बार पीसीएस से आईएएस में पदोन्नति होने वाले पदों की संख्या बढ़ने की वजह से 2010 और 2011 के साथ 2012 बैच के भी कुछ अफसरों को मौका मिल सकता है। वर्ष 2010 और 2011 बैच में अधिकारियों की संख्या कम है। वर्ष 2010 बैच में पीसीएस सेवा के आठ अधिकारी हैं, 2011 बैच में 21 हैं। दोनों बैच की संख्या मिलाकर 29 होती है। इसके बाद भी चार पद रिक्त बचते हैं। इसीलिए 2012 बैच के भी कुछ अफसरों को मौका मिल सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जमीन की खरीद-बिक्री में नहीं होगा खेल, बैनामा प्रक्रिया में बदलाव, नामांतरण आसान

इन नामों पर विचार

वर्ष 2010 बैच के डा. विश्राम, अशोक कुमार कन्नौजिया, पुष्पराज सिंह, राजकुमार द्विवेदी, राकेश कुमार पटेल, आलोक कुमार, सुशीला, संजय कुमार सिंह। वर्ष 2011 में पूनम निगम, संतोष बहादुर सिंह, पंकज वर्मा, प्रदीप कुमार यादव, योगानंद पांडे, विजय कुमार सिंह, अतुल कुमार-11, डा. सुनील कुमार वर्मा, हर्ष देव पांडे, शैलेंद्र कुमार सिंह, डा. नितिन मदान, प्रियंका सिंह, अमित कुमार-प्रथम, रिंकी जायसवाल, अमित सिंह, अमित कुमार-द्वितीय, विवेक श्रीवास्तव, वैभव मिश्रा, नरेंद्र बहादुर सिंह, संदीप कुमार, गरिमा स्वरूप हैं।

पीपीएस से आईपीएस की प्रक्रिया भी जारी

पुलिस महकमे में भी बड़ा प्रशासनिक बदलाव देखने को मिल सकता है। प्रदेश के 29 पीपीएस अधिकारियों को IPS में प्रमोट करने की भी प्रक्रिया तेज हो गई है। शासन की ओर से आईपीएस कैडर में रिक्त पड़े 29 पदों को भरने के लिए नियमों के तहत तीन गुना अधिक पीपीएस अधिकारियों के नाम संघ लोक सेवा आयोग को भेज दिए गए हैं। यूपीएससी इन अधिकारियों के सेवा रिकॉर्ड, गोपनीय प्रविष्टियों और लंबित जांचों की समीक्षा करेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पूर्वांचल का कुख्यात बदमाश भानु प्रताप सिंह एनकाउंटर में ढेर, एके-47 भी बरामद

यूपी में आईपीएस कैडर के 29 पद लंबे समय से रिक्त हैं। इन्हें भरने के लिए सरकार और डीजीपी मुख्यालय ने प्रमोशन प्रक्रिया को तेज किया। प्रस्ताव तैयार कर यूपीएससी को भेजा गया है। नियमों के मुताबिक, जितने पद रिक्त होते हैं, उससे तीन गुना अधिक अधिकारियों के नाम विचार के लिए भेजे जाते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में घुसपैठियों को मिल गए पीएम आवास, बड़े अभियान की तैयारी, केशव का निर्देश
ये भी पढ़ें:महाकाल, आरडीएक्स, मुखिया..., बनारस से सटे तीन जिलों में ही 165 नए गैंग उभरे
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।