UP Weather: यूपी में आंधी-तूफान ने ली 31 लोगों की जान, कानपुर समेत कई जिलों में 1 जून तक बारिश का अलर्ट
यूपी में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ ने भारी तबाही मचाई है। गुरुवार देर रात और शुक्रवार तड़के प्रदेशभर में आई तेज आंधी, तूफान, ओलावृष्टि गिरने से 31 लोगों की मौत हो गई। मौसम विभाग के मुताबिक 1 जून तक 80 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं और बारिश का अलर्ट है।

UP Weather: यूपी में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ ने भारी तबाही मचाई है। गुरुवार देर रात और शुक्रवार तड़के प्रदेशभर में आई तेज आंधी, तूफान, ओलावृष्टि व गाज गिरने से 31 लोगों की मौत हो गई। मौसम विभाग ने एक जून तक 60 से 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं और बारिश का अलर्ट जारी किया है।
सहारनपुर में शाकंभरी देवी मंदिर क्षेत्र के पास नदी में अचानक तेज बहाव से भगदड़ मच गई, जिसमें दो महिलाओं की डूबने से मौत हो गई। बाढ़ में वाहन, ट्रैक्टर, दुकानें व अस्थायी पुल बह गया। वहीं, लखनऊ के चारबाग स्टेशन पर प्लेटफॉर्म का शेड गिरने से एक टीटीई समेत तीन लोग घायल हो गए। उधर, वर्षाजनित हादसों में प्रयागराज मंडल में नौ, बुंदेलखंड में 8 ने जान गंवाई। इनमें बांदा 4, उरई में दो, हमीरपुर व महोबा में 1-1 की मौत शामिल है। पूवार्चल में 6, ब्रज में 4, अवध में दो की जान गई।
कई जिलों का तापमान गिरा
पश्चिमी विक्षोभ के लगातार दूसरे दिन शुक्रवार को आए झोंके ने गर्मी को काफी हद तक ठंडा कर दिया। देर शाम शहर को बादलों ने घेर लिया। गरज चमक के साथ बारिश शुरू हो गई। हीट डोम के क्षेत्रों में पारा 06-10 डिग्री सेल्सियस गिर गया। कानपुर में मात्र 07 मिमी बारिश से 07 डिग्री तापमान गिर गया। 13 दिनों बाद हीट वेव पर ब्रेक लग गया। अब 03 जून तक राहत की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार और रविवार को भी आंधी-पानी की संभावना बनी रहेगी।
दिन में तेज धूप के बाद शुक्रवार शाम को मौसम फिर बदल गया। 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने लगीं। इसके बाद बारिश देर रात तक जारी रही। प्रदेश में 16 मई से हीट वेव का दौर शुरू हुआ था। गुरुवार-शुक्रवार को पश्चिमी विक्षोभ के जबरदस्त झोंके ने प्रदेश के जिलों को ठंडा कर दिया। दिन ही नहीं रात का तापमान भी काफी गिर गया। मध्य रात्रि के नजदीक मौसम ने करवट ली और सुबह तक यह सिलसिला जारी रहा। शुक्रवार शाम को भी कई जिलों में मौसम बिगड़ा। देर रात की संभावना अभी भी बनी हुई है।
16 मई से शुरू हुआ था हीट वेव
प्रदेश में 16 मई से हीट वेव का दौर शुरू हुआ था। शुक्रवार को पश्चिमी विक्षोभ के जबरदस्त झोंके ने प्रदेश के जिलों को ठंडा कर दिया। दिन ही नहीं रात का तापमान भी काफी गिर गया। मध्य रात्रि के नजदीक मौसम ने करवट ली और सुबह तक यह सिलसिला जारी रहा। शुक्रवार शाम को भी कई जिलों में मौसम बिगड़ा। देर रात की संभावना अभी भी बनी हुई है। शहर में अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री से 35.3 डिग्री हो गया जो सामान्य से 5.4 डिग्री कम है। इसी तरह न्यूनतम तापमान 28 डिग्री से गिरकर 21.2 डिग्री रह गया।




साइन इन