28 officers will inspect all boards schools in Balrampur UP, strict instructions from the DM जिले के सभी बोर्डों के स्कूलों की जांच करेंगे 28 अधिकारी, डीएम के सख्त निर्देश, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

जिले के सभी बोर्डों के स्कूलों की जांच करेंगे 28 अधिकारी, डीएम के सख्त निर्देश

उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में डीएम ने सख्त निर्देश दिए हैं। इसके लिए 28 अधिकारी जांच के लिए नामित किए गए हैं। यह नामित अधिकारी सभी बोर्डों के स्कूलों की जांच करेंगे।

Sat, 18 April 2026 03:43 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
जिले के सभी बोर्डों के स्कूलों की जांच करेंगे 28 अधिकारी, डीएम के सख्त निर्देश

UP News: उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले के सभी बोर्डों के स्कूल की जांच की जाएंगी। स्वावित्त पोषित स्वतंत्र विद्यालय शुल्क विनियमन अधिनियम 2018 के प्रभावी अनुपालन एवं विद्यालयों की सुरक्षा मानक की जांच के लिए जिले में वित्तविहीन मान्यता प्राप्त एवं सीबीएसई, आईसीएसई बोर्ड से संचालित स्कूलों का सधन जांच करने का निर्देश जिलाधिकारी ने दिया है। इसके लिए 28 अधिकारी जांच के लिए नामित किए गए हैं। यह सभी अधिकारी वित्तविहीन मान्यता प्राप्त 129 विद्यालय एवं सीबीएसईऔर आईसीएसई के 9 विद्यालय के सुरक्षा मानक एवं शुल्क विनियमन अधिनियम 2018 के प्रभावी अनुपालन के संबंध में जांच करेंगे। संबंधित अधिकारियों को स्थलीय जांच साथ दिवस के भीतर करके जिला विद्यालय निरीक्षक के माध्यम से मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय देना होगा।

मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्ता ने जिलाधिकारी के निर्देश पर स्वावित्त पोषित स्वतंत्र विद्यालय शुल्क विनियमन अधिनियम 2018 के प्रभावी अनुपालन एवं विद्यालयों की सुरक्षा मानकों की जांच के लिए कमेटी गठित की है। इस कमेटी में 28 अधिकारियों को 129 वित्तविहीन विद्यालय एवं 9 सीबीएसई और आईसीएसई से संचालित विद्यालयों की जांच करना है। इसमें कुल 138 विद्यालय के 28 जांच अधिकारी बनाए गए हैं। सभी अधिकारियों को जांच करने वाले स्कूलों की सूची सीडीओ ने उपलब्ध करा दी है।

अधिकारी जांच करने के बाद रिपोर्ट डीआईओएस को सौंपेंगे

यह सभी अधिकारी स्कूल-स्कूल जाकर जांच करेंगे। जांच अधिकारी संबंधित विद्यालयों में बच्चों के फीस, कापी, किताब यूनिफॉर्म, बच्चों के पठन-पाठन कक्षा मैं संसाधनों की उपलब्धता, वाहनों की मानक सुरक्षा सहित विद्यालय में छात्र छात्रों की सुरक्षा व्यवस्था आदि की हकीकत जानेंगे। इनमें मुख्य रूप से तीनों तहसीलों के एसडीएम, तीनों तहसीलदार, 9 खंड विकास अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी जिला पिछड़ा वर्ग अधिकारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, डीसीओ, डीएसओ, डीआईओएस, उपयुक्तश्रम, उपायुक्त तथा रोजगार अधिकारी, लोक निर्माण विभाग अधिकारी, सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता शामिल है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ग्राम पंचायतों में कैंप लगा यह काम करने जा रही योगी सरकार, खोजे जाएंगे लाभार्थी
ये भी पढ़ें:यूपी की इस नगर पालिका में शामिल होंगे 18 नए गांव, बढ़ेंगे 40 से अधिक वार्ड

डीआईओएस डीएम देंगे रिपोर्ट

इन सभी को 138 विद्यालयों की जांच साथ दिवस के अंदर करके रिपोर्ट जिला विद्यालय निरीक्षक को देना है। जिला विद्यालय निरीक्षक सभी अधिकारियों से प्राप्त जांच रिपोर्ट को जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी के समक्ष रखेंगे। वहीं डीएम के जांच के निर्देश की खबर फैलते ही स्कूल संचालकों में हड़कंप मच गया है। स्कूल संचालक सुविधाओं को बेहतर करने में लग गए है। स्कूल संचालक की कोशिश है कि जांच में किसी तरह की कोई खामी सामने नहीं आए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ग्राम पंचायतों में कैंप लगा यह काम करने जा रही योगी सरकार, खोजे जाएंगे लाभार्थी
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।