22 days after love marriage at temple bodies of husband and wife were found hanging from a noose same location लव मैरिज के बाद सुसाइड; जिस मंदिर में की शादी, 22 दिन बाद उसी जगह लटके मिले पति-पत्नी के शव, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

लव मैरिज के बाद सुसाइड; जिस मंदिर में की शादी, 22 दिन बाद उसी जगह लटके मिले पति-पत्नी के शव

यूपी के सीतापुर में 22 दिन पहले ही लव मैरिज करने वाले नवयुगल ने फांसी के फंदे से लटककर जान दे दी है। दोनों का शव एक ही रस्सी के सहारे पेड़ से लटका मिला। दोनों ने उसी मंदिर में जान दी जहां लव मैरिज की थी।

Sun, 28 Dec 2025 12:29 PMYogesh Yadav लाइव हिन्दुस्तान, सीतापुर, संवाददाता
share
लव मैरिज के बाद सुसाइड; जिस मंदिर में की शादी, 22 दिन बाद उसी जगह लटके मिले पति-पत्नी के शव

यूपी के सीतापुर से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां के अनिया कला स्थित प्रसिद्ध महामाई मंदिर परिसर में रविवार सुबह एक नवविवाहित जोड़ा का शव पेड़ से लटकते हुए पाया गया। दिल दहला देने वाली बात यह है कि प्रेमी युगल ने महज 22 दिन पहले इसी मंदिर के पवित्र प्रांगण में सात फेरे लेकर अपने नए जीवन की शुरुआत की थी। अब उसी स्थान पर दोनों ने एक ही रस्सी के फंदे से लटककर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली है।

मिली जानकारी के अनुसार, लहरपुर के बस्ती पुरवा निवासी खुशीराम (22) का अपनी दूर की रिश्तेदार मोहिनी (19) के साथ लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों एक-दूसरे के साथ जीवन बिताना चाहते थे, लेकिन उनके इस रिश्ते से दोनों के परिवार वाले खुश नहीं थे। पारिवारिक विरोध के बावजूद, खुशीराम और मोहिनी ने हार नहीं मानी और 6 दिसंबर को घर से निकलकर हरगांव के इसी महामाई मंदिर में वैदिक रीति-रिवाज से प्रेम विवाह कर लिया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कोचिंग से लौट रही छात्रा को कार में खींचा, चलती गाड़ी में ही हैवानियत की कोशिश

परिजनों की नाराजगी और सुलह

बताया जाता है कि शुरुआत में शादी को लेकर दोनों परिवारों में काफी तनाव और नाराजगी थी। हालांकि, पुलिस के अनुसार धीरे-धीरे स्थितियां सामान्य होने लगी थीं और परिजन इस रिश्ते को स्वीकार करने के लिए तैयार हो गए थे। शादी के बाद खुशीराम अपनी पत्नी मोहिनी के साथ लहरपुर स्थित अपने घर में ही परिवार के साथ रहने लगा था। घर में सब कुछ सामान्य लग रहा था, ऐसे में अचानक हुए इस आत्मघाती कदम ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

रविवार सुबह मंदिर में मचा हड़कंप

रविवार तड़के जब ग्रामीण महामाई मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे, तो वहां का दृश्य देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। मंदिर परिसर में लगे एक पुराने पेड़ से एक ही रस्सी के सहारे पति-पत्नी के शव लटके हुए थे। देखते ही देखते मंदिर परिसर में भीड़ जमा हो गई और पूरे अनिया कला गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर तत्काल हरगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

अनसुलझे सवाल

इंस्पेक्टर हरगांव बलवंत शाही के अनुसार पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को फंदे से नीचे उतरवाया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है कि आखिर शादी के मात्र 22 दिनों के भीतर ऐसा क्या हुआ कि हंसते-खेलते जोड़े ने मौत का रास्ता चुना।

क्या यह केवल आत्महत्या है या इसके पीछे कोई मानसिक दबाव या अन्य कारण थे, इसकी जांच की जा रही है। इंस्पेक्टर के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही समय और कारणों का सटीक खुलासा हो सकेगा।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।