200 policemen search for kidnapped girl in Meerut raids conducted in several states मेरठ से अगवा युवती की तलाश तेज, खोज में लगाए गए 200 पुलिसकर्मी, कई राज्यों में रेड, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

मेरठ से अगवा युवती की तलाश तेज, खोज में लगाए गए 200 पुलिसकर्मी, कई राज्यों में रेड

मेरठ में अपहृत रूबी की बरामदगी और हत्यारोपियों की धरपकड़ के लिए 200 पुलिसकर्मियों की टीम लगाई है। एसपी ट्रैफिक, एसपी देहात के अलावा पांच सीओ के साथ स्वाट टीम और सर्विलांस टीम को लगाया है। जबकि पूछताछ के लिए चार लोगों को हिरासत में लिया है।

Fri, 9 Jan 2026 11:26 AMPawan Kumar Sharma प्रमुख संवाददाता, मेरठ
share
मेरठ से अगवा युवती की तलाश तेज, खोज में लगाए गए 200 पुलिसकर्मी, कई राज्यों में रेड

यूपी के मेरठ में अपहृत रूबी की बरामदगी और हत्यारोपियों की धरपकड़ के लिए एसएसपी/डीआईजी ने 200 पुलिसकर्मियों की टीम लगाई है। एसपी ट्रैफिक, एसपी देहात के अलावा पांच सीओ के साथ स्वाट टीम और सर्विलांस टीम को लगाया है। पूछताछ के लिए चार लोगों को हिरासत में लिया है।

रूबी के अपहरण और उसकी मां सुनीता की हत्या के बाद लखनऊ तक वारदात की गूंज हुई। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट किया। पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी घटना को लेकर नाराजगी जाहिर की। डीजीपी कार्यालय से भी घटना को लेकर संज्ञान लिया गया। एसएसपी/डीआईजी डॉ विपिन ताडा ने रूबी की बरामदगी और हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए 200 पुलिसकर्मियों की टीम लगाई है। एसपी देहात अभिजीत कुमार और एसपी ट्रैफिक राघवेंद्र मिश्रा के अलावा सीओ सरधना आशुतोष कुमार, सीओ दौराला प्रकाश चंद अग्रवाल, सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी समेत पांच सीओ को लगाया है।

सभी संभावित जगहों पर दबिश दी जा रही है। कुछ टीमों को सहारनपुर, हापुड़, गाजियाबाद, दिल्ली और हरियाणा भेजा गया है। पूर्व में सरधना में तैनात रहे तेजतर्रार पुलिसकर्मियों की मदद ली जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में सनसनीखेज वारदात: खेत पर जा रही महिला की फरसा मारकर, बेटी का अपहरण

आरोपियों के घरों में लटके ताले

अपहरण की घटना में शामिल मुख्य आरोपी के घर पर ताले लटक गए। वारदात के बाद से आरोपी के परिवार के सदस्य फरार हो गए। मुख्य आरोपी के पिता को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस अपहरण में शामिल आरोपियों की जानकारी जुटा रही है।

अफसरों ने किया कैंप

तनाव को देखते हुए अधिकारियों ने कपसाड़ में कैंप कर लिया है। सीओ आशुतोष कुमार, इंस्पेक्टर दिनेश प्रताप सिंह, इंस्पेक्टर क्राइम पंकज सिंह मय फोर्स के साथ गांव में मौजूद हैं। साथ ही दो नामजद, कई अज्ञात पर मुकदमा दर्ज: पुलिस ने मृतका के पुत्र नरसी की तहरीर पर दो नामजद पारस सोम व सुनील के अलावा कई अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।