Sensational crime meerut Woman murdered an axe while going sugarcane field her daughter kidnapped यूपी में सनसनीखेज वारदात: गन्ने के खेत पर जा रही महिला की फरसा मारकर हत्या, बेटी का अपहरण, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी में सनसनीखेज वारदात: गन्ने के खेत पर जा रही महिला की फरसा मारकर हत्या, बेटी का अपहरण

मेरठ के कपसाड़ गांव में गुरुवार सुबह सनसनीखेज वारदात से हड़कंप मच गया। सुबह करीब आठ बजे खेत पर जा रही मां-बेटी पर हमला कर युवती का अपहरण कर लिया गया।

Thu, 8 Jan 2026 10:14 PMDinesh Rathour मेरठ/सरधना
share
यूपी में सनसनीखेज वारदात: गन्ने के खेत पर जा रही महिला की फरसा मारकर हत्या, बेटी का अपहरण

यूपी के मेरठ के कपसाड़ गांव में गुरुवार सुबह सनसनीखेज वारदात से हड़कंप मच गया। सुबह करीब आठ बजे खेत पर जा रही मां-बेटी पर हमला कर युवती का अपहरण कर लिया गया। मां ने बेटी को बचाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने मां के सिर पर फरसा मारकर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। वारदात के बाद गांव में तनाव है। एसएसपी/डीआईजी मेरठ डॉ. विपिन ताडा घटनास्थन पर पहुंचे। गांव में फोर्स और पीएसी तैनात कर दी गई है। युवती की बरामदगी के लिए पांच टीमों को लगाया गया है।

कपसाड़ निवासी सुनीता, 21 साल की बेटी रूबी के साथ गुरुवार सुबह गन्ना छीलने खेत पर जा रही थी। गांव के बाहर रजवाहा पुल पर गांव निवासी पारस सोम ने अपने साथी सुनील और दो अन्य के साथ मिलकर मां-बेटी पर हमला कर दिया। आरोपियों ने रूबी का अपहरण कर लिया। रूबी की मां सुनीता, आरोपियों से भिड़ गई तो उनके सिर पर फरसा से वार कर दिया और आरोपी फरार हो गए। घायल महिला को आसपास मौजूद लोगों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां दोपहर में उनकी मौत हो गई। उधर, वारदात के बाद गांव में तनाव फैल गया। भीम आर्मी के सदस्य और सपा विधायक अतुल प्रधान मौके पर पहुंचे। एसएसपी/डीआईजी डॉ. विपिन ताडा भी गांव पहुंचे। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस-पीएसी को लगाया गया है। एसपी देहात, एएसपी और सीओ सरधना ने भी सरधना में कैंप किया।

युवती की बरामदगी को लगीं टीमें

एसपी देहात अभिजीत कुमार के नेतृत्व में पांच टीमों को युवती की बरामदगी के लिए लगाया गया है। मृतका के बेटे नरसी की ओर से पारस सोम और सुनील को नामजद करते हुए कुछ अज्ञात पर मां की हत्या और बहन के अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस देरशाम तक युवती को बरामद नहीं कर सकी थी। मेरठ के एसएसपी डॉ. विपिन ताडा का कहना है कि सरधना में युवती को युवक ले गया और विरोध पर युवती की मां की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। एसपी देहात के नेतृत्व में युवती की बरामदगी के लिए पांच टीमों को लगाया है। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

मेरठ मामले में सख्त कार्रवाई हो: मायावती

वहीं बसपा सुप्रीमो मायावती ने मेरठ सरधना में दलित मां की हत्या व बेटी के अपहरण की घटना को चिंताजनक बताते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा है कि महिलाओं की इज्जत-आबरू से खिलवाड़ और फिर हत्या आदि की घटनाओं को सरकार पूरी गंभीरता से लेकर दोषियों के खिलाफ तत्काल सख्त कार्रवाई करे। उन्होंने सरकार से महिला सुरक्षा के मामले में समुचित ध्यान देने की मांग की है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।