2 teenagers gangraped in car one thrown out all three accused sent to jail after remand 2 किशोरियों के साथ चलती कार में गैंगरेप, विरोध पर एक को नीचे फेंका; रिमांड के बाद जेल भेजे गए आरोपी, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

2 किशोरियों के साथ चलती कार में गैंगरेप, विरोध पर एक को नीचे फेंका; रिमांड के बाद जेल भेजे गए आरोपी

बुलंदशहर में नौकरी के बहाने कार में लाने के दौरान किशारी के साथ गैंगरेप और सहेली की हत्या के मामले में पुलिस ने पीड़िता के बयान कोर्ट में दर्ज कराए हैं। साथ ही तीनों आरोपियों को 24 घंटे रिमांड के बाद जेल भेज दिया है।

Mon, 12 May 2025 09:21 PMPawan Kumar Sharma संवाददाता, बुलंदशहर
share
2 किशोरियों के साथ चलती कार में गैंगरेप, विरोध पर एक को नीचे फेंका; रिमांड के बाद जेल भेजे गए आरोपी

यूपी के बुलंदशहर में नौकरी के बहाने कार में लाने के दौरान किशारी के साथ गैंगरेप और सहेली की हत्या के मामले में सोमवार को पुलिस ने पीड़िता के बयान कोर्ट में दर्ज कराए हैं। साथ ही तीनों आरोपियों को 24 घंटे रिमांड के बाद जेल भेज दिया है। खुर्जा नगर कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में पीड़ित किशोरी ने बताया है कि वह जिला प्रतापगढ़ के थाना चिलविला क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। वह मामा के साथ नोएडा में रहती हैं।

6 मई की शाम को सहेली के साथ सूरजपुर कोर्ट नम्बर-3 के सामने गई थी। जहां उसके परिचित अमित ने उन्हें नौकरी लगवाने का झांसा देकर कार में बैठा लिया। कार में अमित का दोस्त संदीप भी था। कुछ दूर चलने पर आरोपियों ने रास्ते में बीयर खरीदी और उन्हें भी जबरन पिलाई। इसी बीच एक अन्य साथी को उन्होंने बुला लिया। इसके बाद तीनों ने उन्हें पीटना शुरू कर दिया। सहेली को मेरठ क्षेत्र में कार से फेंकने के बाद तीनों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलश शुरू कर दी। जिसके बाद अरनियां थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे स्थित एक बाग में पुलिस और आरोपियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें गोली लगने से गौतम बुद्ध नगर के सूरजपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले संदीप सिंह और गाजियाबाद जिले के लोनी थाना क्षेत्र के न्यू विकास नगर के रहने वाले गौरव को गिरफ्तार किया गया। वहीं आरोपी अमित को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने तीनों को 24 घंटे तक रिमांड में रखा। जिसमें पुलिस ने घटनाक्रम जानने का प्रयास किया। सोमवार को पुलिस ने पीड़िता के बयान कोर्ट में दर्ज कराए हैं। जिसके बाद पीड़िता को परिजनों को सौंप दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सोती बच्ची को उठा ले गए दरिंदे, रेप के बाद फेंका, सदमे से पिता की मौत
ये भी पढ़ें:11 करोड़ के धान घोटाले में बड़ी कार्रवाई, पीसीएफ जिला प्रबंधक बर्खास्त
ये भी पढ़ें:तंत्र-मंत्र नहीं बल्कि इसलिए हुई थी सौरभ की हत्या, पुलिस ने दाखिल की चार्जशीट

पुलिस की सक्रियता से हुई मृतका की पहचान

सात मई को पीड़िता आरोपियों से खुद को बचाते हुए कोतवाली खुर्जा नगर पहुंची। जहां उसने अपनी आपबीती सुनाई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए जांच शुरू कर दी। जिसके बाद कार से धक्का मारकर उतारी गई किशोरी की मौत के मामले में भी जांच की गई। पुलिस ने मेरठ जिले में पहुंचकर मृतका के शिनाख्त के प्रयास किए। जिसके बाद मृतका की शिनाख्त हो सकी।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।