
आप राजस्थान में रहते हैं और अपने रिहायशी घर में ही ऑफिस या दुकान खोल रखी है तो ये खबर आपके लिए है। राजस्थान की भजनलाल सरकार ने नियम बदल दिए हैं।

लोगों ने आरोप लगाया कि बिंदौली के दौरान दुल्हन को घोड़ी से उतारने की घटना में कुछ महिलाओं सहित करीब 12 लोग शामिल थे, लेकिन अब तक केवल चार आरोपियों को ही गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने जांच की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए मामले की जांच किसी अन्य अधिकारी को सौंपने की मांग की।

यहां एक व्यक्ति की उसके साले ने कथित तौर पर अपहरण कर हत्या कर दी। आरोप है कि आरोपी को शक था कि उसकी बहन की मौत के पीछे उसके जीजा का हाथ है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, जबकि आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।

पुलिस ने बताया कि मृतका की पहचान सीखर निवासी अनिता मीणा के रूप में हुई है। उसने बताया कि अनिता राजपुरा स्वास्थ्य केंद्र पर पदस्थ थी और उसका शव डॉ. सुरेंद्र बिजारणिया के सरकारी आवास की सीढ़ियों पर मिला।

राजस्थान के उदयपुर में हुए चर्चित कन्हैयालाल साहू हत्याकांड को लगभग चार साल बीत चुके हैं, लेकिन इंसाफ की राह अब भी लंबी नजर आ रही है। इस बीच पीड़ित परिवार का दर्द एक बार फिर छलक पड़ा है।

आमतौर पर चोरी के मामलों में अपराधी तकनीक का सहारा लेते हैं, लेकिन उदयपुर के कुराबड़ थाना इलाके में सामने आया यह मामला पारंपरिक सोच से बिल्कुल उलट है। यहां एक ऐसा गिरोह पकड़ा गया है, जिसने हाई-टेक पुलिसिंग को मात देने के लिए लो-टेक लेकिन बेहद चालाक तरीका अपनाया।

अफीम की खेती सामोली, खुना और पीपली में की जा रही थी। जब्त की गई अफीम की कीमत करीब 275 करोड़ रुपये के आसपास आंकी गई है।

इस नई ट्रेन के शुरू होने से गाड़ी संख्या 20981/20982 (उदयपुर सिटी-आगरा कैंट-उदयपुर सिटी वन्दे भारत ट्रेन) 15 फरवरी और गाड़ी संख्या 20979-20980 (उदयपुर सिटी-जयपुर-उदयपुर सिटी वन्दे भारत ट्रेन) 14 फरवरी से संचालित नहीं की जाएगी।

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आक्रोशित स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। वहीं सड़क को ब्लॉक कर पुलिस और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की जिससे इलाके में काफी समय तक ट्रैफिक बाधित रहा।

उच्च न्यायालय ने कहा कि अपराध के मामले में गिरफ्तार आरोपियों के पास भी बुनियादी मानवाधिकार होते हैं। खासकर अविवाहित महिलाओं के मामले में इसके परिणाम बहुत गंभीर हो सकते हैं, जिससे उनकी शादी की संभावनाओं से लेकर उनके जीवन तक पर असर पड़ सकता है।

68 साल की उम्र में उन्होंने MA फाइनल ईयर की परीक्षा दी है। ये खबर हर तरफ चर्चा का विषय बनी हुई है। हर कोई जानना चाह रहा है कि उनका प्रेरणा स्रोत कौन है, आखिर क्या हुआ कि उन्होंने 40 साल बाद पढ़ाई शुरू की, आखिर क्यों पहले पढ़ाई रुक गई थी?

वह गई तो थी बॉस के बुलावे पर सीईओ के बर्थडे पार्टी में शामिल होने के लिए लेकिन हैवानियत का शिकार होना पड़ा। राजस्थान के उदयपुर में एक आईटी कंपनी की मैनेजर के साथ हुई गैंगरेप की घटना बेहद हैरान करने वाली है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला एग्जीक्यूटिव हेड पीड़िता को अपने साथ कार तक ले गई। इस दौरान उसका पति और CEO पहले से कार में मौजूद थे। फिर वे तीनों महिला मैनेजर को उसके घर छोड़ने के लिए निकले।

राजस्थान में अरावली को बचाने की मांग को लेकर आज प्रदेशभर में कांग्रेस और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया। उदयपुर कलेक्ट्रेट पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हुई

राजस्थान के सलूंबर जिले के सेमारी थाना क्षेत्र में देर रात एक ऐसा दिल दहला देने वाला घटनाक्रम सामने आया जिसने पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया। 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला गौरी और उनके 5 वर्षीय नाती सुरेन्द्र की बेरहमी से हत्या कर दी गई।

9 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। घिनौनी वारदात को किसी और ने नहीं बल्कि बच्ची की मां के साथ लिव इन में रह रहे युवक द्वारा अंजाम दिया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

दिल्ली में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को मनी लॉन्ड्रिंग केस की जांच के दौरान एक बाइक टैक्सी ड्राइवर के बैंक अकाउंट में 331 करोड़ रुपये जमा कराए जाने का पता चला है। यह रकम सिर्फ 8 महीनों जमा कराई गई थी।

राजस्थान के उदयपुर में नवजात बच्चों की अदला-बदली का मामला सामने आया है। यहां के उदयपुर के महात्मा गांधी सरकारी अस्पताल में 21 अक्टूबर को दो महिलाओं की डिलीवरी के बाद परिवार ने 'बेबी स्वैप' का आरोप लगाया है।

उदयपुर-अहमदाबाद नेशनल हाईवे शनिवार रात एक दर्दनाक हादसे का गवाह बना। ऋषभदेव कस्बे के पास मयूर मिल के सामने देर रात करीब 8 बजे पांच वाहनों की भिड़ंत में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई

राजस्थान के विभिन्न हिस्सों में एक नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से झमाझम बारिश देखी जा रही है। मौसम विभाग ने अनेक जगहों पर भारी बारिश और ओले गिरने की चेतावनी जारी की है। किन जिलों में भारी बारिश का जारी किया गया है कि ऑरेंज अलर्ट? जानें…