Teachers in Rajasthan took out a funeral procession in protest against Education Minister Madan Dilawar - VIDEO गली-गली में शोर है, मदन दिलावर चोर है... शिक्षकों ने शिक्षा मंत्री की निकाली शव यात्रा- VIDEO, Rajasthan Hindi News - Hindustan
More

गली-गली में शोर है, मदन दिलावर चोर है... शिक्षकों ने शिक्षा मंत्री की निकाली शव यात्रा- VIDEO

जानकारी के मुताबिक, ये शिक्षक राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन लाल दिलावर से नाराज हैं। आखिर इस नाराजगी की क्या वजह है? ये शिक्षक इतना क्या नाराज हुए कि शिक्षा मंत्री की प्रतीकात्मक शव यात्रा तक निकाल दी। शव यात्रा और नारेबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है।

Mon, 18 May 2026 08:03 PMRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, कोटा
share
गली-गली में शोर है, मदन दिलावर चोर है... शिक्षकों ने शिक्षा मंत्री की निकाली शव यात्रा- VIDEO

गली-गली में शोर है, मदन दिलावर चोर है... तपती धूप में हाथों में तख्तियां लेकर गली-गली, नारेबाजी करती भीड़ का वीडियो सामने आया है। भीड़ में मौजूद लोग शिक्षक बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, ये शिक्षक राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन लाल दिलावर से नाराज हैं। आखिर इस नाराजगी की क्या वजह है? ये शिक्षक इतना क्या नाराज हुए कि शिक्षा मंत्री की प्रतीकात्मक शव यात्रा तक निकाल दी। शव यात्रा और नारेबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

ये वीडियो राजगंजमंडी का बताया गया है, जहां शिक्षकों ने शिक्षा मंत्री की प्रतीकात्मक शवयात्रा निकाली और शिक्षा विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। रैली और नारेबाजी के बाद उपखंड कार्यालय के बाहर प्रतीकात्मक दाह संस्कार कर विरोध जताया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को एक ज्ञापन भी सौंपा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली में बढ़ने वाला है ऑटो-टैक्सी का किराया? जेब पर पड़ेगा 20-30 रुपये का बोझ

गली-गली में शोर है, मदन दिलावर चोर है

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अरविंद नामक यूजर ने रैली का वीडियो शेयर करते हुए लिखा- आज रामगंजमंडी में शिक्षकों द्वारा गर्मी की छुट्टियां घटाने का विरोध करते हुए शिक्षा मंत्री मदन दिलावर की शव यात्रा निकाली गई और मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए भारी रोष जताया गया।"

रैली में मौजूद लोग नारेबाजी करते हुए कह रहे हैं- गली-गली में शोर है, मदन दिलावर चोर है। इस नारे पर यूजर ने आगे लिखा- “शायद छुट्टी चुराने का आरोप इस नारे के जरिए लगाया गया होगा, लेकिन आप जिस पेशे में होते हैं उसकी गरिमा के अनुरूप ही प्रदर्शन और नारेबाजी हो तो ज्यादा सुंदर लगता है।”

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हवाला के जरिए गोवा भेज रहे थे पैसा, 150 करोड़ के फ्रॉड में भी नाम; दीपक पर ED

शिक्षा मंत्री पर छुट्टियां चुराने का आरोप

वहीं गंगाराम नामक अन्य यूजर ने लिखा- "मंत्री पर शिक्षकों की छुट्टियां चुराने का आरोप है...! दरअसल शिक्षा मंत्री ने गर्मी की छुट्टियों को फ़िज़ूल बताकर उन्हें घटा दिया। भाजपा सरकार और उनके मंत्री के इस फैसले का विरोध शुरू हो गया है। इसकी शुरुआत भी मंत्री की ही विधानसभा क्षेत्र के शिक्षकों ने की है।"

शिक्षा विभाग ने कम की छुट्टियां

आपको बता दें कि राज्य के शिक्षा विभाग ने एकेडमिक सेशन 2026 और 2027 के लिए गर्मी की छुट्टियों (समर वेकेशन) के दिनों को कम कर दिया है। नए एकेडमिक कैलेंडर के अनुसार, राजस्थान के सरकारी और निजी स्कूलों में अब 17 मई से 20 जून तक ही गर्मी की छुट्टियां रहेंगी। इसके बाद 21 जून से ही स्कूलों में नियमित कक्षाएं शुरू हो जाएंगी।

लेटेस्ट Hindi News, Rajasthan News, Jaipur News, Jodhpur News, Alwar News, Ajmer News, Udaipur News और Kota News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।