Rajasthan bomb blast threat sriganganagar plan don Pakistan caught police Haryana Lalgarh security राजस्थान में बम ब्लास्ट की साजिश; पाकिस्तानी डॉन के आदेश पर रेकी करने वाला दबोचा, Sri-ganganagar Hindi News - Hindustan
More

राजस्थान में बम ब्लास्ट की साजिश; पाकिस्तानी डॉन के आदेश पर रेकी करने वाला दबोचा

राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले के चक केरा गांव से एक बड़ी बम ब्लास्ट साजिश का पर्दाफाश हुआ है। लालगढ़ जाटान थाना पुलिस ने आकाशदीप नामक युवक को गिरफ्तार किया है,

Fri, 27 March 2026 11:33 AMSachin Sharma हिन्दुस्तान टाइम्स, श्रीगंगानगर
share
राजस्थान में बम ब्लास्ट की साजिश; पाकिस्तानी डॉन के आदेश पर रेकी करने वाला दबोचा

राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले के चक केरा गांव से एक बड़ी बम ब्लास्ट साजिश का पर्दाफाश हुआ है। लालगढ़ जाटान थाना पुलिस ने आकाशदीप नामक युवक को गिरफ्तार किया है, जो पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी के आदेश पर दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में धमाके की तैयारी कर रहा था। आरोपी ने इन जगहों की रेकी कर वीडियो बनाकर अपने आतंकी संपर्कों को सोशल मीडिया के जरिए भेजे थे।

लंबे से समय से संपर्क में था

पुलिस के अनुसार, आकाशदीप लंबे समय से भट्टी के संपर्क में था और इंस्टाग्राम तथा वॉट्सएप के जरिए उसके साथ लगातार बातचीत करता रहा। थाने के प्रभारी गुरमेल सिंह बराड़ ने बताया कि आकाशदीप का चरित्र अपराध प्रवृत्ति का है और वह अपने गांव में भी ग्रामीणों को पाकिस्तानी आतंकवादियों से जुड़ने की धमकियाँ देता था। ग्रामीणों की शिकायत के बाद पुलिस ने उसकी निगरानी शुरू की और 26 मार्च की शाम उसे ही उसके गांव से पकड़ लिया।

आरोपी के बयान और मोबाइल डेटा की जांच में पता चला कि उसने भट्टी के कहने पर राजस्थान, हरियाणा और पंजाब में ऐसे स्थान चिन्हित किए जहां अधिक भीड़ होती है। आकाशदीप ने इन स्थानों पर धमाके करने के अपने प्लान की जानकारी डॉन के साथ साझा की थी। पुलिस अब उसके लोकल संपर्क, परिवार और अन्य लोगों से भी पूछताछ करने की तैयारी में है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सुमित केस में खुलेंगे बड़े राज? राजस्थान से असम तक खंगाले जा रहे संदिग्ध कनेक्शन

ह्वाट्सऐप पर बातचीत

पुलिस को आरोपी के मोबाइल से कई सुराग भी मिले हैं। उसने अलग-अलग नामों से सोशल मीडिया अकाउंट बनाए थे और भारत-पाकिस्तान के नंबरों पर वॉयस चैट के जरिए जानकारी साझा करता था। आरोपी की फोटो गैलरी में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से बनाई गई भट्टी के साथ फोटो भी मिली। सूत्रों के अनुसार, वॉट्सएप पर +923249695402 नंबर पर भेजे गए “Hello” मैसेज का रिप्लाई भी मिला।

आकाशदीप का यह केस 13 मार्च 2026 को अंबाला (हरियाणा) में पकड़े गए आरडीएक्स वाले मामलों से जुड़ा हो सकता है। उस केस में पकड़े गए तीन आरोपियों में से एक राजस्थान के अजमेर का रहने वाला था। इन सभी आरोपियों ने शहजाद भट्टी के कहने पर राजस्थान, हरियाणा, पंजाब और दिल्ली में धमाके की योजना बनाई थी। हनुमानगढ़ में ये आरोपी सबसे पहले धमाका करने वाले थे, और उनके पास आईईडी, बैटरी, टाइमर और डेटोनेटर भी मौजूद थे।

पुलिस ने बताया कि पाकिस्तान से आरडीएक्स समय पर नहीं पहुँच पाया, इसलिए प्लान फिलहाल रुक गया। इसके बावजूद आरोपी पैशन प्रो मोटरसाइकिल पर विस्फोटक सामग्री लेकर अंबाला कैंट की ओर जा रहा था। एसटीएफ की टीम ने लगातार निगरानी रखकर रास्ते में नाका लगाकर उसे गिरफ्तार कर लिया।

सोशल मीडिया पर जानकारी की साझा

आकाशदीप से पूछताछ में खुलासा हुआ कि उसने भट्टी के साथ सोशल मीडिया पर अपनी गतिविधियों की पूरी जानकारी साझा की थी। पुलिस अब इस मामले की जांच को आगे बढ़ाते हुए उसके नेटवर्क और अन्य संभावित सहयोगियों की पहचान कर रही है।

लालगढ़ जाटान पुलिस ने आरोपी को राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार कर, केस दर्ज कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि मामले में और गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं, क्योंकि आरोपी ने कई अन्य लोगों के माध्यम से आतंकवादी नेटवर्क से संपर्क साधा था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।