
आप राजस्थान में रहते हैं और अपने रिहायशी घर में ही ऑफिस या दुकान खोल रखी है तो ये खबर आपके लिए है। राजस्थान की भजनलाल सरकार ने नियम बदल दिए हैं।

Rajasthan Weather Imd Update: अब समझिए आने वाले चार-पांच दिन कैसे रहेंगे? लाइव हिन्दुस्तान आपको बताएगा, आने वाले दिनों में बारिश के कोई आसार हैं या ऐसे ही सूरज की तपिश में दिन-रात बिताने होंगे। साथ ही जानिए किन-किन इलाकों के लिए यलो-ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

राजस्थान के श्रीगंगानगर में भाजपा विधायक जयदीप बिहाणी और RUIDP के सहायक अभियंता (AEN) जगनलाल बैरवा के बीच विवाद ने बड़ा राजनीतिक और प्रशासनिक रूप ले लिया है।

श्रीगंगानगर में 4 साल बच्ची के साथ रेप की आशंका जताई गई थी लेकिन मेडिकल जांच में यह मामला गलत निकला। बच्ची के अंगों में सूजन रेप के कारण नहीं बल्कि डायबिटीज की वजह से थी।

श्रीगंगानगर में पुलिस ने फिल्मी अंदाज में कार्रवाई करते हुए NH 911 पर तस्करों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से 5 विदेशी पिस्टल, 72 कारतूस और करीब 7.5 करोड़ रुपये की हेरोइन व अफीम बरामद हुई। पुलिस ने नाकाबंदी कर पीछा कर तस्करों को दबोचा।

विधायक जयदीप बिहानी ने पहले अकेले बैठक में आकर अपना पक्ष रखा। इस पूरे मामले की जांच के लिए एक समिति गठित की जा रही है। समिति अपनी रिपोर्ट सरकार को देगी।

इस जहाज पर भारत, फिलीपींस, यूक्रेन और श्रीलंका के क्रू सदस्य सवार हैं। संजय महार के परिवार ने बताया कि उनका बेटा लगभग 15 सालों से मर्चेंट नेवी में काम कर रहा है, और लगभग 20 दिन पहले सऊदी अरब में अपनी ड्यूटी के लिए घर से निकला था।

राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में जमीन विवाद ने खून का रिश्ता भी तार-तार कर दिया। रावला थाना क्षेत्र के गांव 8 डीओएल में एक भाई ने अपनी ही बड़ी बहन की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार नहीं हुआ

राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले के चक केरा गांव से एक बड़ी बम ब्लास्ट साजिश का पर्दाफाश हुआ है। लालगढ़ जाटान थाना पुलिस ने आकाशदीप नामक युवक को गिरफ्तार किया है,

राजस्थान के श्री गंगानगर में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना बुधवार को हुई और इसका वीडियो पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

रेलवे ने श्रीगंगानगर और मथुरा के बीच एक स्पेशल ट्रेन शुरू की है। सूत्रों का कहना है कि इस ट्रेन को स्थाई किया जा सकता है। फिलहाल यह ट्रेन ट्रायल के तौर पर चलाई जा रही है। विस्तृत जानकारी के लिए पढ़ें यह रिपोर्ट...

मुख्य आरोपी के तौर पर नाम सामने आते ही जांच तेज हो गई है। सुनील पर आरोप है कि उसके द्वारा जारी किये गये सिम कार्ड न केवल साइबर ठगों तक पहुंचे, बल्कि कंबोडिया से ठगी के लिए इस्तेमाल किये गये।

दिल्ली की साइबर थाना पुलिस ने साइबर क्राइम के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई में फास्टैग और अमेजन गिफ्ट कार्ड से जुड़े नए और एडवांस साइबर फ्रॉड के तरीके का खुलासा किया है। पुलिस ने सुनियोजित अंतर्राज्यीय साइबर फ्रॉड सिंडिकेट मामले में राजस्थान से 2 लोगों को गिरफ्तार किया है।

ये हेरोइन इंटरनेशनल बॉर्डर पार करके राजस्थान में ड्रोन की मदद से भेजी गई थी। पुलिस ने नशीला पदार्थ और ड्रोन ले जा रहे 3 तस्करों को भी गिरफ्तार कर लिया है। इसकी जानकारी श्रीगंगानगर एसपी डॉ. अमृता दुहन ने दी है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि विशाल पचार श्रीगंगानगर के पुरानी आबादी थाना क्षेत्र का निवासी है और कथित रूप से एक बदनाम बदमाश सरगना है। खबरों के अनुसार वह पिछले काफी समय से विदेश में छुपा बैठा हुआ है।

राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में क्रिसमस डे को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) की ओर से जारी एक आदेश इन दिनों सोशल मीडिया और शैक्षणिक हलकों में चर्चा का विषय बना हुआ है। यह आदेश 25 दिसंबर को मनाए जाने वाले क्रिसमस पर्व के संदर्भ में जारी किया गया है

श्रीगंगानगर जिले के रायसिंहनगर क्षेत्र में स्थित भोमपुरा गौशाला में बड़ी संख्या में गोवंश की मौत का मामला सामने आने से इलाके में हड़कंप मच गया है। ग्रामीणों के अनुसार, पिछले कुछ दिनों में यहां कम से कम 100 से अधिक गायों की मौत हो चुकी है।

उत्तर-पश्चिम रेलवे के चूरू–आसलु–दूधवा खारा स्टेशनों के मध्य इन्फ्रास्ट्रक्चर कार्य के लिए जनवरी 2026 में ब्लॉक लिया जाएगा। इस कारण पश्चिम रेलवे की कुछ ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलाई जाएंगी तथा कुछ को रेगुलेट किया जाएगा।

राजस्थान में सोमवार से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है, जिसके चलते राज्य के कई हिस्सों में मौसम ने अचानक करवट ली। दोपहर के बाद जयपुर, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, भरतपुर और श्रीगंगानगर समेत कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं का दौर शुरू हो गया।

राजस्थान के श्रीगंगानगर सेक्टर में बीएसएफ ने एक पाकिस्तानी जवान को पकड़ा गया है। सेना का कहना है कि पाकिस्तानी सैनिक भारत में घुसपैठ की कोशिश कर रहा था।