Rajasthan grandson killed grand father for two thousand rupees नाती ने अपने नाना की हत्या कर कुएं में फेंकी लाश, राजस्थान में दो हजार रुपए के लिए खौफनाक कांड, Rajasthan Hindi News - Hindustan
More

नाती ने अपने नाना की हत्या कर कुएं में फेंकी लाश, राजस्थान में दो हजार रुपए के लिए खौफनाक कांड

राजस्थान के बारां जिले में बुजुर्ग की हत्या के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है। बुजुर्ग की हत्या करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है जो कि मृतक का रिश्ते में नाती लगता है।

Sat, 4 April 2026 11:29 PMAditi Sharma लाइव हिन्दुस्तान, बारां
share
नाती ने अपने नाना की हत्या कर कुएं में फेंकी लाश, राजस्थान में दो हजार रुपए के लिए खौफनाक कांड

राजस्थान के बारां जिले में बुजुर्ग की हत्या के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है। बुजुर्ग की हत्या करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है जो कि मृतक का रिश्ते में नाती लगता है। हत्या करने की वजह दो हजार रुपए नहीं देना सामने आया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी नाती न 2000 रुपए के लिए अपने ही नाना की हत्या कर शव को कुएं में फेंक दिया था। इस हत्याकांड में 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया था। जिसके बाद पुलिस आरोपी तक पहुंची।

बारां पुलिस अधीक्षक अभिषेक अंदासु ने बताया कि यह हत्याकांड जिले के सारथल थाना इलाके में हुआ। 27 मार्च को मृतक के भाई भैरूलाल ने एक रिपोर्ट दी थी और बताया था कि उनका बड़ा भाई बद्रीलाल रात को खेत पर बने शंकर भगवान के मंदिर के चबूतरे पर सोया था। जब अगले दिन उसकी पत्नी चाय लेकर खेत में पहुंची तो बद्रीलाल कुएं में पड़ा था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पारदर्शिता से समझौता नहीं, राजस्थान एसआई-2021 भर्ती पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला

सिर पर चोट के निशान, पैर बंधे हुए

सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। सामने आया था की मृतक के सिर पर गंभीर चोट के निशान थे और उसके पैर भी बंधे हुए थे। इस पर पुलिस ने हत्या में मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राजस्थान के सोजत में महेंदी कारोबार पर ईरान युद्ध का असर, 250 करोड़ का नुकसान

हत्याकांड में शामिल आरोपी को पकड़ने के लिए एफएसएल और डॉग स्क्वायड टीम की मदद ली। इसके साथ ही 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला गया। इस दौरान झालावाड़ निवासी रणजीत को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। उसने कबूल किया कि उसने ही अपने नाना की हत्या की है। पूछताछ में यह भी सामने आया कि रणजीत ने मात्र दो हजार रुपए के लिए अपने नाना को मौत के घाट उतार दिया था। वहीं आरोपी से लगातार पूछताछ की जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राजस्थान के सोजत में महेंदी कारोबार पर ईरान युद्ध का असर, 250 करोड़ का नुकसान

रिपोर्ट- योगेंद्र महावर

लेटेस्ट Hindi News, Rajasthan News, Jaipur News, Jodhpur News, Alwar News, Ajmer News, Udaipur News और Kota News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।