NEET exam leaked and then cancelled, Rajasthan Education Minister says, 'No big deal in this' 'इसमें कोई बड़ी बात नहीं'- नीट परीक्षा लीक-रद्द होने पर राजस्थान के शिक्षा मंत्री ने दिया अजीब बयान, Rajasthan Hindi News - Hindustan
More

'इसमें कोई बड़ी बात नहीं'- नीट परीक्षा लीक-रद्द होने पर राजस्थान के शिक्षा मंत्री ने दिया अजीब बयान

नीट यूजी 2026 पेपर लीक होने के चलते NTA ने पूरी परीक्षा रद्द कर दी है। इस मामले पर राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का अजीब बयान सामने आया है। इस बयान ने परीक्षा देने वाले लाखों छात्रों को और निराश कर दिया है। मदन दिलावर ने कहा- इसे रद्द करना कोई बड़ी बात नहीं है।

Wed, 13 May 2026 07:26 PMRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, जयपुर
share
'इसमें कोई बड़ी बात नहीं'- नीट परीक्षा लीक-रद्द होने पर राजस्थान के शिक्षा मंत्री ने दिया अजीब बयान

नीट यूजी 2026 पेपर लीक होने के चलते NTA ने पूरी परीक्षा रद्द कर दी है। इस मामले पर राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का अजीब बयान सामने आया है। इस बयान ने परीक्षा देने वाले लाखों छात्रों को और निराश कर दिया है। मदन दिलावर ने कहा- "इसे रद्द करना कोई बड़ी बात नहीं है।" वहीं राजस्थान भाजपा के प्रदेश अक्ष्यक्ष मदन राठौड़ ने नीट लीक मामले में गिरफ्तार आरोपी दिनेश के भाजपा पदाधिकारी होने की बात को नकारते हुए कहा- "वो हमारा कार्यकर्ता नहीं है।"

शिक्षा मंत्री ने दिया अजीब बयान…इसमें कोई बड़ी बात नहीं

मदन दिलावर ने मीडिया से बातचीत में कहा- जांच एजेंसियों ने पाया होगा कि गड़बड़ हुआ है तो इसे रद्द कर दिया गया है। इसमें कोई बड़ी बात नहीं है। हालांकि बाद में उन्होंने कहा- जहां भी गड़बड़ दिखाई देगा उसको ठीक करने के लिए काम करेगी सरकार। जहां-जहां भी दोषी होंगे, छोड़े नहीं जाएंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नीट पेपर लीक मामले में गिरफ्तार आरोपी की पत्नी बोली- किसी ने झूठे केस में फंसाया

नीट पेपर लीक का आरोपी भाजपा का पदाधिकारी, क्या दी सफाई?

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आरोप लगाया है कि नीट पेपर लीक मामले में भाजपा का पदाधिकारी शामिल है। और पार्टी उसे बचाने में लगी हुई है। इस आरोप पर राजस्थान भाजपा के प्रदेश अक्ष्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा- देखिए गहलोत साहब को इसकी पूरी जानकारी नहीं है। जिसकी वो बात कर रहे हैं, वो हमारा कार्यकर्ता नहीं है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। हमारे यहां जीरो टॉलरेंस है।

अशोक गहलोत पर मदन राठौड़ का पलटवार

मदन राठौड़ ने आगे कहा- दूसरी बात फोटो खिचवाना तो आजकल पता चलता नहीं है। कोई भी सेल्फी ले लेता है। किसी ने फोटो खिंचवा लिया होगा। लेकिन हम किसी को बचाने में नहीं लगे हैं। पेपर लीक वाली बात पर मदन राठौड़ ने कांग्रेस नेता पर ही पलटवार करते हुए कहा- गहलोत साहब के जमाने में जब वो मुख्यमंत्री थे, तो न जाने कितने पेपर लीक होते थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बंगाल जीतने में बांग्लादेश ने BJP की बहुत मदद की, अवध ओझा ने गिनाए 3 बड़े फैक्टर

परिणाम आने से पहले परीक्षा रद कर दी, ये बड़ी बात

पेपर लीक होने में राजस्थान का कोई लेना देना नहीं है। पेपर लीकर बाहर हुआ है। वहां से कॉपी एक दूसरे को भेजी गई है। मदन राठौड़ ने कहा- मैं सरकार को धन्यवाद देना चाहता हूं कि उन्होंने परिणाम आने से पहले परीक्षा को रद कर दिया, ये बड़ी बात है। बच्चों की तुरंत दूसरी परीक्षा हो जाएगी। उनको फॉर्म नहीं भरना होगा, फिर से फीस नहीं देनी होगी, कोई रजिस्ट्रेशन भी नहीं कराना होगा। वही सेंटर रहेगा बस परीक्षा दूसरी हो जाएगी। न्याय तो मिल ही रहा है।

आपको बताते चलें, 3 मई को आयोजित नीट यूजी 2026 की परीक्षा में 22 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। लेकिन, पेपर लीक होने के बाद मंगलवार को यह परीक्षा रद्द कर दी गई। इसके बाद से कैंडिडेट्स और उनके परिजनों में खासा आक्रोश है।

लेटेस्ट Hindi News, Rajasthan News, Jaipur News, Jodhpur News, Alwar News, Ajmer News, Udaipur News और Kota News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।