Wife of Dinesh Binwal, accused arrested in NEET paper leak case, says someone framed him in a false case नीट पेपर लीक मामले में गिरफ्तार आरोपी दिनेश बिंवाल की पत्नी बोली- किसी ने झूठे केस में फंसाया, Rajasthan Hindi News - Hindustan
More

नीट पेपर लीक मामले में गिरफ्तार आरोपी दिनेश बिंवाल की पत्नी बोली- किसी ने झूठे केस में फंसाया

एक तरफ कांग्रेस ने उसके भारतीय जनता पार्टी का सक्रिय कार्यकर्ता होने की बात कही है, तो वहीं दूसरी तरफ दिनेश की पत्नी लगातार अपने पति को निर्दोष बता रही है। दिनेश की पत्नी रजनी ने कहा- मेरे आदमी का कोई चक्कर नहीं है। किसी ने झूठे केस में फंसाया होगा।

Wed, 13 May 2026 03:23 PMRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, जयपुर
share
नीट पेपर लीक मामले में गिरफ्तार आरोपी दिनेश बिंवाल की पत्नी बोली- किसी ने झूठे केस में फंसाया

नीट पेपर लीक मामले में राजस्थान से आरोपी दिनेश बिंवाल गिरफ्तार हो चुका है। एक तरफ कांग्रेस ने उसके भारतीय जनता पार्टी का सक्रिय कार्यकर्ता होने की बात कही है, तो वहीं दूसरी तरफ दिनेश की पत्नी लगातार अपने पति को निर्दोष बता रही है। दिनेश की पत्नी रजनी ने कहा- "मेरे आदमी का कोई चक्कर नहीं है। किसी ने झूठे केस में फंसाया होगा।"

दिनेश की पत्नी बोली- किसी ने झूठे केस में फंसाया

आरोपी दिनेश की पत्नी रजनी ने कहा- "मुझे कुछ नहीं पता, क्या सच्चाई है और क्या नहीं। हमारा आदमी ऐसा नहीं है। कुछ नहीं पता मुझे। मेरे आदमी का कोई चक्कर नहीं है। किसी ने झूठे केस में फंसाया होगा। किसी का क्या है- देखकर मरने वाले सभी हैं।" दिनेश की पत्नी लगभग हर सवाल का जवाब- मुझे पता नहीं है कहकर देती रही। इसके साथ ही जोर देकर कहती रही- “कुछ भी सच्चाई नहीं है। हमारा आदमी ऐसा नहीं है।” आरोपी दिनेश की मां ने कहा- झूठा केस है। ये बात कतई सही नहीं है। सरासर उसे फंसाया जा रहा है। महाराज सबसे दुशमनी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:केजरीवाल ने मेसेज शेयर करके लिखा- कट्टर पढ़ा लिखा हिंदू, भाजपा ने लगा दी क्लास

पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने उठाए सवाल

राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने एक्स पर सवाल उठाते हुए कहा- राष्ट्रीय योग्यता सह प्रवेश परीक्षा- यूजी (नीट-यूजी) के पेपर लीक मामलें में गिरफ्तार आरोपी दिनेश बिंवाल भाजपा का पदाधिकारी है। क्या यही वजह है कि राजस्थान की भाजपा सरकार ने नीट-यूजी पेपर लीक को छिपाने का प्रयास किया एवं कोई एफआईआर दर्ज नहीं की?

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:निशिकांत के इंदिरा और सोना वाले दावे पर छिड़ा विवाद, अखबार ने फोटो बताई फर्जी

दिनेश बिंवाल कौन, उस पर क्या आरोप?

नीट पेपर लीक में नाम सामने आने के बाद जयपुर के पास जामवा रामगढ़ से दिनेश और उसके भाई मांगीलाल को पकड़ा गया है। कांग्रेस का दावा है कि दिनेश भाजपा का नेता है। अशोक गहलोत ने जो एक पोस्टर शेयर किया है उसमें दिनेश की तस्वीर के नीचे लिखा है, 'दिनेश बिंवाल, भाजयुमो जिला मंत्री, जयपुर देहात।'

पोस्टर पर लिखे गए नंबर स्विच ऑफ हैं, जबकि लाइव हिन्दुस्तान ने भाजपा के कुछ नेताओं से संपर्क किया तो उन्होंने बिंवाल पर सवाल सुनते ही बिना कोई प्रतिक्रिया दिए फोन काट दिया। बिंवाल पर आरोप लगा है कि उसने 26-26 अप्रैल को यह पेपर 30 लाख रुपये में खरीदा था। दोनों भाइयों में एक का बेटा नीट की तैयारी कर रहा था। उन्होंने उसे देने के अलावा 29 अप्रैल को कई लोगों को बेचा।

लेटेस्ट Hindi News, Rajasthan News, Jaipur News, Jodhpur News, Alwar News, Ajmer News, Udaipur News और Kota News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।