Murderous beauty falls in love in jail, will marry him; used to honeytrap wealthy men कातिल हसीना को जेल में हुआ प्यार, हत्यारे से करेगी शादी; हनीट्रैप के जरिए अमीर लड़कों को लूटती थी, Rajasthan Hindi News - Hindustan
More

कातिल हसीना को जेल में हुआ प्यार, हत्यारे से करेगी शादी; हनीट्रैप के जरिए अमीर लड़कों को लूटती थी

कातिल हसीना प्रिया, दुष्यंत कुमार हत्याकांड में उम्रकैद की सजा काट रही है। उसे जेल में बंद हत्यारे हनुमान प्रसाद से प्यार हो गया है, जिसके बाद अब दोनों 23 जनवरी को अलवर में ब्याह रचाने जा रहे हैं। इसके लिए राजस्थान हाईकोर्ट ने दोनों को 15 दिनों की पैरोल दे है।

Thu, 22 Jan 2026 03:28 PMRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, जयपुर
share
कातिल हसीना को जेल में हुआ प्यार, हत्यारे से करेगी शादी; हनीट्रैप के जरिए अमीर लड़कों को लूटती थी

हनीट्रैप के जाल में फंसाकर लड़कों को लूटने वाली कातिल हसीना प्रिया सेठ शादी करने जा रही है। प्रिया दुष्यंत कुमार हत्याकांड में उम्रकैद की सजा काट रही है। उसे जेल में बंद हत्यारे हनुमान प्रसाद से प्यार हो गया है, जिसके बाद अब दोनों 23 जनवरी को अलवर में ब्याह रचाने जा रहे हैं। इसके लिए राजस्थान हाईकोर्ट ने दोनों को 15 दिनों की पैरोल दे है।

दोनों काट रहे हैं उम्रकैद की सजा

प्रिया सेठ जयपुर के चर्चित दुष्यंत शर्मा मर्डर केस में सजा काट रही है। प्रिया और हनुमान दोनों ही जयपुर खुली जेल में बंद हैं। यहां दोनों एक दूसरे के करीब आए और अब शादी कर रहे हैं। दोनों की ओर से वकील विश्राम प्रजापत ने अदालत में पैरवी की थी। हाईकोर्ट के निर्देश के बाद जिला पैरोल एडवाइजरी कमेटी ने प्रिया सेठ के रिप्रजेंटेशन को स्वीकार लिया है और दोनों की पैरोल को मंजूर कर दिया है।

झूठे प्रेम जाल में फंसाकर किया कांड

अब आपको बताते हैं प्रिया सेठ के जुर्म की कहानी। प्रिया ने अपने पूर्व प्रेमी दीक्षांत कामरा का कर्जा उतारने के लिए झोटवाड़ा के रहने वाले दुष्यंत शर्मा प्रेम जाल में फंसाया था। फिर एक रोज़ उसने दुष्यंत को मिलने बुलाया और फ्लैट में ले गई, जहां उसका बॉयफ्रेंड दीक्षांत और साथी पहले से मौजूद थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अस्पताल में नौकरी, बाहर कत्ल; फरीदाबाद के साइको किलर को 6 मर्डर के लिए उम्रकैद
ये भी पढ़ें:बार में 3 घंटे पार्टी, फिर कार ड्राइविंग; नोएडा इंजीनियर की मौत से पहले का VIDEO

3 लाख की लूट और मर्डर की कहानी

उन लोगों ने दुष्यंत को किडनैप करके 10 लाख रुपये लूटने का प्लान बनाया था। लेकिन बात नहीं बनी, मगर फिर भी इन लोगों ने 3 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। मगर फिर मामला खुल न जाए, कहीं पकड़े न जाएं, इस डर से तीनों ने मिलकर उसे मारने का प्लान बनाया और गला घोंटकर मौत के घाट उतार दिया।

जेल में बंद हत्यारे से हुआ प्यार

समय बदला और उसको सजा मिली। अब वह आजीवन कैद की सजा काट रही है। इस बीच खबर आई कि वो शादी कर रही है, मगर हत्या में शामिल रहे बॉयफ्रेंड दीक्षांत से नहीं बल्कि अपने नए बॉयफ्रेंड हनुमान प्रसाद के साथ। हनुमान भी हत्या के जुर्म में आजीवन कैद की सजा काट रहा है।

हनीट्रैप के सहारे लड़कों को लूटती थी

आपको बताते चलें कि प्रिया सरोज पढ़ाई करने के लिए जयपुर आई थी, लेकिन जल्द ही उसने गलत रास्ता पकड़ लिया। पहले रिश्तेदार का घर छोड़ा और पेइंग गेस्ट बनकर रहने लगी। फिर अमीर लड़कों से दोस्ती और शाही खर्चे के शौक में डूबती ही चली गई। अपने शौक पूरे करने के लिए उसने हनीट्रैप का सहारा लिया और अमीर लड़कों को अपनी खूबसूरती के जाल में फंसाकर लूटने लगी।

लेटेस्ट Hindi News, Rajasthan News, Jaipur News, Jodhpur News, Alwar News, Ajmer News, Udaipur News और Kota News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।