
आप राजस्थान में रहते हैं और अपने रिहायशी घर में ही ऑफिस या दुकान खोल रखी है तो ये खबर आपके लिए है। राजस्थान की भजनलाल सरकार ने नियम बदल दिए हैं।

सोशल मीडिया पर लगातार ट्रोलिंग और कथित मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर जोधपुर की महिला इन्फ्लूएंसर अनीता बिश्नोई ने जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। गंभीर हालत में उन्हें मथुरादास माथुर (एमडीएम) अस्पताल में भर्ती कराया गया है,

राजस्थान में भीषण गर्मी और लू के बीच जोधपुर जल संकट का सामना कर रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस मुद्दे को लेकर सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि पूरे शहर में हालात लगभग जल आपातकाल जैसे हो गए हैं।

दो बहनों के आत्महत्या करने के बाद इलाके के लोगों में आक्रोश का माहौल है और पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए जा रहे हैं। लोगों का कहना है कि पुलिस ने समय रहते कार्रवाई नहीं कि इस वजह से दोनों बहनों ने ये कदम उठाया।

आखातीज के मौके पर बाल विवाह जैसी कुरीति पर लगाम कसने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है। इस बार प्रशासन ने साफ कर दिया है कि बाल विवाह में सिर्फ परिवार ही नहीं

राजस्थान की मरुधरा और खाकी के गलियारों में जिस हाई-प्रोफाइल शादी का इंतजार था, वह आखिरकार रविवार रात शाही अंदाज में संपन्न हो गई।

राजस्थान के शाही शहर जोधपुर में रविवार को एक हाई-प्रोफाइल और भव्य विवाह समारोह ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। उत्तर प्रदेश कैडर के चर्चित आईपीएस अधिकारी केके बिश्नोई और अंशिका वर्मा शाही अंदाज में विवाह बंधन में बंध गए।

राजस्थान के जोधपुर में बालिका वधू बनाई गई एक महिला ने लंबी कानूनी लड़ाई लड़कर अब अपनी आजादी वापस पा ली है। उसने एक दशक पुराने शादी के उस बंधन को तोड़ दिया जो उस वक्त बंधा था जब वह महज 12 साल की थी।

थाना प्रभारी ने शिकायत का हवाला देते हुए बताया कि साल 2021 में जब सुनीता ने नगर पार्षद का चुनाव लड़ा था, तो ससुराल वालों उस वक्त भी उसे प्रताड़ित करके मायके से तीन लाख रुपए लाने का दबाव बनाया था।

ईरान और इजरायल के बीच बढ़े सैन्य तनाव और क्षेत्रीय हालात के असर के बीच राजस्थान के जोधपुर के करीब 120 श्रद्धालु दुबई में फंस गए हैं। ये सभी श्रद्धालु बड़ा रामद्वारा सूरसागर के संत अमृतराम महाराज की कथा सुनने के लिए दुबई गए थे।

राजस्थान के नागौर एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। यहां एक निजी स्कूल के खेल मैदान में खेलते समय नौ साल की बच्ची की अचानक मौत हो गई। 5 महीने पहले छात्रा के बड़े भाई की भी मौत इसी तरह हुई थी।

राजस्थान के जोधपुर में दो सगी बहनों ने शादी से पहले एक साथ सुसाइड कर लिया। अब इस मामले में बड़ा खुलास हुआ है। मामा ने दोनों दुल्हनों के सुसाइड से पर्दा हटा दिया है।

राजस्थान के जोधपुर में 2 दुल्हनों की शादी वाले दिन मौत हो गई। दोनों सगी बहने थीं। मृत दुल्हनों के नाम शोभा (25) और विमला (23) बताई गई है।

पुलिस ने बताया कि तीनों बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि इस हादसे में उनका पिता गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके बाद उन्हें कोटा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

राजस्थान की चर्चित आध्यात्मिक हस्ती साध्वी प्रेम बाईसा की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने जांच को और तेज करते हुए विशेष जांच टीम (SIT) का गठन कर दिया है। जोधपुर एसीपी छवि शर्मा के नेतृत्व में गठित यह SIT पूरे मामले की हर एंगल से गहन जांच कर रही है।

प्रेम बाईसा को बुधवार को तबीयत ज्यादा खराब होने पर जोधपुर के एक अस्पताल ले जाया गया था, जहां साध्वी ने दम तोड़ दिया था। इसके बाद उनकी मौत पर सवाल उठने लगे थे।

27 सितंबर, 2025 से जोधपुर सेंट्रल जेल में बंद सोनम वांगचुक को शनिवार को सुबह मेडिकल जांच के लिए एम्स जोधपुर ले जाया गया। बताया जाता है कि एम्स के गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग में उनकी जांच हुई।

ADG ने बताया कि उसके मोबाइल फोन और टेक्निकल सबूतों की जांच से पता चला कि उसे पाकिस्तानी एजेंसियों ने हनीट्रैप और पैसों का लालच देकर फंसाया था, जिसके बाद उसने भारतीय सेना से जुड़ी संवेदनशील जानकारी शेयर करना शुरू कर दिया।

साध्वी की मौत के बाद शेयर की गई इस पोस्ट ने पूरी घटना को रहस्यमयी बना दिया। वहीं एनडीटीवी से बातचीत में साध्वी के पिता वीरमनाथ ने स्वीकार किया कि इंस्टाग्राम पर किया गया पोस्ट उनके कहने पर ही डाला गया था।

राजस्थान की मशहूर कथावाचक साध्वी प्रेम बाईसा की संदिग्ध हालत में अचानक हुई मौत ने सबको सन्न कर दिया है। बताया जा रहा है कि जोधपुर के प्रेक्षा अस्पताल में उन्हें आश्रम से ब्रेन डेड हालत में लाया गया था।