बंगाल-तमिलनाडु चुनाव में राजस्थान के अफसरों को जिम्मेदारी; 28 IAS, 9 IPS ऑब्जर्वर बने
पांच राज्यों में होने जा रहे विधानसभा चुनावों को लेकर राजस्थान के प्रशासनिक और पुलिस अफसरों को अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। राज्य के 28 आईएएस और 9 आईपीएस अधिकारियों को चुनावी ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया है।

पांच राज्यों में होने जा रहे विधानसभा चुनावों को लेकर राजस्थान के प्रशासनिक और पुलिस अफसरों को अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। राज्य के 28 आईएएस और 9 आईपीएस अधिकारियों को चुनावी ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया है। ये सभी अधिकारी मतदान प्रक्रिया की निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए वोटिंग से लेकर मतगणना तक पूरे चुनावी सिस्टम पर बारीकी से नजर रखेंगे।
चुनाव आयोग की ओर से नियुक्त ये ऑब्जर्वर अपने-अपने क्षेत्रों में आचार संहिता के पालन, मतदान प्रक्रिया, सुरक्षा व्यवस्था और मतगणना की निगरानी करेंगे। साथ ही किसी भी तरह की शिकायत या गड़बड़ी की स्थिति में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे।
पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा जिम्मेदारी
राजस्थान के अफसरों को सबसे ज्यादा जिम्मेदारी पश्चिम बंगाल में दी गई है। यहां 17 आईएएस और 3 आईपीएस अधिकारियों को ऑब्जर्वर बनाया गया है। इन अधिकारियों में नवीन जैन, समित शर्मा, रवि जैन, आनंदी, कन्हैया लाल स्वामी, विश्व मोहन शर्मा, नकाते शिवप्रसाद मदन, हरि मोहन मीणा, ओम प्रकाश कसेरा, टीकम चंद बोहरा, हिमांशु गुप्ता, नथमल डिडेल, सुरेश कुमार ओला, चिन्मयी गोपाल, हर्ष सावनसुखा, अशुतोष गुप्ता और रुकमणी रियार शामिल हैं।
वहीं आईपीएस अधिकारियों में रूपिंदर सिंह, दीपक कुमार और विकास कुमार को पश्चिम बंगाल में चुनावी जिम्मेदारी सौंपी गई है।
तमिलनाडु में भी अहम भूमिका
तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में 6 आईएएस और 2 आईपीएस अधिकारियों को ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया है। आईएएस अधिकारियों में कृष्ण कुणाल, रवि कुमार सुरपुर, शुचि त्यागी, भारती दीक्षित और हरफूल सिंह यादव शामिल हैं। वहीं आईपीएस अधिकारियों में लता मनोज कुमार और प्रफुल्ल कुमार को तैनात किया गया है।
पुडुचेरी, केरल और असम में भी तैनाती
पुडुचेरी में एक आईएएस और एक आईपीएस अधिकारी को जिम्मेदारी दी गई है। यहां आईएएस अजय असवाल और आईपीएस डॉ. प्रीति चंद्रा को ऑब्जर्वर बनाया गया है।
केरल में दो आईएएस और दो आईपीएस अधिकारियों को नियुक्त किया गया है। आईएएस अनुपमा जोरवाल और भंवर लाल के साथ आईपीएस विष्णु कांत और परम ज्योति चुनाव प्रक्रिया की निगरानी करेंगे।
असम में भी राजस्थान के अफसरों को जिम्मेदारी मिली है। यहां आईएएस हिम्मत सिंह बरहठ और आईपीएस अंशुमान भोमिया को ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया है।
गुजरात और गोवा में भी जिम्मा
इसके अलावा गुजरात और गोवा में एक-एक आईएएस अधिकारी को ऑब्जर्वर बनाया गया है। गुजरात में मातादीन मीणा और गोवा में पूजा कुमारी पार्थ को चुनावी जिम्मेदारी सौंपी गई है।
निष्पक्ष चुनाव की बड़ी जिम्मेदारी
इन सभी अधिकारियों पर निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव कराने की बड़ी जिम्मेदारी है। ऑब्जर्वर के तौर पर ये अधिकारी न सिर्फ चुनावी प्रक्रिया की निगरानी करेंगे, बल्कि किसी भी तरह की अनियमितता पर सख्त कार्रवाई भी सुनिश्चित करेंगे।
राजस्थान के अफसरों को देश के विभिन्न राज्यों में यह जिम्मेदारी मिलना प्रशासनिक दक्षता और विश्वसनीयता का संकेत माना जा रहा है। चुनाव आयोग का यह फैसला राज्य के अधिकारियों की कार्यकुशलता पर भरोसे को भी दर्शाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन