rajasthan jaipur ias officers transfer administrative reshuffle new collector राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 65 IAS अधिकारियों के तबादले, जयपुर को नया कलेक्टर, Jaipur Hindi News - Hindustan
More

राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 65 IAS अधिकारियों के तबादले, जयपुर को नया कलेक्टर

राजस्थान में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव करते हुए राज्य सरकार ने 65 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस व्यापक फेरबदल में कई जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं, वहीं महत्वपूर्ण विभागों में भी नए अधिकारियों की नियुक्ति की गई है।

Wed, 1 April 2026 08:07 AMSachin Sharma लाइव हिन्दुस्तान, जयपुर
share
राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 65 IAS अधिकारियों के तबादले, जयपुर को नया कलेक्टर

राजस्थान में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव करते हुए राज्य सरकार ने 65 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस व्यापक फेरबदल में कई जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं, वहीं महत्वपूर्ण विभागों में भी नए अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। राजधानी जयपुर सहित कई बड़े जिलों और विभागों में इस बदलाव का असर देखने को मिलेगा।

जयपुर को मिला नया कलेक्टर, सोनी को सीएम सचिवालय की जिम्मेदारी

सबसे अहम नियुक्ति के रूप में संदेश नायक को जयपुर का नया कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट बनाया गया है। वहीं डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी को मुख्यमंत्री के सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही उन्हें सूचना एवं जनसंपर्क विभाग (DIPR) के सचिव का अतिरिक्त कार्यभार भी दिया गया है। प्रशासनिक और जनसंपर्क दोनों स्तरों पर यह नियुक्ति अहम मानी जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:उदयपुर में महिला बनकर रेकी, चिड़ियों से सिग्नल; गैंग गिरफ्तार

पंचायतीराज, NHM और जल जीवन मिशन में नई तैनाती

डॉ. जोगाराम को पंचायतीराज विभाग में सचिव एवं आयुक्त बनाया गया है, साथ ही उन्हें राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के निदेशक का दायित्व भी दिया गया है। वहीं राजन विशाल को जल जीवन मिशन का मिशन निदेशक नियुक्त किया गया है, जो राज्य में पेयजल योजनाओं के क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:RPSC पेपर में असली अभ्यर्थी की जगह बैठा सॉल्वर; SOG ने 2 साल बाद दबोचा

जोधपुर संभाग और जयपुर नगर निगम में भी बदलाव

जोधपुर संभाग में कन्हैया लाल स्वामी को संभागीय आयुक्त बनाया गया है, जबकि आलोक रंजन को जोधपुर का जिला कलेक्टर नियुक्त किया गया है। जयपुर नगर निगम में भी बदलाव हुआ है, जहां ओम प्रकाश कसेरा को आयुक्त और स्मार्ट सिटी के सीईओ की जिम्मेदारी दी गई है।

वित्त, खनन और आबकारी विभागों में नई जिम्मेदारियां

वित्त, खनन और अन्य विभागों में भी कई अहम बदलाव किए गए हैं। शिवांगी स्वर्णकार को वित्त (बजट) विभाग में विशिष्ट शासन सचिव बनाया गया है, वहीं नम्रता वृष्णि को खान एवं पेट्रोलियम विभाग में विशिष्ट शासन सचिव नियुक्त किया गया है। आबकारी विभाग में नमित मेहता को आयुक्त बनाया गया है।

जिलों में बड़े स्तर पर कलेक्टर बदले

जिलों में भी बड़े स्तर पर फेरबदल हुआ है। अनुपमा जोखाल को जैसलमेर, गौरव अग्रवाल को उदयपुर, चिनमयी गोपाल को बाड़मेर, शुभम चौधरी को प्रतापगढ़, और आशीष मोदी को सीकर का कलेक्टर बनाया गया है। अंकित कुमार सिंह को फलौदी जिले की जिम्मेदारी दी गई है।

औद्योगिक और विकास प्राधिकरणों में नई नियुक्तियां

औद्योगिक और विकास से जुड़े विभागों में भी नियुक्तियां की गई हैं। सुरेश कुमार ओला को रीको का प्रबंध निदेशक और DMIC जयपुर का आयुक्त बनाया गया है। अरविंद कुमार पोसवाल को राजस्थान आवासन मंडल का आयुक्त नियुक्त किया गया है।

अजमेर में सीमित असर, प्रशासनिक स्थिरता बरकरार

अजमेर जिले की बात करें तो यहां तस्वीर लगभग यथावत बनी हुई है। जिले से एकमात्र आईएएस अधिकारी देशलदान का तबादला कर उन्हें डूंगरपुर का कलेक्टर बनाया गया है। हालांकि अजमेर विकास प्राधिकरण की आयुक्त नित्या के पद में कोई बदलाव नहीं किया गया है। वहीं कलेक्टर लोकबंधु को भी अजमेर में ही बनाए रखा गया है, जिससे प्रशासनिक स्थिरता बनी रहेगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।