
जयपुर के आमेर इलाके में विदेशी महिला टूरिस्ट के साथ छेड़छाड़ का गंभीर मामला सामने आया है। जापान से राजस्थान घूमने आई महिला रविवार सुबह करीब 8 बजे जयगढ़ किले के पास स्थित इलाके में घूमने पहुंची थी।

राजधानी जयपुर के रामगंज थाना क्षेत्र में आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) और स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अवैध हथियारों के बड़े जखीरे का खुलासा हुआ है। कार्रवाई के दौरान गन हाउस संचालक मोहम्मद जहीरूद्दीन (64) के मकान से कबाड़ में छिपाकर रखी गई अवैध राइफल

राजस्थान में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। मौसम विभाग ने राज्य के 14 जिलों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। खास बात यह है कि यह बदलाव सोमवार दोपहर बाद तेजी से देखने को मिलेगा

परीक्षा 14 मई को आयोजित की गई थी और इसमें भी ब्लूटूथ डिवाइस के माध्यम से नकल की थी। इन दोनों मामलों में राजेश कमार डेढ़ वर्ष से फरार चल रहा था।

एलिवेटेड स्ट्रक्चर (ऊंची संरचना) बनाने की स्थानीय जनता की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करती है। इस में स्थानीय ट्रैफिक को प्रभावी ढंग से अलग किया जाएगा।

करीब ढाई महीने के इंतजार के बाद आखिरकार वह फैसला सामने आ गया, जिसका हजारों अभ्यर्थियों को बेसब्री से इंतजार था। शनिवार को हाईकोर्ट की खंडपीठ ने एसआई भर्ती-2021 को लेकर ऐसा निर्णय सुनाया

अक्सर पुलिस की छवि सख्ती, अनुशासन और कानून तक सीमित मानी जाती है। लेकिन जयपुर से सामने आई दो अलग-अलग घटनाएं इस धारणा को तोड़ती हैं। ये सिर्फ ड्यूटी निभाने की कहानियां नहीं, बल्कि उन जज्बातों की मिसाल हैं

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और ईरान से जुड़े युद्ध हालात का असर अब राजस्थान के पाली जिले के सोजत की विश्वप्रसिद्ध महेंदी इंडस्ट्री पर साफ नजर आने लगा है। बीते 30 दिनों में यहां के कारोबार को जबरदस्त झटका लगा है।

जयपुर के मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, पश्चिमी राजस्थान में श्री गंगानगर के करणपुर में अधिकतम 11.5 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि पूर्वी हिस्से उदयपुर के कोटड़ा में 32 मिमी तक बारिश हुई।

राजधानी जयपुर में लाइसेंसी गन हाउस की आड़ में अवैध हथियारों का कारोबार सामने आने से हड़कंप मच गया है। एंटी टेररिस्ट स्क्वाड (ATS) की सूचना पर पुलिस ने एमआई रोड स्थित ‘शिकार गन हाउस’ के मालिक मोहम्मद जहीरूद्दीन (64) को गिरफ्तार किया है।

राजधानी जयपुर के सुषीलपुरा स्थित कृष्णा कॉलोनी में बीते एक सप्ताह से पेयजल आपूर्ति को लेकर हालात बिगड़ते जा रहे हैं। कॉलोनी के लोगों का आरोप है कि नलों में साफ पानी की जगह गंदा, बदबूदार और दूषित पानी आ रहा है। स्थिति इतनी गंभीर हो गई है

जयपुर शहर में एलपीजी की कमी के बीच प्रशासन ने ऐसा कदम उठाया है, जिसने हजारों घरों की रसोई व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। शुक्रवार को हुई समीक्षा बैठक में कलेक्टर संदेश नायक ने ‘एक घर-एक गैस कनेक्शन’ नीति को सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए।

जयपुर-बांदीकुई एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह करीब 6 बजे भीषण सड़क हादसे में राजस्थान पुलिस के एक सब इंस्पेक्टर की मौत हो गई, जबकि दो कॉन्स्टेबल समेत तीन लोग घायल हो गए।

राजस्थान में मौसम ने अचानक करवट लेकर आमजन और किसानों दोनों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। शुक्रवार को प्रदेश के कई हिस्सों में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का दौर देखने को मिला, जिसका असर अब भी जारी है।

मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव और अंतरराष्ट्रीय बाजार में आपूर्ति प्रभावित होने का असर अब सीधे आम आदमी की थाली पर दिखने लगा है। खाद्य तेलों की कीमतों में अचानक आई तेज बढ़ोतरी ने रसोई का बजट बिगाड़ दिया है।