
राहुल गांधी ने कहा कि देश में करीब 22 लाख छात्र नीट परीक्षा देते हैं, जिनकी तैयारी पर लगभग 1.32 लाख करोड़ रुपये खर्च होते हैं। इसी तरह जेईई में 15 लाख छात्र शामिल होते हैं और उनकी तैयारी पर करीब 1.3 लाख करोड़ रुपये खर्च होते हैं।

कार्यक्रम में यूपीएससी की तैयारी कर रही छात्रा भावना महावर के माता-पिता ने भी अपने अनुभव साझा किए। भावना की मां पार्वती महावर ने कहा कि आज के समय में बच्चे भारी मानसिक दबाव में हैं।

कोटा एयरपोर्ट पर राहुल गांधी की अगवानी से पहले नेताओं के बीच हुई यह बातचीत भले ही अनौपचारिक रही हो, लेकिन उसकी तस्वीर ने औपचारिक राजनीति में कई नए सवाल खड़े कर दिए हैं। तस्वीर देखकर यह अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं कि माहौल काफी हल्का-फुल्का था

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने RSS और BJP पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के नरम रुख की वजह से ही RSS इतना मजबूत हुआ। उन्होंने दावा किया कि देश असल में हिंदू राष्ट्र बन चुका है, सिर्फ इसकी औपचारिक घोषणा बाकी है। साथ ही अल्पसंख्यकों के दमन का आरोप भी लगाया।

किरोड़ी ने पत्र में दावा किया कि पांचना बांध का निर्माण वर्ष 1977 से 2004 के बीच करीब 125 करोड़ रुपये की लागत से किया गया था, लेकिन वर्ष 2006 से बांध का पानी कमांड एरिया तक नहीं पहुंच पाया। इसका सीधा असर 35 गांवों की करीब 40 हजार बीघा कृषि भूमि पर पड़ा है।

कोटा पहुंचने से पहले राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक भावुक पोस्ट साझा की। उन्होंने लिखा कि कोटा के लिए रवाना होते समय उनके मन में दो नाम लगातार गूंज रहे हैं- सीकर के उमेश और देहरादून की रिया।

दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम ने 5 और आरोपियों को अरेस्ट किया है। पुलिस का दावा है कि ये सभी आरोपी पाकिस्तान स्थित ISI हैंडलर शाहजाद भट्टी के नेटवर्क से जुड़े थे। गिरफ्तार लड़कों की उम्र 20-30 साल है। सभी हरियाणा, यूपी और राजस्थान के निवासी हैं।

विश्वविद्यालय ने अधिकांश विभागों में सीटों के मुकाबले दोगुने अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया है, लेकिन पूरी प्रक्रिया में आरक्षण का गणित गायब नजर आ रहा है। यही कारण है कि अब अभ्यर्थी और छात्र संगठन चयन प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल उठा रहे हैं।

जांच अधिकारियों ने बताया कि इस ऐप की खासियत यह थी कि इससे ली गई तस्वीरों और वीडियो के साथ उस स्थान की सटीक लोकेशन यानी लॉन्गिट्यूड और लैटीट्यूड की जानकारी भी रिकॉर्ड हो जाती थी।

मामले का एक दिलचस्प पहलू यह भी है कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में शामिल निकेत खुद कॉकरोच जनता पार्टी का कार्यकर्ता बताया जा रहा है। वह जोधपुर से पार्टी के प्रदर्शन में भाग लेने के लिए जयपुर आया था। जानकारी के अनुसार, विवाद के दौरान निकेत भी मारपीट में शामिल था।

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने कोटा को देश की युवा शक्ति का केंद्र बताते हुए कहा कि यह केवल राजस्थान का शहर नहीं, बल्कि पूरे भारत की तस्वीर प्रस्तुत करता है। देश के विभिन्न राज्यों से लाखों विद्यार्थी यहां शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए आते हैं।

सीकर देश के प्रमुख कोचिंग केंद्रों में से एक माना जाता है, जहां हजारों छात्र मेडिकल और इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी करने आते हैं। इस घटना के बाद एक बार फिर प्रतियोगी परीक्षाओं के दबाव और छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।

पिछले 24 घंटे के दौरान राजस्थान के 10 से अधिक जिलों में अच्छी बारिश रिकॉर्ड की गई। सबसे ज्यादा वर्षा झुंझुनूं जिले के मलसीसर में 66 एमएम दर्ज हुई। इसके अलावा पिलानी में 54 एमएम, गुढ़ागौड़जी में 47 एमएम, झुंझुनूं शहर में 45 एमएम,

घटना वाले दिन दिल्ली से वाहनों में भरकर बड़ी मात्रा में अवैध विस्फोटक सामग्री जयपुर लाई गई थी। सामान उतरवाने के लिए दिल्ली से नासिर और रेहान नामक दो युवक भी साथ आए थे। माल खाली होने के बाद वाहन वापस लौट गए

आंदोलन की शुरुआत से पहले राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर युवाओं के समर्थन में एक संदेश जारी किया। उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि देश के युवाओं को मेहनत का फल नहीं,

NCR Regional Plan 2041: 2030 तक NCR दुनिया का सबसे बड़ा शहरी क्षेत्र बन सकता है। बढ़ती आबादी को देखते हुए Regional Plan 2041 के तहत 5 बड़ी योजनाएं तैयार की जा रही हैं। जानिए इससे कैसे दिल्ली एनसीआर की तस्वीर बदल सकती है।

विरोध-प्रदर्शन की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए और स्थिति को शांत करने के लिए प्रदर्शनकारियों से बातचीत शुरू की। पुलिस अधिकारी ने बताया कि व्यस्त रेल मार्ग पर कोई अप्रिय घटना न हो, इसके लिए पर्याप्त बल तैनात किया गया था।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक पर सवार युवक और युवती उछलकर सड़क पर गिर पड़े। इससे पहले कि वे संभल पाते, ट्रेलर उनके ऊपर से गुजर गया। ट्रेलर के पहियों के नीचे आने से दोनों गंभीर रूप से कुचल गए

Tajinder Bagga on Abhijeet Deepke attack: जयपुर में अभिजीत दीपके पर हुए थप्पड़कांड के बाद भाजपा नेता तेजिंदर बग्गा का 25 दिन पुराना ट्वीट वायरल हो गया है। बग्गा ने दावा किया कि उन्होंने पहले ही ऐसी घटना की भविष्यवाणी की थी। वहीं दीपके ने इसे मुद्दे से भटकाने की कोशिश बताया है।

सरकारी डेंटल कॉलेज जोधपुर में पर्याप्त फैकल्टी, उपकरण और बुनियादी सुविधाओं की कमी के चलते NDC ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए बीडीएस की 50 सीटों का नवीनीकरण रोक दिया था। इसका सीधा असर राज्य के एकमात्र सरकारी डेंटल कॉलेज में होने वाले एडमिशन पर पड़ा