husband susp पत्नी पर पति को था शक, सोते समय कुल्हाड़ी से काट डाला; अलवर में हत्या कर खाटू श्याम दर्शन करने चला गया शख्स, Rajasthan Hindi News - Hindustan
More

पत्नी पर पति को था शक, सोते समय कुल्हाड़ी से काट डाला; अलवर में हत्या कर खाटू श्याम दर्शन करने चला गया शख्स

अलवर जिले के बहरोड क्षेत्र के मांडण थाना क्षेत्र में एक सनसनी वारदात सामने आई है। यहां पत्नी के चरित्र पर पति को शक होने पर सोते समय कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। वारदात के बाद शव को कमरे में बंद कर आरोपी ट्रेन से खाटूश्याम जी के दर्शन करने चला गया।

Wed, 13 May 2026 06:30 PMMohammad Azam लाइव हिन्दुस्तान, अलवर
share
पत्नी पर पति को था शक, सोते समय कुल्हाड़ी से काट डाला; अलवर में हत्या कर खाटू श्याम दर्शन करने चला गया शख्स

अलवर जिले के बहरोड क्षेत्र के मांडण थाना क्षेत्र में एक सनसनी वारदात सामने आई है। यहां पत्नी के चरित्र पर पति को शक होने पर सोते समय कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। वारदात के बाद शव को कमरे में बंद कर आरोपी ट्रेन से खाटूश्याम जी के दर्शन करने चला गया। तीन दिन बाद जब घर से बदबू आई तो घटना का खुलासा हुआ। आरोपी के गांव वापस लौटते ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

मृतका अपने दो बच्चों के साथ एक साल से रह रही थी हरियाणा

नीमराणा एडिश्नल एसपी सुरेश खींची ने बताया कि मांडण थाने पर सूचना मिली की क्षेत्र के महतावास गाँव मे 7 मई पति ने पत्नी की हत्या कर दी है। और मौके से फरार हो गया है । 10 मई को बदबू आने पर पड़ोसियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घर से शव बरामद किया। इसके बाद जब पति 12 मई को गांव लौटा तो उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस की पूछताछ में उसने पूरे मामले का खुलासा किया। घर के अंदर कमरे में बिस्तर और जमीन पर पुलिस को खून बिखरा मिला।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राजस्थान में बरस रही आग; बाड़मेर में 48 डिग्री के पार तापमान, लू का रेड अलर्ट

नीमराणा एडिश्नल एसपी सुरेश खींची ने बताया- हत्या के मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने महिला के पति को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। पुलिस ने बताया-10 मई की सुबह सूचना मिली थी कि महतावास गांव में कपिल सेन के मकान से बदबू आ रही है। सूचना पर टीम मौके पर पहुंची। घर के अंदर जाकर देखा तो कपिल सेन की पत्नी मोनिका (36) का शव खून से लथपथ हालत पर बेड पर पड़ा था। दीवारों और जमीन पर खून के निशान थे। शव का नीमराना सीएचसी में पोस्टमार्टम कराया गया।

भाई ने दर्ज कराया था हत्या का मामला

10 मई को मोनिका के भाई पवन सैन निवासी घीलोठ (नीमराना) ने रिपोर्ट देकर ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया। पवन ने बताया कि 30 नवंबर 2009 मेरी दो बहन मोनिका और भारती की शादी गांव महतावास के रहने वाले दो भाई कपिल और गजेंद्र के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दोनों बहनों को दहेज के लिए परेशान करने लगे। कई बार समझाइश के बाद भी जब परिजन नहीं माने तो 7-8 साल पहले भारती अपने पीहर घीलोठ में आकर रहने लगी। इस दौरान मोनिका अपने ससुराल में ही रही। उसका पति कपिल हरियाणा के कुंड में सैलून में काम करता था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राजस्थान में मौसम का डबल अटैक: 8 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

शराब पीने का आदी था पति

कपिल शराब पीने का आदी था और आए दिन मोनिका से मारपीट करता था। इससे परेशान होकर मोनिका अपनी दो बेटियों के साथ हरियाणा के कापड़ीवास, रेवाड़ी में रहने लगी। वहीं एक फैक्ट्री में काम करने लगी। मोनिका कभी-कभी ससुराल के पुश्तैनी कामों के चलते गांव आया करती थी। वह शादियों में परिवारों का हाथ बंटाती, इसके बाद वापस अपने काम पर लौट जाती थी।।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:NEET पेपर लीक के तार गुरुग्राम से भी जुड़े, छात्र को साथ ले गई राजस्थान पुलिस

रिपोर्ट हंसराज

लेटेस्ट Hindi News, Rajasthan News, Jaipur News, Jodhpur News, Alwar News, Ajmer News, Udaipur News और Kota News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।