Covid patient dies in Jaipur, 15 cases including a newborn baby reported in Rajasthan जयपुर में कोविड मरीज की मौत; राजस्थान में नवजात शिशु समेत सामने आए 15 मामले, Rajasthan Hindi News - Hindustan
More

जयपुर में कोविड मरीज की मौत; राजस्थान में नवजात शिशु समेत सामने आए 15 मामले

राजधानी जयपुर में कोविड मरीज की मौत होने की खबर सामने आई है। वहीं राज्य में कुल मरीजों की संख्या 15 हो गई है। इसमें एक नवजात बच्चा भी शामिल है, जो महज 39 दिन का है।

Mon, 26 May 2025 06:15 PMRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, जयपुर
share
जयपुर में कोविड मरीज की मौत; राजस्थान में नवजात शिशु समेत सामने आए 15 मामले

भारत में एक बार फिर कोरोना वायरस अपने पांव पसारने लगा है। राजस्थान भी इससे अछूता नहीं रहा। राजधानी जयपुर में कोविड मरीज की मौत होने की खबर सामने आई है। वहीं राज्य में कुल मरीजों की संख्या 15 हो गई है। इसमें एक नवजात बच्चा भी शामिल है, जो महज 39 दिन का है।

जानकारी के मुताबिक बीते पांच महीनों (लगभग) से कोरोना वायरस के 15 मरीज सामने आए हैं। इसमें फलोदी, बीकानेर और सवाई माधोपुर से एक-एक केस, कुचामन, अजमेर और जोधपुर से दो-दो केस और जयपुर और उदयपुर से तीन-तीन मामले सामने आए हैं। इन मरीजों में कल रविवार को ही तीन नए मरीज सामने आए थे। एक जोधपुर, दूसरा उदयपुर और तीसरा केस जयपुर में निकला था। इस तरह कोविड के बढ़ते मामले एक बार फिर डराने लगे हैं।

हालांकि इन बढ़ते मामलों के बावजूद ज्यादा खतरा ना होने की बात सामने आ रही है। विशेषज्ञों के मुताबिक नए मरीजों में मिल रहा वैरिएंट जानलेवा नहीं है। एक्सपर्ट ने बताया कि मरीजों में जे एन.वन वैरिएंट मिल रहा है। इससे खासा डरने की जरूरत नहीं है, क्योंकि संक्रमित पाए जाने वाले ज्यादातर मरीजों का उपचार घरों में आइसोलेशन के जरिए हो रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नाबालिग पहलवान से यौन शोषण मामले में बृजभूषण शरण सिंह बरी; पटियाला हाउस कोर्ट
ये भी पढ़ें:एमपी: तस्करों ने शराब ठेकेदार पर अंधाधुंध गोलियां बरसाईं, चाचा-भतीजे की मौत

भारत में, सबसे आम स्वरूप जेएन.1 बना हुआ है। जांच किए गए नमूनों में इसके 53 प्रतिशत मामले शामिल हैं, इसके बाद बीए.2 (26 प्रतिशत) और अन्य ओमिक्रॉन सबलाइनेज (20 प्रतिशत) हैं। यद्यपि विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के प्रारंभिक जोखिम आकलन में एनबी.1.8.1 को वैश्विक स्तर पर कम सार्वजनिक स्वास्थ्य जोखिम वाला माना गया है,

लेटेस्ट Hindi News, Rajasthan News, Jaipur News, Jodhpur News, Alwar News, Ajmer News, Udaipur News और Kota News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।