
मामले को और गंभीर बना रही है अस्पताल की एक और चूक। जिन ऑपरेशन थिएटर और आईसीयू में इन महिलाओं का इलाज हुआ, वहां संक्रमण के संकेत भी मिले हैं। इसके बाद अस्पताल प्रशासन को ओटी और आईसीयू में विशेष सफाई, फॉगिंग और डिफॉगिंग करानी पड़ी।

आप राजस्थान में रहते हैं और अपने रिहायशी घर में ही ऑफिस या दुकान खोल रखी है तो ये खबर आपके लिए है। राजस्थान की भजनलाल सरकार ने नियम बदल दिए हैं।

राजस्थान के बीकानेर जिले में बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 13 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा नेशनल हाईवे-62 (नागौर-बीकानेर) पर नोखा थाना क्षेत्र के चरकड़ा बाइपास के पास हुआ

Rajasthan Weather Imd Update: अब समझिए आने वाले चार-पांच दिन कैसे रहेंगे? लाइव हिन्दुस्तान आपको बताएगा, आने वाले दिनों में बारिश के कोई आसार हैं या ऐसे ही सूरज की तपिश में दिन-रात बिताने होंगे। साथ ही जानिए किन-किन इलाकों के लिए यलो-ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

बीकानेर जिले के खाजूवाला इलाके में लिव-इन रिलेशनशिप का एक खौफनाक अंत सामने आया है। यहां एक युवक ने अपनी साथ रह रही महिला की हत्या कर दी और शव को जंगल में फेंकने के बाद खुद ही थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया।

राजस्थान के बीकानेर, पाली और अलवर जिलों में पोस्ट ऑफिस और पासपोर्ट कार्यालयों को एक बार फिर बम धमकी मिलने से प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। यह बीते 15 दिनों में दूसरी बार ऐसी धमकी मिलने की घटना है

राजस्थान विधानसभा में एक बिल पास किया गया है, जिसमें यह प्रावधान किय गया है कि जबरन पलायन वाले इलाकों में जमीन खरीदने के लिए सरकार से मंजूरी लेनी पड़ेगी।

मध्य-पूर्व में ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव ने खाड़ी देशों में भी डर और अनिश्चितता का माहौल पैदा कर दिया है। इस तनाव की गूंज दुबई जैसे सुरक्षित माने जाने वाले शहर तक सुनाई दी, जहां बीकानेर के छह युवक अचानक युद्ध जैसे हालात में फंस गए।

बीकानेर जिले के खाजूवाला थाना क्षेत्र में रविवार रात एक हृदयविदारक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। ग्राम पंचायत चक 33 केवाईडी स्थित वन विभाग की नर्सरी में ननद-भाभी के शव एक ही पेड़ से लटके मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों ने अपनी-अपनी चुन्नी का फंदा बनाकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली।

राजस्थान के बीकानेर शहर में शनिवार को ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। शहर के मुक्ताप्रसाद थाना क्षेत्र स्थित अंत्योदय नगर में एक सार्वजनिक पार्क के पास बने टॉयलेट के नजदीक सीवरेज चैम्बर से अचानक 500-500 रुपये के नोट निकलने लगे।

आंदोलन के संयोजक राम गोपाल बिश्नोई ने कहा कि सरकार ने खेजड़ी के पेड़ों के बचाव के लिए एक आधिकारिक पत्र जारी किया है और घोषणा की है कि मौजूदा सत्र के दौरान नियम लाए जाएंगे। उन्होंने इसे जनता के संघर्ष की जीत बताया और समर्थकों से एकजुट रहने का आग्रह किया।

राज्य वृक्ष खेजड़ी को बचाने की मांग को लेकर बीकानेर में सोमवार को खेजड़ी बचाओ आंदोलन के तहत बड़ा महापड़ाव आयोजित किया गया। आंदोलन को व्यापारिक संगठनों का समर्थन मिलने से शहर में सुबह से ही बाजार बंद रहे

बीकानेर जिले के जसरासर थाना क्षेत्र से रविवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई, जहां मामूली घरेलू विवाद ने हत्या का रूप ले लिया। बादनूं गांव में पति ने अपनी ही पत्नी की मफलर से गला घोंटकर हत्या कर दी।

6 जनवरी को घटी घटना की खबर कल 11 जनवरी को सामने आई। पुलिस ने केस दर्ज करके आरोपियों की खोजबीन शुरू कर दी है।

उत्तर-पश्चिम रेलवे के चूरू–आसलु–दूधवा खारा स्टेशनों के मध्य इन्फ्रास्ट्रक्चर कार्य के लिए जनवरी 2026 में ब्लॉक लिया जाएगा। इस कारण पश्चिम रेलवे की कुछ ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलाई जाएंगी तथा कुछ को रेगुलेट किया जाएगा।

राजस्थान की पहचान आमतौर पर रेत, किलों और शाही विरासत से होती है, लेकिन इसी रेगिस्तानी धरती के नीचे छिपा है एक ऐसा खनिज, जिसे राजस्थान का पीला सोना भी कहा जाता है। जानिए इसके पाकिस्तान से क्या कनेक्शन हैं?

राजस्थान के बीकानेर के खाजूवाला सेक्टर में भारत-पाकिस्तान बॉर्डर के पास शुक्रवार को पाकिस्तान में घुसने की कोशिश करते हुए आंध्र प्रदेश के एक बीटेक ग्रेजुएट को पकड़ा गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी का नाम प्रशांत वेदम है, जो विशाखापट्टनम का रहने वाला है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, गवाह के पैर में 10 जगह फैक्चर आया था। बीकानेर के नोखा के अपर सेशन न्यायाधीश मुकेश कुमार ने मंगलवार की शाम सजा सुनाई है।

दिग्गज अभिनेता और बीकानेर के पूर्व सांसद धर्मेंद्र की तबीयत नासाज है । 89 साल के धर्मेंद्र का निधन आज निधन हो गया है।

Bihar BJP Legislative Party Leader: बिहार में भाजपा के 89 विधायक आज विधायक दल का नेता चुनेंगे। इस चुनाव के लिए बीजेपी ने ओबीसी, ईबीसी और दलित कुल तीन नेताओं की एक पर्यवेक्षक टीम पटना भेजी है।