
दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। नाराज ग्रामीणों ने परेऊ मार्ग पर पत्थर और झाड़ियां डालकर रास्ता जाम कर दिया। लोगों का कहना था कि क्षेत्र में लगातार सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं, लेकिन सुरक्षा के लिए पर्याप्त कदम नहीं उठाए जा रहे।

अपने विशाल रेगिस्तानी इलाके और रणनीतिक स्थिति की वजह से जैसलमेर देश के सबसे संवेदनशील सीमावर्ती जिलों में से एक माना जाता है। जिला प्रशासन ने सीमावर्ती गांवों के लोगों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि, गैर-कानूनी निर्माण या कब्जे की जानकारी अधिकारियों को दें।

आप राजस्थान में रहते हैं और अपने रिहायशी घर में ही ऑफिस या दुकान खोल रखी है तो ये खबर आपके लिए है। राजस्थान की भजनलाल सरकार ने नियम बदल दिए हैं।

भाटी ने कहा था कि इस सभा में बड़ी संख्या में लोग एकत्रित होकर मजदूरों की आवाज को सरकार तक पहुंचाने की कोशिश करेंगे। साथ ही उन्होंने कहा था कि सरकार कोई भी हो वह हमेशा संवेदनशील होती है और उसे श्रमिकों की तकलीफ और आवाज को सुनना चाहिए।

राजस्थान के सरहदी जिले बाड़मेर से सटी भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर एक बार फिर अनाधिकृत प्रवेश का मामला सामने आया है। सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान से भारतीय सीमा में दाखिल हुए एक संदिग्ध युवक को पकड़ लिया।

राजस्थान के बालोतरा जिले में प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे से ठीक एक दिन पहले बड़ी सुरक्षा चूक सामने आई है। पचपदरा स्थित HPCL रिफाइनरी के लोकार्पण कार्यक्रम के लिए बनाए गए VVIP मंच तक एक युवक के पहुंच जाने के मामले में पुलिस प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है।

राजस्थान के बाड़मेर जिले के बायतु में गुरुवार को एक बड़ा हादसा हो गया। स्कूली बच्चों को लेने के लिए सड़क किनारे खड़ी बस को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। बस में कुल 36 छात्र सवार थे, जिनमें से 6 से ज्यादा बच्चे घायल हो गए हैं।

Pachpadra Refinery Fire Video: बाड़मेर रिफाइनरी में भीषण आग, PM Modi करने वाले थे उद्घाटन| Rajasthan

राजस्थान के बाड़मेर जिले के बालोतरा स्थित HPCL Rajasthan Refinery Limited की पचपदरा रिफाइनरी में सोमवार दोपहर अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। यह घटना उस समय हुई जब एक दिन बाद यहां देश के प्रधानमंत्री Narendra Modi द्वारा रिफाइनरी का उद्घाटन किया जाना प्रस्तावित था।

राजस्थान विधानसभा में एक बिल पास किया गया है, जिसमें यह प्रावधान किय गया है कि जबरन पलायन वाले इलाकों में जमीन खरीदने के लिए सरकार से मंजूरी लेनी पड़ेगी।

अस्पताल में छात्र की हालत पर लगातार नजर रखी जा रही है। बदमाश बोलेरो एसयूवी कार में आए थे। बहरहाल पुलिस अब बदमाशों की तलाश में जुट चुकी है। पीड़ित को पहले पहले चौहटन के अस्पताल ले जाया गया और फिर बेहतर ईलाज के लिए बाड़मेर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया है।

भाटी गुरुवार रात जोधपुर के बालेसर में ओरण बचाओ पदयात्रा में शामिल हुए थे। यहां उन्होंने पर्यावरण प्रेमी सुमेर सिंह को अपने कंधों पर बैठाया और पदयात्रा की। एक तस्वीर और सामने आई है, जिसमें भाटी पदयात्रियों के साथ जमीन पर सोते दिखाई पड़ रहे हैं।

पचपदरा निवासी 68 वर्षीय बरकत खान उर्फ बाबू को पुलिस ने एक बार फिर गिरफ्तार किया है। खास बात यह है कि बरकत खान के खिलाफ यह 50वां आपराधिक मामला है। उसके खिलाफ पहला केस साल 1984 में दर्ज हुआ था।

छात्रों के अनुसार, तनाव तब बढ़ गया जब एक अधिकारी ने टीना डाबी को एक रोल मॉडल (आदर्श) बताया। भाजपा समर्थित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से जुड़े कुछ छात्रों ने इस टिप्पणी पर आपत्ति जताई। उन्होंने दावा किया कि डाबी उनकी समस्याओं को सुनने नहीं आईं।

राजस्थान के बाड़मेर जिले में रविवार को उस समय हालात तनावपूर्ण हो गए, जब एक स्थानीय कॉलेज में परीक्षा शुल्क बढ़ोतरी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने जिला कलेक्टर टीना डाबी से मुलाकात की मांग को लेकर धरना तेज कर दिया।

राजस्थान की पहचान आमतौर पर रेत, किलों और शाही विरासत से होती है, लेकिन इसी रेगिस्तानी धरती के नीचे छिपा है एक ऐसा खनिज, जिसे राजस्थान का पीला सोना भी कहा जाता है। जानिए इसके पाकिस्तान से क्या कनेक्शन हैं?

बाड़मेर में सोमवार सुबह महिला मंडल आगोर संस्थान के ऑफिस पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने छापेमारी की। शहर की इंदिरा कॉलोनी स्थित इस कार्यालय में ईडी की टीम सुबह करीब 8 बजे पहुंची और दस्तावेजों की गहन जांच शुरू की।

बैठक में सांसद ने कहा, 'दो साल से यह मामला लगातार उठ रहा है। जनता परेशान है, मरीज परेशान हैं, लेकिन CT स्कैन मशीन अब भी नहीं लगी है।' जिसके जवाब में टीना डाबी ने विभिन्न प्रक्रियागत समस्याएं बताते हुए टेंडर प्रक्रिया जारी रहने की बात कही।

राजस्थान के बाड़मेर ज़िले से एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है, जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। चौहटन उपखंड के धनाऊ थाना क्षेत्र में बाखासर रोड पर एक यात्री की ज़रा-सी लापरवाही ने उसकी जान ले ली।

बाड़मेर जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने अपनी ही चाची की गला घोंटकर बेरहमी से हत्या कर दी थी।