
17 जून, बुधवार: राजस्थान के अलवर में कार और बुलेट की टक्कर के बाद विवाद हिंसक हो गया। पीड़ित परिवार ने घर पर पथराव, तोड़फोड़ और धमकी देने का आरोप लगाया है। घटना का कथित CCTV वीडियो सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

राजस्थान के अलवर में लव मैरिज करने वाले दामाद पर ससुराल वालों ने हमला कर दिया। कोर्ट में पेशी से पहले हमले के बाद दामाद को कोर्ट जाने के बजाय अस्पताल जाना पड़ा। पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई है।

16 जून, मंगलवार: अलवर की कक्षा 7 की छात्रा और मुआई थाई खिलाड़ी मोरवी सिंह जादोन 17 से 21 जून तक मलेशिया में होने वाले वर्ल्ड स्कूल गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीतने के बाद उन्हें भारतीय स्कूली टीम में जगह मिली है।

15 जून, सोमवार: राजस्थान के अलवर जिले के मालाखेड़ा क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। खेत में जुताई करने पहुंचे युवक के पैर में गोली लग गई। घायल को अलवर से जयपुर रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

राजस्थान में भिवाड़ी के एक गांव से 32 साल के संदिग्ध पाकिस्तानी हैंडलर को दबोचा गया है। मध्य प्रदेश एटीएस और केंद्रीय एजेंसियों ने उसे गिरफ्तार करने में सफलता हाई है। आरोप है कि वह हरियाणा के नूंह की एक मस्जिद में मौलवी बनकर रह रहा था।

भीषण गर्मी इंसानों के साथ-साथ बेजुबान पशु-पक्षियों के लिए चुनौती बनी हुई है, वहीं बाबूलाल सैनी मानवता और जीव सेवा की मिसाल पेश कर रहे हैं। कंपनी बाग में गार्ड की नौकरी करने वाले बाबूलाल पिछले 8 वर्षों से बिना किसी प्रचार-प्रसार के सैकड़ों परिंदों और पशु-पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था कर रहे हैं.

बताया जा रहा है कि घायल दोनों युवक मृतक नंदलाल के भतीजे हैं। इस कारण पूरा मामला एक ही परिवार के भीतर के विवाद से जुड़ा हुआ है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

अलवर: अरावली विहार थाना क्षेत्र के रामकृपाल नगर में 17 वर्षीय किशोर पर अपने पिता रोहतास की धारदार हथियार से हत्या करने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

4 जून, गुरुवार: राजस्थान के अलवर में पुलिस ने हवाला कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 33.62 लाख रुपये की संदिग्ध नकदी बरामद की है। केशव नगर क्षेत्र से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी हवाला लेन-देन से जुड़े थे। मामले की जांच आयकर विभाग और अन्य एजेंसियां कर रही हैं।

आप राजस्थान में रहते हैं और अपने रिहायशी घर में ही ऑफिस या दुकान खोल रखी है तो ये खबर आपके लिए है। राजस्थान की भजनलाल सरकार ने नियम बदल दिए हैं।

28 मई, गुरुवार: राजस्थान के अलवर जिले के गोविंदगढ़ कस्बे में ईद की खरीदारी के दौरान कथित छेड़छाड़ को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। लाठी-डंडों से हुई झड़प में दो लोग गंभीर घायल हो गए, जिन्हें अलवर रेफर किया गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। पुलिस CCTV फुटेज खंगाल रही है।

26 मई, मंगलवार: राजस्थान के अलवर जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पहले रेलिंग से टकराई और फिर ट्रेलर में जा घुसी। हादसे में पंजाब के तीन युवकों की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक गंभीर घायल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rajasthan Weather Imd Update: अब समझिए आने वाले चार-पांच दिन कैसे रहेंगे? लाइव हिन्दुस्तान आपको बताएगा, आने वाले दिनों में बारिश के कोई आसार हैं या ऐसे ही सूरज की तपिश में दिन-रात बिताने होंगे। साथ ही जानिए किन-किन इलाकों के लिए यलो-ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

खैरथल जिले के भिवाड़ी के नया गांव स्थित औद्योगिक क्षेत्र में शनिवार देर रात 10 बजे एक उद्योग इकाई में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी भयावह थी कि देखते ही देखते उसने पूरे प्लांट को अपनी चपेट में ले लिया।a

राजस्थान के अलवर जिले में शनिवार को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। रैणी थाना क्षेत्र में एक्सप्रेस-वे पर यात्रियों से भरी एक स्लीपर बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के समय बस में करीब 40 यात्री सवार थे। दुर्घटना इतनी अचानक हुई कि बस में बैठे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।

21 मई, गुरुवार: अलवर के रामगढ़ क्षेत्र स्थित बगड़ मेव गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात संभाले और दोनों पक्षों के एक-एक व्यक्ति को शांतिभंग में गिरफ्तार किया। मामले की जांच जारी है।

इस घटना का एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दोनों बच्चियां कार के अंदर जाती हुई दिखाई दे रही हैं। पहली बार उन्होंने कार के बायीं तरफ पिछले दरवाजे को खोला और अंदर जाने की कोशिश की। लेकिन फिर वो उस दरवाजे को बंद कर ड्राइविंग सीट वाले दरवाजे की तरफ पहुंच गईं।

20 मई, बुधवार: राजस्थान के अलवर में खेलते-खेलते कार में बंद हुई दो सगी बहनों की दम घुटने से मौत हो गई। घटना वैशाली नगर थाना क्षेत्र के खुदनपूरी इलाके की है। काफी देर तक बच्चियों के नहीं मिलने पर परिजनों ने तलाश की, तब वे सर्विस सेंटर में खड़ी कार के अंदर बेसुध मिलीं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सोचिए आप कार या बाइक पर सवार होकर घर से निकलते हैं और आपको एक भी ट्रैफिक लाइट जलती हुई नहीं मिलती है। सारी ट्रैफिक लाइट बंद। आप बस दनदनाते हुए चले जा रहे हैं। कहीं रुकना नहीं, बस सीधे चलते ही जाना। है न कमाल की बात। राजस्थान के अलवर में कुछ ऐसा ही नियम आया है।

18 मई, सोमवार: राजस्थान के अलवर स्थित सरिस्का टाइगर रिजर्व में बाघों और बाघिनों की गतिविधियां बढ़ने पर वन विभाग ने अलर्ट जारी किया है। शावकों के साथ घूम रहीं बाघिनों को देखते हुए पर्यटकों और ट्रैकर्स से जंगल में सावधानी बरतने और प्रतिबंधित क्षेत्रों में प्रवेश न करने की अपील की गई है।