A tanker-trailer collision in Rajasthan sparked a fire on the road, spreading chemicals for 1 km. राजस्थान में टैंकर-ट्रक की भिड़ंत में हाइवे पर लगी भीषण आग, 1 Km तक फैला केमिकल; VIDEO, Rajasthan Hindi News - Hindustan
More

राजस्थान में टैंकर-ट्रक की भिड़ंत में हाइवे पर लगी भीषण आग, 1 Km तक फैला केमिकल; VIDEO

राजस्थान में जयपुर दिल्ली हाइवे-48 पर भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। रविवार रात करीब 9 बजे केमिकल भरे टैंकर और ट्रेलर की टक्कर से हाइवे पर करीब 1 किलोमीटर तक केमिकल फैल गया। देखते ही देखते स़ड़क पर भीषण आग लग गई।

Sun, 18 Jan 2026 10:23 PMRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, कोटपूतली
share
राजस्थान में टैंकर-ट्रक की भिड़ंत में हाइवे पर लगी भीषण आग, 1 Km तक फैला केमिकल; VIDEO

जयपुर दिल्ली हाइवे- 48 पर भीषण आग लगने की खबर सामने आई है। ये आग कोटपूतली के पावटा के पास रविवार रात 9 बजे केमिकल भरे टैंकर और ट्रेलर के बीच हुई भीषण भिड़ंत के बाद लगी। दरअसल टैंकर में भरा केमिकल हाइवे पर करीब 1 किलोमीटर तक फैलता चला गया। इसके बाद उसमें आग लग गई।

टैंकर और ट्राले में हुई जोरदार टक्कर

हाइवे पर आग लगने की सूचना मिलते ही प्रागपुरा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। मोके पर मौजूद लोगों ने बताया की पावटा के बस स्टैंड के पास टैंकर अनियंत्रित होकर दिल्ली से जयपुर जा रहे ट्रेलर से जा टकराकर और ये हादसा हो गया। हादसे के बाद केमिकल से भरा टैंकर राजमार्ग पर पलट गया। दुर्घटना में केमिकल रिसाव में भीषण आग लग गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:NCR में जबरन शराब पिलाकर लड़की का किया गैंगरेप, घर छोड़ने के बहाने किया था अगवा
ये भी पढ़ें:वेद न मानने वालों के बच्चे जावेद और नावेद बनेंगे, और क्या बोले धीरेंद्र शास्त्री

400-500 मीटर तक फैल गई आग

देखते ही देखते करीब 1 किलोमीटर का एरिया केमिकल की चपेट में आ गया। इसके चलते 400-500 मीटर हिस्से में आग फैलती ही चली गई। इस बीच दमकल की दर्जन भर गाड़ियां इस आग बुझाने में जुटी रहीं। हालांकि गनीमत रही कि गाड़ियों को समय रहते हाइवे से हटा लिया गया। खबर लिखे जाने तक उपलब्ध जानकारी के मुताबिक किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है।

fire on highway

कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू

थानाधिकारी भजनराम चौधरी ने बताया- रात करीब नौ बजे केमिकल भरे टैंकर और ट्रेलर में भीषण भिड़ंत हो गई। देखते ही देखते आग टैंकर और ट्रेलर दोनों वाहनों में लग गई। इसके चलते टैंकर से रिस रहे केमिकल के सहारे ये आग पूरे हाइवे पर फैल गई। इस बीच ट्रैफिक को रोक दिया गया। दमकल टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। करीब 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद इस पर काबू पाया गया।

लेटेस्ट Hindi News, Rajasthan News, Jaipur News, Jodhpur News, Alwar News, Ajmer News, Udaipur News और Kota News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।